NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक के बाद गोवा कांग्रेस में भी फूट, 15 में से 10 विधायक बीजेपी में शामिल
अब गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं। कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
11 Jul 2019
फाइल फोटो

गोवा में कांग्रेस के दो-तिहाई (15 में से 10) विधायकों के एक समूह का बुधवार को सत्तारूढ भाजपा में विलय हो गया। अब 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 27 विधायक हो गए हैं।कांग्रेस 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। अब उसके विधायकों की संख्या पांच रह गई है।

नेता विपक्ष चन्द्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में विधायकों का समूह बुधवार शाम विधानसभा अध्यक्ष से मिला और उन्हें कांग्रेस से नाता तोड़ने की जानकारी देते हुए एक पत्र सौंपा।

गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर समेत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ आए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों के समूह का भाजपा में विलय हो गया है। दो-तिहाई संख्या... दल-बदल कानून के तहत होने वाली कार्रवाई से बचाने के लिये पर्याप्त है।

इस दौरान कावलेकर ने भाजपा में विलय का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने और अन्य विधायकों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला इसलिये लिया क्योंकि विपक्ष में होने के कारण उनके निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में बाधाएं आ रही थीं। 

कावलेकर ने कहा, 'हमने सावंत के काम का तरीका देखा है। वह राज्य के विकास के लिये काम कर रहे हैं। हमने उनसे हाथ मिलाने का फैसला किया है। विपक्ष में रहकर हमारे विकास कार्यों में बाधाएं आ रही थीं।' कावलेकर ने दावा किया कि वे बिना शर्त भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में अतानासियो मोन्सेराते, जेनिफर मोन्सेराते, फ्रांसिस सिल्वेरा, फिलिप नेरी रॉड्रिग्स, सी डियाज, विल्फ्रेड डीसा, नीलकांत हलारंकार और इसिडोर फर्नांडीज शामिल हैं। 
    
10 पूर्व कांग्रेस विधायक दिल्ली में अमित शाह से करेंगे मुलाकात

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में मौजूद सावंत ने बातचीत में बताया कि शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद ही राज्य में गठबंधन सहयोगियों से किसी मंत्री को हटाने पर फैसला लिया जाएगा।

सावंत ने बताया कि वह भाजपा में शामिल हुए 10 विधायकों के साथ बुधवार की रात को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘मैं सभी 10 विधायकों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करुंगा।’ यह पूछे जाने पर कि क्या विधायकों के लिए सहयोगी दलों से किसी मंत्री को हटाया जाएगा, सावंत ने कहा, ‘जब तक मैं नेताओं से नहीं मिल लेता, तब तक मैं कुछ भी नहीं कह पाऊंगा।’

आपको बता दें कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास गोवा फॉरवर्ड पार्टी के तीन विधायकों और तीन निर्दलीयों का समर्थन है। इसके अलावा, सदन में कांग्रेस के पांच विधायक और राकांपा तथा महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के एक-एक विधायक हैं। 

‘एक देश, एक पार्टी’ चाहती है भाजपा: गोवा कांग्रेस प्रमुख

अपनी पार्टी के 15 में से 10 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिश चोडणकर ने कहा कि भगवा पार्टी का लक्ष्य ‘एक देश, एक पार्टी’ का है। चोडणकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक ब्लैकमेल होकर या लालच में आकर भाजपा में गए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘एक देश, एक चुनाव’ की जगह भाजपा वास्तव में ‘एक देश, एक पार्टी’ चाहती है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा और विधानसभाओं का चुनाव साथ-साथ कराने के लिए ‘एक देश, एक चुनाव’ की वकालत कर रहे हैं।

Congress
BJP
goa
CM Pramod Sawant
Chandrakant Kavalekar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    खोज ख़बर: हिजाब विवाद हो या नफ़रती भाषण, सब कुछ चुनाव के लिए कब तक
    12 Feb 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने उत्तर प्रदेश चुनाव को ध्यान में रख कर्नाटक से हुए हिजाब विवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पैदा करने…
  • goa elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्टः गोवा चुनावों में जोड़-तोड़ व हिंदुत्व ख़िलाफ क्या होगा बदलाव
    11 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने गोवा में चल रहे चुनावी समर का आकलन करते हुए जानने की कोशिश की इस बार क्या चल पाएगा हिंदुत्व का नफ़रती कार्ड या जनता के बुनियादी मुद्दों पर होगा मतदान।…
  • Sunderbans
    अयस्कांत दास
    सुंदरबन में अवैध रिसॉर्ट के मालिक की पहचान नहीं कर पा रही ममता सरकार
    11 Feb 2022
    पारिस्थितिक रूप से नाजुक सुंदरबन में कथित तौर पर केंद्र प्रायोजित मनरेगा योजना के धन का इस्तेमाल एक अवैध 'इको-टूरिज्म' रिसॉर्ट के निर्माण में किया गया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देश में पुलिसकर्मियों की भारी कमी, पांच लाख से ज़्यादा पद रिक्त
    11 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र के मानक के अनुसार एक लाख व्यक्तियों पर 222 पुलिकर्मी होने चाहिए जबकि भारत में ये आंकड़ा 156 है। वहीं भारत में स्वीकृत पुलिसकर्मियों की संख्या प्रति एक लाख व्यक्तियों पर 195 है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    प्यूर्टो रिको में शिक्षकों ने की वेतन और सुविधाओं की मांग के साथ देशव्यापी हड़ताल
    11 Feb 2022
    सरकार ने वेतन में बढ़ोतरी न करने के साथ साथ पेंशन में कटौती भी कर दी है, इसके ख़िलाफ़ शिक्षकों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License