NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक: कुमारस्वामी सरकार गिरी, बहुमत साबित करने में नाकाम 
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अपना बहुमत साबित नहीं कर सके। सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट डाले गए।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
23 Jul 2019
कर्नाटक कुमारस्वामी सरकार गिरी
Image Courtesy:ndtv

कई दिनों से चल रहे कर्नाटक के नाटक अंत हुआ। कर्नाटक विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद  वोटिंग हुई और एचडी कुमारस्वामी सरकार गिर गई। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी अपना बहुमत साबित नहीं कर सके।  सरकार के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट डाले गए। 
 इससे पहले विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान CM एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मैं वोटिंग के लिए तैयार हूं. कुमारस्वामी ने कहा कि मैं खुशी-खुशी यह पद   छोड़ने को तैयार हूं। आगे उन्होंने कहा कि राजनीति में मैं अचानक और अप्रत्याशित तौर पर आया थे। जब विधानसभा चुनाव का परिणाम (2018 में) आया था, मैं राजनीति छोड़ने की सोच रहा था. 
 उधर, कर्नाटक विधानसभा में जारी विश्वास मत को लेकर अब भी संशय की स्थित बरकरार है।  इस बीच शाम 6 बजे से बेंगलुरु में सभी शराब की दुकानें और बार को अगले 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है और धारा 144 लगा दी गई है. पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी 
 इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के कथन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वमी द्वारा पेश विश्वास प्रस्ताव पर तत्काल मतदान के लिये दो निर्दलीय विधायकों की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी। 
भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार का खुद ही पर्दाफाश हो गया और साथ ही पूछा कि सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक कहा हैं? उन्होंने सत्ता पक्ष से कहा, ‘बहुमत ना होने के बावजूद आप बेशर्मी से सत्ता में बने हुए हैं. आपको शर्म आनी चाहिए.'
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए  भारतीय जनता पार्टी के नेता जगदीश शेट्टर ने कहा कि फिलहाल बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार नहीं हुए हैं. इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद यह उन पर है कि वे बीजेपी में शामिल होते हैं या नहीं. बहरहाल हमारे पास 105 विधायक हैं और बीजेपी के पास बहुमत है. हम एक स्थिर सरकार बनाएंगे। 

कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पहले दिन से ही अस्थिर नजर आ रही थी। इसकी कारण जेडीएस और कांग्रेस की ओर से केवल सत्ता के लिए दोस्ती कायम करना था। इस दोस्ती का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर रखना था। यह दोस्ती अवसरवाद की राजनीति का परिचायक ही थी, क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और जद-एस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे।
 कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पहले दिन से ही अस्थिर नजर आ रही थी। इसकी कारण जेडीएस और कांग्रेस की ओर से केवल सत्ता के लिए दोस्ती कायम करना था। इस दोस्ती का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को सत्ता से बाहर रखना था। यह दोस्ती अवसरवाद की राजनीति का परिचायक ही थी, क्योंकि भाजपा, कांग्रेस और जद-एस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे।

आपको बता दें कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते भाजपा को कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका मिला था लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण येदियुरप्पा को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही कांग्रेस और जेडीएस ने गठबंधन कर सरकार बनाई थी। 
 
तब से लेकर अब तक कर्नाटक में सरकार को लेकर उठापठक जारी है। सरकार गिराने और बनाने के लिए नैतिकता के सारे पैमानों को ताक पर रख दिया गया। हालांकि कर्नाटक की जनता ने इस सियासी ड्रामें के लिए मतदान नहीं किया था। 

karnataka
Congress-Jds Coalition
BJP
trust vote in karnataka
KUMARSWAMI GOVT
B S Yeddyurappa

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • सबरंग इंडिया
    उत्तर प्रदेश: पेपर लीक की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार गिरफ्तार
    02 Apr 2022
    अमर उजाला के बलिया संस्करण ने जिस दिन दोपहर 2 बजे से परीक्षा होनी थी उस दिन सुबह लीक पेपर प्रकाशित किया था।
  • इलियट नेगिन
    समय है कि चार्ल्स कोच अपने जलवायु दुष्प्रचार अभियान के बारे में साक्ष्य प्रस्तुत करें
    02 Apr 2022
    दो दशकों से भी अधिक समय से कोच नियंत्रित फ़ाउंडेशनों ने जलवायु परिवर्तन पर सरकारी कार्यवाई को विफल बनाने के लिए 16 करोड़ डॉलर से भी अधिक की रकम ख़र्च की है।
  • DU
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूजीसी का फ़रमान, हमें मंज़ूर नहीं, बोले DU के छात्र, शिक्षक
    01 Apr 2022
    नई शिक्षा नीति के तहत UGC ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों को कई कदम लागू करने के लिए कहा है. इनमें चार साल का स्नातक कोर्स, एक प्रवेश परीक्षा और संस्थान चलाने के लिए क़र्ज़ लेना शामिल है. इन नीतियों का…
  • रवि शंकर दुबे
    इस साल यूपी को ज़्यादा बिजली की ज़रूरत
    01 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश की गर्मी ने जहां बिजली की खपत में इज़ाफ़ा कर दिया है तो दूसरी ओर बिजली कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए हैं। देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी के बीच कैसे समन्वय होता है।
  • सोनिया यादव
    राजस्थान: महिला डॉक्टर की आत्महत्या के पीछे पुलिस-प्रशासन और बीजेपी नेताओं की मिलीभगत!
    01 Apr 2022
    डॉक्टर अर्चना शर्मा आत्महत्या मामले में उनके पति डॉक्टर सुनीत उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि कुछ बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस ने उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, जिसके चलते उनकी पत्नी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License