NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
न्यूजीलैंड
श्री लंका
अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट विश्वकप : बहुत उलझा है सेमीफाइनल का गणित
अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके उससे आगे निकल सकता है। न्यूजीलैंड हार जाता है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में से कोई एक ही कीवी टीम के बराबर 11 अंक हासिल कर सकती है। बांग्लादेश को हालांकि इससे पहले भारत पर जीत दर्ज करनी होगी।
एएफपी
02 Jul 2019
England

चेस्टर ली स्ट्रीट : इंग्लैंड और न्यूजीलैंड बुधवार को यहां विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे।

यहां तक की हार से भी दोनों टीमों की उम्मीदें समाप्त नहीं होंगी और दस टीमों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में उनके पास आगे बढ़ने का मौका बना रहेगा।

अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज करके उससे आगे निकल सकता है। न्यूजीलैंड हार जाता है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में से कोई एक ही कीवी टीम के बराबर 11 अंक हासिल कर सकती है। बांग्लादेश को हालांकि इससे पहले भारत पर जीत दर्ज करनी होगी।

लेकिन ये दोनों एशियाई टीमें न्यूजीलैंड से नेट रन रेट में काफी पीछे हैं। न्यूजीलैंड की बड़ी हार या पाकिस्तान की बड़ी जीत या बांग्लादेश की दो बड़ी जीत के दम पर ही कीवी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो पाएगी।

पर अभी इन दोनों टीमों का भाग्य इनके हाथ में है। इंग्लैंड के दस अंक हैं और न्यूजीलैंड पर जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।

इंग्लैंड की टीम पिछले मैच में भारत पर 31 रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। यह जीत उसे श्रीलंका और मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया से लगातार दो हार के बाद मिली है। भारत के खिलाफ जीत इंग्लैंड के लिये इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि उसके वे कारक फिर से सामने आये जिससे पिछले कुछ वर्षों में वह वनडे में चरम पर पहुंचने में सफल रहा था।

जॉनी बेयरस्टॉ (111) और चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले जैसन रॉय (66) ने पहले विकेट के लिये 160 रन जोड़े जिसके बाद बेन स्टोक्स ने 79 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे इंग्लैंड ने सात विकेट पर 337 रन बनाये। और भारत ने जवाबदेही में 306 ही रन बना पाया।

पहली बार विश्व कप जीतने की कवायद में लगे इंग्लैंड ने इसके बाद अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया। क्रिस वोक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया जबकि लियाम प्लंकेट (55 रन देकर तीन) ने फिर से बीच के ओवरों में विकेट निकाले।

वोक्स ने कहा, ‘‘दबाव की परिस्थितियों में इस तरह की जीत हमें अच्छी स्थिति में खड़ा कर सकती है। उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ और टूर्नामेंट में उसके बाद भी यह कायम रहेगी।’’

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड लगातार दो मैचों में हार के बाद इस मैच में उतरेगा। उसे पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्गुसन का सामना करना किसी भी टीम के लिये चुनौती होगी। न्यूजीलैंड स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह पर एक अन्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अंतिम एकादश में रख सकता है क्योंकि रिवरसाइड की पिच से स्पिनरों को बहुत अधिक मदद नहीं मिलती है।

लेकिन जहां इंग्लैंड के कई बल्लेबाज अच्छी फार्म में हैं वहीं न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन और वरिष्ठ बल्लेबाज रोस टेलर पर बहुत अधिक निर्भर है। कोलिन मुनरो को आसट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर किया गया था जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाने के बाद अगली छह पारियों में केवल 85 रन ही बना पाये हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम भी नहीं चल पाये हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में केवल 8.2 की औसत से रन बनाये हैं।

अब देखना यह होगा की इस सेमी फाइनल के रेस में कोन सबसे पहले उतरता है।

England
new zealand
world cup 2019
icc cricket world cup 2019
semi final

Related Stories

भारतीय टीम ने एक बार फिर किया 'चोक', न्यूज़ीलैंड बना विश्व टेस्ट चैंपियन

भारत को फ़ाइव आइज़ देशों के साथ नहीं होना चाहिए

ज़ायरा, क्रिकेट और इंडिया

वर्ल्ड कप हंगामा, विज्ञान पर सद्गुरु और पत्रकारिता की मौत : भारत एक मौज, सीजन -3,एपिसोड - 4

क्रिकेट विश्वकप : भारत-पाकिस्तान : फ़ादर्स डे में ‘मौक़ा’ मत तलाशिए जनाब!

युवराज की क्रिकेट पारी का गुमनाम अंत

माफ़ कीजिए, धोनी के दस्ताने में "बलिदान बैज" का लगाना कहीं से भी राष्ट्रवाद नहीं है!

महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर विवाद

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: क्या भारत 1983 और 2011 का परिणाम दोहरा पाएगा?

आईपीएल : क्या खोया, क्या पाया?, अब वर्ल्ड कप पर नज़र


बाकी खबरें

  • Goa
    न्यूज़क्लिक टीम
    गोवा चुनावः क्या है मछली बेचने वालों के मुद्दे और भाजपा का रिपोर्ट कार्ड?
    04 Feb 2022
    गोवा एक तटीय प्रदेश है। बड़ी आबादी मछली कारोबार से जुड़ी हैं। लेकिन बावजूद इसके इनके मुद्दे पूरी चुनाव चर्चा से गायब हैं। हमने मापसा की मछली मार्केट में कुछ मछली बेचने वालों के साथ बात की है कि उनके…
  • journalist bodies
    ऋत्विका मित्रा
    प्रेस की आजादी खतरे में है, 2021 में 6 पत्रकार मारे गए: रिपोर्ट 
    04 Feb 2022
    छह पत्रकारों में से कम से कम चार की कथित तौर पर उनकी पत्रकारिता से संबंधित कार्यों की वजह से हत्या कर दी गई थी। 
  • Modi
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    उत्तर प्रदेश चुनाव: बिना अपवाद मोदी ने फिर चुनावी अभियान धार्मिक ध्रुवीकरण पर केंद्रित किया
    04 Feb 2022
    31 जनवरी को अपनी "आभासी रैली" में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में पिछले समाजवादी पार्टी के "शासनकाल के डर का जिक्र" छेड़ा, जिसके ज़रिए कुछ जातियों और उपजातियों को मुस्लिमों के साथ मिलने से…
  • russia china
    एम. के. भद्रकुमार
    रुस-चीन साझेदारी क्यों प्रभावी है
    04 Feb 2022
    व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को होने वाली मुलाक़ात विश्व राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने जा रही है।
  •  Lucknow
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव: लखनऊ में इस बार आसान नहीं है भाजपा की राह...
    04 Feb 2022
    वैसे तो लखनऊ काफ़ी समय से भगवा पार्टी का गढ़ रहा है, लेकिन 2012 में सपा की लहर में उसको काफ़ी नुक़सान भी हुआ था। इस बार भी माना जा रहा है, भाजपा को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License