NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
कृषि में जाति का बोलबाला
दलितों के पास कम भूमि है, और वह भी ज्यादातर मामूली या छोटी जोत है, यह हाल में हुए नवीनतम कृषि सर्वेक्षण से पता चलता है।
सुबोध वर्मा
11 Oct 2018
सांकेतिक तस्वीर

भारत में 1571.4 लाख हेक्टेयर (157 मिलियन हेक्टेयर) ऐसा क्षेत्र है जो कृषि उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह आंकड़ा एक चौंकाने वाली संख्याओं में विभाजित है - उपरोक्त में लगभग 1457.3 लाख (146 मिलियन) हेक्टेयर भूमि पर खेती होती है लेकिन इसकी ख़तरनाक परिभाषित विशेषता जाति है जिसके आधार पर इस भूमि का स्वामित्व फैला हुआ है।

जैसा कि कृषि जनगणना (2015-16 में किया गया) की नई जारी रिपोर्ट के अनुसार, दलित (या अनुसूचित जाति) इस विशाल भूमि के सिर्फ 9 प्रतिशत से भी कम पर खेती का काम करते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार ग्रामीण इलाकों में उनकी आबादी का हिस्सा 18.5 है। जैसा कि अन्य सर्वेक्षणों और जनगणना में दिखाया गया है, अधिकांश दलित वास्तव में भूमिहीन हैं।

आदिवासी समुदाय (या अनुसूचित जनजाति) भूमि के लगभग 11 प्रतिशत हिस्से पर खेती से जुड़ा काम करते हैं जो ग्रामीण इलाकों में उनकी जनसंख्या की हिस्सेदारी के बराबर है। लेकिन इनमें से अधिकांश भूमि मुश्किल भरे दूर-दराज़ वाले इलाके में है, इस भूमि के लिए सिंचाई का कोई इंतजाम नहीं है और सड़कें भी नहीं पहुंची हैं। इसमें जीवन निर्वाह खेती के लिए समुदायों द्वारा संचालित वन भूमि भी शामिल है।

लगभग 80 प्रतिशत कृषि भूमि का संतुलन 'अन्य' जातियों द्वारा संचालित होता है जो तथाकथित ऊंची जातियों या 'अन्य पिछड़े वर्ग' से (ओबीसी) हैं।

Share of operated area1.jpg

यह चौंकाने वाली असमानता और विघटन सदियों से दमनकारी प्रथाओं का ही एक परिणाम है जहां दलित किसान अधिकतर कुलीन संपत्ति मालिकों की भूमि पर और बाद में मजदूरी के लिए बंधुआ या दास के रूप में काम करते हैं। इस प्रणाली की निरंतरता से भूमि सुधार बुरी तरह से असफल रहे हैं और केवल दलितों की असहाय एवं दयनीय स्थिति को कायम रखा है।

भारत में भूमि अधिग्रहण प्रणाली का एक और पहलू है जो इस जाति आधारित शोषण को मजबूत करता है। यह नीचे ग्राफिक में दर्शाया गया है जो विभिन्न समुदायों द्वारा संचालित भूमि स्वामित्व का आकार दिखाता है।

caste and land gfx2.jpg

दलितों के स्वामित्व वाली सभी भूमियों में से लगभग 61 प्रतिशत का स्वामित्व 2 हेक्टेयर से कम है। इन्हें आमतौर पर सीमांत (1 हेक्टेयर से कम) और छोटे (1 और 2 हेक्टेयर के बीच) के रूप में वर्णित किया जाता है। आदिवासियों में, छोटे और सीमांत किसानों की यह श्रेणी लगभग 40 प्रतिशत है जबकि 'अन्य' समुदायों में यह 46 प्रतिशत से अधिक है।

इस प्रकार, न केवल आबादी के उनके हिस्से की तुलना में दलितों के पास काफी कम भूमि है, बल्कि यह उनकी भूमि का आकार इतना छोटा है, कि जो उन्हें निरंतर स्थानिक आर्थिक संकट में धंसने के लिए मजबूर कर रहा है। मध्यम आकार के किसान- जिनके पास 2 से 10 हेक्टेयर भूमि है- उनमें से केवल एक तिहाई दलित किसान शामिल हैं जबकि 'अन्य' समुदायों में यह अनुपात 44 प्रतिशत है और आदिवासी समुदायों में यह 50 प्रतिशत से अधिक है।

कृषि जनगणना से उत्पन्न ये परिणाम क्या दिखाते हैं कि प्राचीन जाति व्यवस्था देश में भूमि वितरण पर मौत की तरह जकड़ी हुई है, यह इस प्रकार दलितों और आदिवासियों के खिलाफ लगभग सार्वभौमिक उत्पीड़न और भेदभाव की नींव रखती है। इसलिए भूमि अधिग्रहण ही इन समुदायों को भारतीय समाज की सबसे गहराई में धक्का देने वाला सिर्फ एकमात्र कारक नहीं है, बल्कि निश्चित रूप से यह एक महत्वपूर्ण आधारभूत कारण है।

नतीजे यह भी दिखाते हैं कि जाति के नष्ट होने की बातें और कि यह भारत से गायब हो गई है जैसी हवाई बातें हैं जिसे पूरी तरह से उच्च जाति शहरी समर्थक द्वारा निर्मित किया गया है। ये सर्वेक्षण परिणाम 2015-16 के हैं जिन्हे हाल ही में जारी किया  हैं। वर्णाश्रम का किला आज़ भी उतना ही मजबूत है जितना की सदियों पहले था।

agricultural crises
cast-ism
cast economy
Scheduled Caste
Dalit farmer
upper caste

Related Stories

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?

ब्लैक राइस की खेती से तबाह चंदौली के किसानों के ज़ख़्म पर बार-बार क्यों नमक छिड़क रहे मोदी?

बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान

सीवर और सेप्टिक टैंक मौत के कुएं क्यों हुए?

यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित

उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी

“आरक्षण मेरिट के ख़िलाफ़ नहीं”, सुप्रीम कोर्ट के इस फ़ैसले को ज़बानी याद करने की ज़रूरत है

ग्राउंड  रिपोर्टः रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के गृह क्षेत्र के किसान यूरिया के लिए आधी रात से ही लगा रहे लाइन, योगी सरकार की इमेज तार-तार

उत्तर प्रदेश चुनाव : हौसला बढ़ाते नए संकेत!

पूर्वांचल से MSP के साथ उठी नई मांग, किसानों को कृषि वैज्ञानिक घोषित करे भारत सरकार!


बाकी खबरें

  • किसान नाकाम करेगा नफरती सियासत
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान नाकाम करेगा नफरती सियासत
    06 Sep 2021
    किसान ने अपनी महापंचायत में साम्प्रदायिक सौहार्द की अपील की है। और अगर ये कामयाब होता है तो उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता हासिल करने के भाजपा के सपनेको झटका लग सकता है। अभिसार शर्मा पूछ रहे हैं के…
  • बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    राहुल कुमार गौरव
    बिहार: बाढ़़ प्रभावित इलाकों में कैसे होगा पंचायत का चुनाव; कैसी हैं चुनाव आयोग की तैयारियां
    06 Sep 2021
    बिहार में 11 चरणों में पंचायत चुनाव कराए जाने पर मुहर लग गई है। 24 सितम्बर से शुरू होने वाले पंचायत चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा।
  • पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    असद रिज़वी
    पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ क़ुरैशी के ख़िलाफ़ राजद्रोह का मुक़दमा
    06 Sep 2021
    रामपुर में आज़म ख़ान का हालचाल जानने गए क़ुरैशी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की योगी सरकार को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं जो सरकार और भाजपा को नागवार गुज़रीं।
  • थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    पीपल्स डिस्पैच
    थाईलैंडः प्रयुत के अविश्वास प्रस्ताव जीतने के बाद राजधानी में "कार रैली" और प्रदर्शन
    06 Sep 2021
    4 सितंबर को सरकार द्वारा जीते गए विश्वास मत के बाद और इससे पहले थाईलैंड में सोशल मूवमेंट्स और जमीनी स्तर के संगठनों द्वारा नियमित रुप से विरोध प्रदर्शन किया रहा है।
  • मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    पीपल्स डिस्पैच
    मानवाधिकार समूहों और नागरिक समाज के सदस्यों का इज़रायल पर पूर्ण हथियार प्रतिबंध का आह्वान
    06 Sep 2021
    हस्ताक्षरकर्ताओं ने शस्त्र नियंत्रण संधि के सदस्यों को मानवाधिकारों के उल्लंघन और फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इज़रायल द्वारा किए गए युद्ध अपराधों में उनकी मिलीभगत की चेतावनी दी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License