NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटक ने कांग्रेस-जेडीएस को दिया दिवाली का तोहफा, बीजेपी को झटका
कर्नाटक की अहम संसदीय सीट बेल्लारी पर कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए करीब ढाई लाख वोट से जीत दर्ज की।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
06 Nov 2018
rahul-kumarswami
Image Courtesy: navodayatimes

कर्नाटक ने कांग्रेस और जनता दल सेकुलर (जेडीएस) गठबंधन को दिवाली का तोहफा दिया है। यहां हुए तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उप चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने शानदार तरीके से चार सीटों पर जीत दर्ज की। बीजेपी को केवल शिमोगा लोकसभा सीट से संतोष करना पड़ा। कर्नाटक की अहम संसदीय सीट बेल्लारी पर कांग्रेस ने शानदार वापसी करते हुए करीब ढाई लाख वोट से जीत दर्ज की। इस सीट पर 1999 में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आज की विदेश मंत्री बीजेपी की सुषमा स्वराज को हराया था। यह सीट कांग्रेस और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई थी।

कर्नाटक में कुल पांच सीटों बेल्लारी (आरक्षित), मांड्या और शिमोगा लोकसभा सीटों और जामखंडी व रामनगर विधानसभा के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे। इन उपचुनावों में 54.5 लाख मतदाताओं में से करीब 66 फीसदी ने मतदान किया था।

आज सुबह आठ बजे उपचुनाव की मतगणना शुरू हुई और दोपहर बाद परिणाम आ गए। जो इस प्रकार रहे-

लोकसभा सीट     जीत

बेल्लारी-              कांग्रेस

मांड्या-               जेडीएस

शिमोगा-              बीजेपी

विधानसभा         जीत

जामखंडी-            कांग्रेस

रामनगर-             जेडीएस

कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए परिणाम के मुताबिक बेल्लारी में कांग्रेस के वीएस उरगप्पा ने रिकार्ड 243161 वोटों से बीजेपी की जे शांता को हराया। उरगप्पा को 628365 और जे शांता को 385204 वोट मिले।

मांड्या लोकसभा सीट पर जेडीएस के एलआर शिवराम गौड़ा ने बाजी मारी। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी को 324943 वोटों से मात दी।

शिवराम गौड़ा को 569347 और बीजेपी के डीआर सिद्दारमैया को 244404 वोट मिले।

शिमोगा संसदीय सीट पर बीजेपी को जीत मिली। यहां बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र ने 543306 वोट पाकर जेडीएस के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा के बेटे एस मधुबंगरप्पा को 52 हजार 148 वोटों से हराया। जेडीएस के मधुबंगरप्पा को कुल 491158 वोट मिले।

विधानसभा की दो सीटों में कांग्रेस-जेडीएस को एक-एक सीट

इसके अलावा जामखंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के आनंद सिद्दू न्यामागौड़ा ने 97017 वोट पाकर बीजेपी प्रत्याशी कुलकर्णी श्रीकांत को 39 हज़ार 480 वोटों से हराया। कुलकर्णी श्रीकांत को कुल 57537 वोट मिले।

रामनगर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता कुमारस्वामी ने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। जेडीएस प्रत्याशी अनिता कुमारस्वामी ने 125043 वोट हासिल कर बीजेपी के एल चंद्रशेखर को 109137 वोटों से हराया। एल चंद्रशेखर को कुल 15906 वोट मिले।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कर्नाटक के इन उपचुनाव में मिली जीत से कांग्रेस में बेहद उत्साह है और इसे वो अपने लिए शुभ संकेत मान रही है। उधर यूपी से लेकर कर्नाटक तक उपचुनाव में मिल रही लगातार हार से बीजेपी सकते में हैं। अब देखना है कि 2019 के आम चुनाव और उससे पहले पांच राज्यों के चुनाव में इन परिणामों का वाकई में क्या असर पड़ता है। 

karnataka
karnataka by election 2018
Congress
JDS
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Governor
    अनिल जैन
    विचार-विश्लेषण: विपक्ष शासित राज्यों में समानांतर सरकार चला रहे हैं राज्यपाल
    22 Dec 2021
    संविधान निर्माताओं ने संविधान में जब राज्यपाल पद का प्रावधान किया था तो इसके पीछे उनका मकसद केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल बनाना और देश के संघीय ढांचे को मजबूत करना था...मगर अफ़सोस ऐसा हो न सका…
  • aadhar
    अजय कुमार
    वोटर आईडी और आधार लिंकिंग : वोट कब्ज़ाने का नया हथियार!
    22 Dec 2021
    मोटे तौर पर कहें तो चुनाव संशोधन कानून 2021 पर भारत की विपक्षी पार्टियों का यही विरोध है कि जब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कर दिया जाएगा तो ढेर सारी सूचनाओं की मालिक सरकार हो जाएगी। सरकार उन…
  • मौरिज़ियो कोपोला
    "क्यूबा की सोबराना वैक्सीन कोई चमत्कार नहीं, बल्कि राजनीतिक निर्णयों का नतीजा है"
    22 Dec 2021
    15 से 25 नवंबर तक, 35 इटेलियन स्वयंसेवकों ने क्यूबा के हवाना में सोबराना वैक्सीन पर एक नैदानिक परीक्षण में भाग लिया। कैरेबियाई द्वीप दुनिया भर में एकमात्र कम आय वाला देश है, जिसने अपनी सार्वजनिक और…
  • biden
    एम. के. भद्रकुमार
    दुनिया को गौर करना चाहिए कि बाइडेन की प्रेसीडेंसी ढलान पर है
    22 Dec 2021
    वेस्ट वर्जीनिया के डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मैनचिन के 2.2 ट्रिलियन डॉलर पैकेज के विधेयक की विनाशकारी आलोचना इस ओर इशारा करती है कि विश्व की महाशक्ति अपनी ताक़त से कहीं अधिक ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रही है।
  • college
    दित्सा भट्टाचार्य
    केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में तकरीबन 33% शिक्षण पद खाली 
    22 Dec 2021
    संसद में कनिष्ठ मानव संसाधन मंत्री के अनुसार केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के लिए स्वीकृत 18,905 संकाय पदों में से 1 अक्टूबर 2021 तक 6,333 पद रिक्त पड़े हुए थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License