NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीर में रविवार को भी पुलिस और नागरिकों में टकराव, सोमवार को स्कूल खुले, लेकिन बच्चे नदारद
रायटर्स के मुताबिक दो वरिष्ठ अधिकारियों और एक चश्मदीद ने रायटर्स को बताया कि रविवार रात-भर श्रीनगर के बहुत सारे इलाकों में पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक टकराव हुआ। एक अधिकारी के हवाले से रायटर्स ने बताया कि इस घटना के बाद सरकारी प्राधिकरणों ने हटाए गए प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
19 Aug 2019
jammu and kashmir
Image courtesy:NDTV

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा के सोमवार को 14 दिन हो गए। इस दौरान धारा-144, कर्फ्यू और सैनिक किलेबंदी से नागरिकों को नियंत्रित किया गया। इस बीच आज सोमवार को घाटी में भी कुछ ढील दी गई। बच्चों के स्कूल खोले गए, हालांकि बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। उधर,रायटर्स की खबर है कि रविवार रात-भर श्रीनगर के बहुत सारे इलाकों में पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक टकराव हुआ है।  

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि राज्य में चल रहे प्रतिबधों में अगले कुछ दिनों में ढील दी जाएगी। सोमवार से स्कूल और सरकारी दफ़्तर फिर से खुलेंगे। धीरे-धीरे फोन सर्विस को फिर से चालू किया जाएगा।

रायटर्स के मुताबिक दो वरिष्ठ अधिकारियों और एक चश्मदीद ने रायटर्स को बताया कि रविवार रात-भर श्रीनगर के बहुत सारे इलाकों में पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच हिंसक टकराव हुआ। एक अधिकारी के हवाले से रायटर्स ने बताया कि इस घटना के बाद सरकारी प्राधिकरणों ने हटाए गए प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया। जम्मू में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं शुरू कर देने का फिर से निर्णय दे दिया गया था, इस निर्णय को भी वापस ले लिया गया है। 

सरकर के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने रायटर्स को बताया कि शनिवार रात ओल्ड सिटी के इलाके में हिंसक टकराव की वजह से तकरीबन 2 दर्जन लोग पैलेट गन के हमले से घायल हो गए थे। जो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। रायटर्स को एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर इलाके के तकरीबन दो दर्जन जगहों पर लोगों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाज़ी की। पिछले कुछ दिनों से श्रीनगर में पत्थरबाज़ी बहुत तेजी से बढ़ी है। 

श्रीनगर के ओल्ड सिटी के रैनवारी, नाउहट्टा और गोजवारा के इलाके में रात भर लोगों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव हुआ। इसकी प्रतिक्रिया में विरोध प्रदर्शन को बिखरने के लिए सुरक्षा बलों की तरफ से आंसू गैस के गोले और चिली ग्रेनेड छोड़े गए। चिली ग्रेनेड में बहुत तीखी चिली (तीखी मिर्च) का इस्तेमाल किया गया था। ताकि आँखों और त्वचा में खूब जलन हो।  

रायटर्स के साथ पीटीआई-भाषा ने खबर दी है कि कश्मीर में सोमवार को प्रतिबंधों में ढील दी गयी। कई स्कूलों में शिक्षक तो पढ़ाने पहुंचे लेकिन वहां ज्यादा छात्र नहीं दिखे। 

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने श्रीनगर में 190 प्राथमिक स्कूलों को खोलने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं जबकि घाटी के अधिकतर हिस्सों में सुरक्षा बल अब भी तैनात हैं। लेकिन निजी स्कूल आज सोमवार को लगातार 15वें दिन भी बंद रहे क्योंकि पिछले दो दिन से यहां हुए हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर अभिभावक सुरक्षा स्थिति को लेकर डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मोबाइल नेटवर्क सही तरह से चालू नहीं हो जाता, तब तक  बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं है। 

एक अभिभावक फारूक अहमद डार ने कहा कि स्थिति इतनी ज्यादा अनिश्चित है कि अभी बच्चों को स्कूल भेजने का सवाल ही नहीं उठता और गुलज़ार अहमद ने कहा कि हमारे बच्चें घरों में स्कूल से ज्यादा सुरक्षित हैं। 

रायटर्स ने तकरीबन 2 दर्जन स्कूलों मुआयना किया। कुछ स्कूलों में बहुत कम स्टाफ आये थे। क्लास रूम पूरी तरह से खाली था। और कुछ स्कूलों के गेट पर ताले लगे हुए थे। प्रेजेंटेशन कान्वेंट हायर सेकंडरी में स्कूल के 1000 विधार्थियों में केवल एक विधार्थी स्कूल आया था। जिसे स्कूल स्टाफ ने लौटा दिया। एक स्कूल टीचर ने रायटर्स को बताया कि ऐसी स्थिति में बच्चे स्कूल में कैसे आ सकते हैं। सरकार के फैसले में ये छोटे बच्चे बेवजह शामिल किए जा रहे हैं। 

पीटीआई की सोमवार की खबर है कि पांच अगस्त से श्रीनगर के जिन इलाकों में शांति कायम रही वहां से पुलिस ने अवरोधक हटा दिए हैं।सोमवार को प्रतिबंधों में ढील के बाद से शहर में निजी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है।

कुल मिलाकर राज्य के हालात में कुछ बदलाव तो है लेकिन घाटी का माहौल अभी भी बहुत तनावपूर्ण है। स्थानीय निवासी और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक टकराव से प्रशासन भी आशंकित हैं। प्रशासन प्रतिबंधों में वैसी ढील नहीं दे पा रहा है जैसा उसने पहले घोषणा की थी। और लोगों में भी भरोसा नहीं पैदा हो पा रहा है कि स्थिति जल्द सामान्य होगी।

Jammu and Kashmir
Article 370
Jammu and Kashmir police
Narendra modi
Amit Shah
internet ban

Related Stories

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कश्मीर में हिंसा का नया दौर, शासकीय नीति की विफलता

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत में धार्मिक असहिष्णुता और पूजा-स्थलों पर हमले को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में फिर उठे सवाल

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License