NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
अंतरराष्ट्रीय
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: क्या भारत 1983 और 2011 का परिणाम दोहरा पाएगा?
भारतीय क्रिकेट टीम 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीती थी।
रजनीश कुमार सिंह
25 May 2019
World Cup
फोटो साभार: ICC

भारत का सबसे पैसे वाला खेल आईपीएल भी ख़त्म, देश का महापर्व लोक सभा चुनाव भी ख़त्म, अब सभी की निगाहें क्रिकेट के महापर्व ‘2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप’ पर हैं। दिलचस्पी यह देखने में होगी कि क्या इस बार भी भारत 1983 और 2011 वाली रणनिति दोहरा सकता है या नहीं!

भारतीय क्रिकेट टीम 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीती थी।  

इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए कोहली के कप्तानी में टीम इंडिया 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई। उन 15 की टीम में केदार जाधव भी नज़र आये। हाल में ही ख़त्म हुए आईपीएल के प्लेऑफ़ में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फ़ील्डिंग करते वक़्त केदार जाधव चोटिल हो गये थे जिसकी वजह से बाक़ी के मैच वो नहीं खेल पाए थे। इस वजह से भारतीय क्रिकेट टीम पर ख़तरा मंडराने लगा था। लेकिन अब वे चोट से उभर चुके हैं और बाक़ी टीम के साथ वो भी इंग्लैंड पहुँच चुके हैं। 

इंग्लैंड जाने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कोन्फ़्रेंस में कहा, “यह सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है, कोई भी टीम किसी भी टीम को निराश कर सकती है। टीम को बहुत जल्दी अनुकूलित करना होगा।” उन्होंने आगे कहा, “हम विश्व कप में सभी तरह के स्कोर की उम्मीद करते हैं, लेकिन भविष्यवाणियों को देखते हुए कुछ उच्च स्कोरिंग मैच भी हो सकते हैं।”
 
भारतीय खिलाड़ियों के आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से विराट कोहली बेहद ख़ुश नज़र आ रहे थे। उन्होंने कहा, “आईपीएल के दौरान टीम के सभी गेंदबाज़ 50 ओवरों के क्रिकेट के मैदान में होने के लिए ख़ुद को गेंदबाज़ी के नशे में झोंक चुके थे। और हमने लोगों को गेंदबाज़ी करते देखा। चार ओवर की गेंदबाज़ी के बाद भी कोई थका हुआ नहीं दिख रहा था। वे सभी तंदरुस्त नज़र आ रहे थे।"
 
भारतीय टीम को देखा जाए तो काफ़ी मज़बूत नज़र आ रही है। भारतीय खिलाड़ियों का इस बीते हुए आईपीएल में काफ़ी अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह काफ़ी महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रेट ली ने इस वर्ल्ड कप के 3 सबसे तेज़ गेंदबाज़ में से बुमराह को भी चुना है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, "क्या शानदार गेंदबाज़ है। उसे एक अच्छा रिकॉर्ड, अद्भुत यॉर्कर और अच्छी गति मिली है।" आईसीसी गेंदबाज़ रैंकिंग के मुताबिक़ एकदिवसीय क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह रैंक नंबर एक पर हैं। 
 
दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ विराट कोहली भी अपनी बातों से भारतीय जनता को आशा दिला रहे हैं कि 2011 का परिणाम फिर से दोहराया जा सकता है बस फ़र्क़ ये रहेगा कि उस समय महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत वर्ल्ड कप जीती थी और इस बार कोहली के टीम के कप्तान हैं।
 
जीत की आशा सही भी हो सकती है क्योंकि भारतीय टीम के पास एकदिवसीय क्रिकेट में विश्व नंबर एक और दो स्थान वाले बल्लेबाज़, विराट कोहली और रोहित शर्मा भी हैं और गेंदबाज़ी में विश्व के नंबर एक के गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी हैं। यह ही नहीं भारत के पास शिखर धवन जैसे दिग्गज़ बल्लेबाज़ हैं और साथ ही साथ सबसे अनुभवी खिलाड़ी और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद हैं। इनके अलावा आल राउंडर केदार जाधव और हिट मैन हार्दिक पंड्या का भी साथ रहेगा।  
 
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर भारतीय टीम कला दिखाने को तैयार है। उनके सामने बड़ी चुनौती देने वाला मेज़बान देश इंग्लैंड और 2015 वर्ल्ड कप का चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है।
 
वर्ल्ड कप 2019 के भारतीय टीम पर एक नज़र:

विराट कोहली (कप्तान)
रोहित शर्मा (उप कप्तान)
शिखर धवन
महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर)
रविन्द्र जडेजा 
केदार जाधव
दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर)
हार्दिक पंड्या 
के.एल. राहुल
विजय शंकर
मोहम्मद शमी 
कुलदीप यादव 
जसप्रीत बुमराह 
यूज़्वेंद्र चहल 
भुवनेश्वर कुमार 
 
विश्व कप की शुरुआत 30 मई को लन्दन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका के बीच मैच के साथ शुरू होगी।
भारतीय टीम अपना वर्ल्ड कप का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ 5 जून को खेलेगा। लेकिन उससे पहले विश्व कप की तैयारी करते हुए 2 अभ्यास मैच भी खेलेगा। पहला आज यानी 25 मई को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ और दूसरा 28 मई को बांग्लादेश के ख़िलाफ़।
 
भारत के सभी मैच दिन में ही होंगे और भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे।  

भारत कुल 9 मैच खेलेगा और फिर देखना ये होगा की 9 जुलाई को होने वाले सेमी फ़ाइनल तक अपना रास्ता बना सकता है या नहीं। 
9 जुलाई को पहला सेमी फ़ानल मेनचेस्टर में खेला जायेगा और दूसरा सेमी फ़ाइनल 11 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जायेगा। 
 
2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप का फ़ाइनल 14 जुलाई को लन्दन के लॉर्ड्स स्टेडियम में होगा। 
 
भारतीय टीम के मैचों की सूचि: 

दिनांक बनाम समय (भारतीय समयानुसार) जगह
05 जून  दक्षिण अफ्रीका दोपहर 3 बजे साउथएम्पटन
09 जून ऑस्ट्रेलिया दोपहर 3 बजे लन्दन
13 जून न्यूज़ीलैंड दोपहर 3 बजे नाटिंघम
16 जून पाकिस्तान दोपहर 3 बजे मेनचेस्टर
22 जून अफ़ग़ानिस्तान दोपहर 3 बजे साउथएम्पटन
27 जून वेस्ट इंडीज दोपहर 3 बजे मेनचेस्टर
30 जून इंग्लैंड दोपहर 3 बजे बिर्मिंघम
02 जुलाई बांग्लादेश दोपहर 3 बजे बिर्मिंघम
06 जुलाई श्रीलंका दोपहर 3 बजे लीड्स

23 मई के साथ ही देश का महापर्व चुनाव का समाप्त हुआ और जनता ने अपना फ़ैसला दे दिया। अब देखना यह होगा कि इस बार विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम विश्व कप अपने नाम कर पाती है या नहीं।

world cup 2019
Team India icc world cup 2019
ICC World Cup
indian cricketer
virat kohli
dhoni
1983
2011
England
team india
Blue
bleed blue

Related Stories

IPL 2022:  नए नियमों और दो नई टीमों के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

रणजी ट्राफी: रहाणे और पुजारा पर होंगी निगाहें

कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव

उपचुनाव परिणाम का सबक़ और अन्य ख़बरें

वक्त का पहिया घूमा और खुद ऑनलाइन ट्रोलिंग के निशाने पर आए कप्तान कोहली

विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग

आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली

'मैं भी ब्राह्मण हूं' का एलान ख़ुद को जातियों की ज़ंजीरों में मज़बूती से क़ैद करना है

भारतीय टीम ने एक बार फिर किया 'चोक', न्यूज़ीलैंड बना विश्व टेस्ट चैंपियन

आईपीएल 2021: भ्रम के बुलबुले और दिमाग़ में भूंसे भरे हुए आदमज़ाद


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर
    30 Apr 2022
    मुज़फ़्फ़रपुर में सरकारी केंद्रों पर गेहूं ख़रीद शुरू हुए दस दिन होने को हैं लेकिन अब तक सिर्फ़ चार किसानों से ही उपज की ख़रीद हुई है। ऐसे में बिचौलिये किसानों की मजबूरी का फ़ायदा उठा रहे है।
  • श्रुति एमडी
    तमिलनाडु: ग्राम सभाओं को अब साल में 6 बार करनी होंगी बैठकें, कार्यकर्ताओं ने की जागरूकता की मांग 
    30 Apr 2022
    प्रदेश के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 22 अप्रैल 2022 को विधानसभा में घोषणा की कि ग्रामसभाओं की बैठक गणतंत्र दिवस, श्रम दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के अलावा, विश्व जल दिवस और स्थानीय शासन…
  • समीना खान
    लखनऊ: महंगाई और बेरोज़गारी से ईद का रंग फीका, बाज़ार में भीड़ लेकिन ख़रीदारी कम
    30 Apr 2022
    बेरोज़गारी से लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमज़ोर हुई है। ऐसे में ज़्यादातर लोग चाहते हैं कि ईद के मौक़े से कम से कम वे अपने बच्चों को कम कीमत का ही सही नया कपड़ा दिला सकें और खाने पीने की चीज़ ख़रीद…
  • अजय कुमार
    पाम ऑयल पर प्रतिबंध की वजह से महंगाई का बवंडर आने वाला है
    30 Apr 2022
    पाम ऑयल की क़ीमतें आसमान छू रही हैं। मार्च 2021 में ब्रांडेड पाम ऑयल की क़ीमत 14 हजार इंडोनेशियन रुपये प्रति लीटर पाम ऑयल से क़ीमतें बढ़कर मार्च 2022 में 22 हजार रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गईं।
  • रौनक छाबड़ा
    LIC के कर्मचारी 4 मई को एलआईसी-आईपीओ के ख़िलाफ़ करेंगे विरोध प्रदर्शन, बंद रखेंगे 2 घंटे काम
    30 Apr 2022
    कर्मचारियों के संगठन ने एलआईसी के मूल्य को कम करने पर भी चिंता ज़ाहिर की। उनके मुताबिक़ यह एलआईसी के पॉलिसी धारकों और देश के नागरिकों के भरोसे का गंभीर उल्लंघन है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License