NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कर्नाटकः महिला नेता को परेशान करने के मामले में 'दक्षिण-पंथी संगठन' से जुड़ा सदस्य गिरफ़्तार
छात्रों के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हिंदुत्व संगठन के उन सदस्यों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं जिन लोगों ने व्हाट्सएप पर एसएफआई नेता माधुरी बोलार और हमज़ा किन्या के संबंध में मैसेज शेयर किया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Jan 2018
madhuri

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के नेता माधुरी और हमज़ा को परेशान करने और धमकी देने के आरोप में दक्षिण-पंथी समूह से जुड़े 22 वर्षीय एक युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। नेताओं को परेशान और धमकी देने की घटना कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले की है।

गिरफ़्तार किए गए युवक का नाम हरीश देवादिगा उर्फ़ ककिन्जे हरीश है जो दक्षिण कन्नड़ ज़िले के बेलथांगडी का रहने वाला है। इस युवक पर आरोप है कि दक्षिण कन्नड़ ज़िले के एसएफआई के सचिव माधुरी बोलार और संयुक्त सचिव हमज़ा किन्या के संबंध में मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

दक्षिण-पंथी समूह से जुड़े सदस्य ने हिंदू लड़की के साथ बाइक पर खुलेआम घुमने के मामले में छात्र नेता हमज़ा किन्या को चेतावनी देने वाला मैसेज व्हाट्सएप पर शेयर किया था।

माधुरी के साथ उनके मुस्लिम पुरूष दोस्त हमज़ा की तस्वीर और कन्नड़ में लिखे संदेश व्हाट्सएप पर फैलाया जा रहा है। लोगों को भेजे गए संदेश में कुछ इस तरह लिखा गया है:

"हमज़ा किन्या हमारे हिंदू लड़कियों के साथ खुलेआम बाइक पर घूम रहा है... अगर वह अब हिंदू लड़कियों के साथ घूमते हुए देखा जाता है, तो हिंदू संगठनों को उसको इसका ज़रूर जवाब देना चाहिए (उस पर कार्रवाई करना चाहिए)।"

ये तस्वीर उस वक़्त ली गई जब एम.कॉम के प्रथम वर्ष की छात्रा माधुरी अपने साथियों हमज़ा, सुहास अडिगा और गणेश बोलार के साथ बस में सफ़र कर रही थी। इन लोगों ने इस तस्वीर को फेसबुक पर शेयर किया था।

9 जनवरी को माधुरी ने मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त टीआर सुरेश से उनके कार्यालय पर मुलाक़ात की और मंगलुरू शहर के पुलिस के साइबर अपराध सेल में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान उनकी मां भारती बोलार भी उनके साथ थीं। उनकी मां ख़ुद सीपीआई (एम) से संबद्ध बीडी श्रमिक संघ की सदस्य हैं।

हरीश को 13 जनवरी शनिवार के दिन मंगलोर के पंपवेल से मंगलुरू साउथ पुलिस ने गिरफ़्तार किया। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाईल फोन को भी ज़ब्त कर लिया है।

हरीश कथित रूप से बजरंग दल का कार्यकर्ता है जो कि विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की युवा शाखा है। ये संघ परिवार का हिस्सा है जिसका नेतृत्व आरएसएस करता है।

पुलिस के मुताबिक़ मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

इस महीने की शुरुआत में चिकमंगलुरू के मुदिगेरे की एक युवा महिला धन्यश्री ने आत्महत्या कर ली थी। एक मुस्लिम व्यक्ति से बात करने को लेकर धन्यक्षी को कुछ पुरुषों ने परेशान करना शुरू कर दिया था। मुदिगेरे में बीजेपी के एक नेता एमवी अनिल को धन्यश्री को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में गिरफ़्तार किया गया था।

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए माधुरी बोलार ने कहा, "संघ परिवार कई अन्य युवा महिलाओं के ख़िलाफ़ इस प्रकार की रणनीति का इस्तेमाल कर रहा है। उसे लगता है कि महिलाओं पर हमला और स्क्रीनशॉट को शेयर करके उन्हें शांत किया जा सकता है।"

माधुरी ने आगे कहा कि "संघ के तानाशाही का विरोध करने के लिए अधिक संख्या में युवा महिलाओं को साहस के साथ आगे आना चाहिए।"

इस मामले में टिप्पणी करते हुए लेखक चेतना तिर्थहल्ली ने न्यूज़़क्लिक को बताया कि संघ परिवार की विचारधारा न केवल मुसलमानों, ईसाइयों और कम्युनिस्टों के प्रति नफ़रत पर आधारित है बल्कि उनकी नफ़रत महिलाओं के प्रति भी है। उन्होंने आगे कहा "जब महिलाएं खड़ी होकर बोलती हैं तब वे डरते हैं।"

"संघ परिवार हिंदू संस्कृति के ध्वजवाहकों के रूप में महिलाओं को प्रोजेक्ट करता है। वे सनातन धर्म और तथाकथित संस्कार के अपने विचार को हम पर जबरन थोपते हैं और इसका पालन करने के लिए फ़रमान सुनाते हैं। उनके बयानों से स्त्री जातियों के प्रति द्वेष की बू आती है।"

विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोगों के बीच संघ परिवार द्वारा मतभेद पैदा करने के प्रयास को लेकर माधुरी ने निंदा की। उन्होंने कहा, "एसएफआई के पदाधिकारी के रूप में हमें विभिन्न कार्यक्रमों को एक साथ मिलना ही पड़ेगा और एक साथ सफ़र करना ही पड़ेगा। लेकिन यह संघ परिवार को स्वीकार्य नहीं है। वे नफ़रत करते हैं जब विभिन्न धार्मिक समुदायों के लोग एक साथ मिलकर काम करते हैं।"

चेतना तिर्थहल्ली ने कहा "संघ परिवार धार्मिक सद्भाव से डरता है। वे हमारे बीच सांप्रदायिकता के ज़हर को घोलकर हमारी एकता को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।"

Madhuri
SFI
Right wing group
Communalism
love jihad

Related Stories

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

पूजा स्थल कानून होने के बावजूद भी ज्ञानवापी विवाद कैसे?

'उपासना स्थल क़ानून 1991' के प्रावधान


बाकी खबरें

  • suicide
    पुलकित कुमार शर्मा
    कोविड के दौरान बेरोजगारी के बोझ से 3 हजार से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या
    11 Feb 2022
    गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में लिखित में जवाब दिया है कि एनसीआरबी डाटा के मुताबिक साल 2020 में बेरोजगारी की वजह से 3548 लोगों ने आत्महत्या की।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले
    11 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में मीडिया के दमन पर CAAJ ने अपनी रिपोर्ट जारी की है जिससे काफी भयावह तस्वीर उभऱती है और पता चलता है कि प्रेस अधिकारों के हनन के मामले में कश्मीर के साथ उत्तर प्रदेश अव्वल रहा है।
  • YOGI-VIJYAN
    रवि शंकर दुबे
    "काश! यूपी, केरल जैसा हो जाए...”
    11 Feb 2022
    ठीक मतदान से पहले योगी आदित्यनाथ ने जो वीडियो जारी किया वो उन्हीं के गले की फांस बन गया है। उन्होंने खुद की कमियां छुपाने के लिए केरल जैसे विकसित राज्य पर सवाल उठा दिया, लेकिन अब उनसे खुद जवाब देते…
  • DTC WORKERS
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    DTC ठेका कर्मचारियों ने अभियान चलाकर केजरीवाल सरकार को दी चेतावनी, 'शवयात्रा' भी निकाली
    11 Feb 2022
    डीटीसी वर्कर्स यूनिटी सेंटर (ऐक्टू) के नेतृत्व में DTC के ठेका कर्मचारियों ने केजरीवाल सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध शुरू किया अभियान। न तो डीटीसी में बसें आ रही हैं और न ही ठेका कर्मचारियों को…
  • एम.के. भद्रकुमार
    मॉस्को कर रहा है 'गुड कॉप, बैड कॉप' का सामना
    11 Feb 2022
    रूस इस बात से कतई प्रभावित नहीं है कि यूरोपीयन नेता मॉस्को के लिए कोई रास्ता तैयार कर रहे हैं बल्कि वह इसे अप्रासंगिक कूटनीतिक उतार-चढ़ाव की रणनीति के रूप में देखता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License