NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्णाटक चुनावों के लिए माकपा ने 19 उम्मीदवारों की सूचि जारी की
माकपा जिन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही, उन सीटों के लिए निर्धारित उसकी चुनावी रणनीति से कांग्रेस और जद(एस) के भाजपा विरोधी उम्मीदवारों को ज़रूर फ़ायदा होगाI
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Apr 2018
CPIM

कर्णाटक में 12 मई को होने वाले चुनावों में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) कुल 224 सीटों में से 19 पर चुनाव लड़ेगीI इन 19 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी गयी हैI पार्टी ने कहा है कि बाकि सीटों पर उसके कैडर बीजेपी को हराने के लिए ‘सबसे मज़बूत’ प्रत्याशी का समर्थन करेंगेI

माकपा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य और कर्णाटक के सचिव जीवी श्रीरामा रेड्डी ने कहा कि उन्नीस में से हमारे सत्रह उम्मीदवार युवा हैं और पार्टी के सभी प्रत्याशियों में चुनाव जीतने का क्षमता रखते हैंI न्यूज़क्लिक से बातचीत के दौरान श्रीरामा रेड्डी ने बताया कि पिछले पाँच सालों में पार्टी ने जो जन-संघर्ष किये हैं उनसे पार्टी को अपना जनाधार विकसित करने का मौका मिला हैI पार्टी की और उससे जुड़े तमाम संगठनों की सदस्यता बढ़ी हैI

माकपा के राज्य में कार्य का विवरण देते हुए रेड्डी ने कहा कि उन्होंने किसानों, मज़दूरों, औरतों तथा साम्प्रदायिकता के खतरे से जुड़े मुद्दों पर कई आन्दोलन किये और केंद्र तथा राज्य दोनों सरकारों पर दबाव बनायाI उन्होंने बताया कि, ‘इस साल 30 जनवरी को, माकपा ने अन्य संगठनो के साथ मिलकर सांप्रदायिक सद्भाव के लिए बढ़ते खतरों को उजागर करने के लिए राज्य के सभी ज़िलों में ‘ह्यूमन चैन फॉर हारमनी’ (सद्भाव के लिए मानव श्रंखला) बनायीI इस कार्यक्रम में लगभग 2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया’I

भगवा पार्टी के विषय में बात करते हुए रेड्डी ने कहा कि राज्य के वोटर भाजपा को गंभीरता से नहीं लेंगेI उन्होंने कहा कि, ‘कर्णाटक में भाजपा का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की रणनीति का पर्दाफाश हो चुका है और वोटर उनका प्रचार को गंभीरता से नहीं लेगी’I

श्रीरामा रेड्डी खुद चिक्काबल्लापुर ज़िले की बग्पल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगेI वे इसी सीट से 1994 और 2004 में चुनाव जीत चुके हैंI मार्च में माकपा ने एक रैली का आयोजन किया जिसमें हज़ारों लोगों ने हिस्सेदारी कीI 2013 के पिछले चुनावों में माकपा 16 सीटों पर चुनाव लड़ी और सभी पर हार गयी, उसे एक प्रतिशत से भी कम वोट मिले थेI

कर्णाटक चुनावों के लिए अपनी रणनीति की घोषणा से पहले अभी हाल ही में माकपा की केंद्रीय कमेटी की मीटिंग दिल्ली में हुईI पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना हैI येचुरी ने कहा कि, ‘हम जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं उनके आलावा दूसरी सीटों पर हमने उस उम्मीदवार को समर्थन देने का फ़ैसला किया है जो भाजपा को हराने की स्थिति में होI जिन सीटों पर हम चुनाव नहीं लड़ रहे वहाँ हमारी प्राथमिकता भाजपा और सांप्रदायिक ताकतों को हराना है’I  

माकपा जिन 19 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वो इन ज़िलों में हैं- चिक्काबल्लापुर, गुलबर्गा, साउथ केनरा, कोप्पला, बैंगलोर साउथ, बैंगलोर नॉर्थ, उडिपी, कोलार, बेल्लारी, उत्तारा कन्नड़ा और गडगI माकपा ने अपने प्रचार को ‘सद्भाव के साथ प्रगति’ के विचार पर आधारित किया हैI

माकपा जिन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही, उन सीटों के लिए निर्धारित उसकी चुनावी रणनीति से कांग्रेस और जद(एस) के भाजपा विरोधी उम्मीदवारों को ज़रूर फ़ायदा होगाI

CPI(M)
karnataka
Karnataka Assembly
Karnataka Assembly Elections 2018
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • J&K
    अनीस ज़रगर
    परिसीमन आयोग के जम्मू क्षेत्र पर ताजा मसौदे पर बढ़ता विवाद
    11 Feb 2022
    जम्मू के सुचेतगढ़ और आरएस पुरा इलाकों में पहले ही विरोध प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं, जहाँ दो विधानसभा क्षेत्रों का विलय प्रस्तावित किया गया है।
  • hijab vivad
    भाषा
    हिजाब विवाद: कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के ख़िलाफ़ शीर्ष अदालत में याचिका दायर
    11 Feb 2022
    एक छात्र द्वारा दायर याचिका में हिजाब मामले की सुनवाई कर रहे उच्च न्यायालय के निर्देश के साथ ही तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष चल रही कार्यवाही पर भी रोक लगाने का अनुरोध किया गया है। अपील में दावा…
  • गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    मोहम्मद ताहिर
    गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब
    11 Feb 2022
    "सरकार से कुछ सब्सिडी की मांग की थी। सरकार की तरफ से पांच हज़ार रूपये देने का वादा भी किया गया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला।"
  • corona
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 58,077 नए मामले, 657 मरीज़ों की मौत
    11 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.64 फ़ीसदी यानी 6 लाख 97 हज़ार 802 हो गयी है।
  • MNREGA
    दित्सा भट्टाचार्य
    विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं
    11 Feb 2022
    पीपल्स एक्शन फ़ॉर एम्प्लॉयमेंट गारंटी (PAEG) के मुताबिक़ वित्तीय साल 2022-23 के बजट में नरेगा के लिए जो राशि आवंटित की गयी है, उससे प्रति परिवार महज़ 21 श्रमदिवस का काम ही सृजित किया जा सकता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License