NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
करगिल में अनुच्छेद 370 दोबारा लागू कराने की मांग करने वाले प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
पूर्व मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता कमर अली अखून ने कहा, ‘हम अखंड राज्य चाहते हैं। जम्मू, लद्दाख और कश्मीर को एक इकाई होना चाहिये। हम अनुच्छेद 370 की वापसी की लड़ाई लड़ रहे हैं।’
भाषा
08 Aug 2019
article 370

करगिल: जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी करने के कदम के विरोध में रैली निकालने के मामले में कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करीब 300 लोगों ने ज्वांइट एक्शन कमेटी के बैनर तले आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत लगी रोक को तोड़ते हुये एक रैली निकाली थी।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई मामूली तनातनी के बाद हिरासत में ले लिया गया। पत्रकारों से बात करते हुये पूर्व मंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता कमर अली अखून ने कहा, ‘हम अखंड राज्य चाहते हैं। जम्मू, लद्दाख और कश्मीर को एक इकाई होना चाहिये। हम अनुच्छेद 370 की वापसी की लड़ाई लड़ रहे हैं।’

कांग्रेस की जिला इकाई के अध्यक्ष नसीर हुसैन मुंशी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘हमारे मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन किया है।’

उन्होंने कहा, ‘वे हमारी अभिव्यक्ति के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं। आज हमने अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के खिलाफ एक शांतिपूर्ण रैली निकाली लेकिन रैली निकालने से रोक दिया गया ।’

कमेटी करगिल ने इस संदर्भ में करगिल के उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी दिया है। गत सोमवार को सरकार ने अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को हटाने का ऐलान किया था और राज्य को दो संघ शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर एवं लद्दाख में बांटने की घोषणा की थी।

Article 370
Jammu and Kashmir
kargil
Narendra modi
Modi government
BJP
Qamar Ali Akhun

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License