NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
कश्मीर प्रेस क्लब ने पत्रकार कामरान यूसुफ के घर छापेमारी की निंदा की
कामरान के खिलाफ छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब एक सप्ताह पहले ही कश्मीर प्रेस क्लब ने घाटी में मीडिया पेशेवरों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शारीरिक हमले, उत्पीड़न और समन जारी करने के कई मामलों को उजागर किया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Feb 2020
jammu and kashmir
Image Courtesy: Greater Kashmir

श्रीनगर: कश्मीर में पत्रकारों के सामने आने वाले खतरों के बारे में बोलते हुए मीडिया पेशेवरों की एक निर्वाचित संस्था कश्मीर प्रेस क्लब ने सोमवार 17 फरवरी को रात के समय पत्रकार कामरान यूसुफ के घर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा छापेमारी की निंदा की।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के रहने वाले और न्यूज़क्लिक से जुड़े कामरान को उनके घर से पुलिस अधीक्षक और एसएचओ पुलवामा के नेतृत्व में पुलिस दस्ते द्वारा उठाया गया। पुलिस कामरान के घर में रात लगभग 11 बजे दाखिल हुई थी।

ये छापेमारी ऐसे समय में हुई है जब एक सप्ताह पहले ही कश्मीर प्रेस क्लब ने घाटी में मीडिया पेशेवरों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा शारीरिक हमले, उत्पीड़न और समन जारी करने के कई मामलों को उजागर किया था। 5 अगस्त के बाद ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं।

ज्ञात हो कि 5 अगस्त को केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाने और इस राज्य को दो हिस्सों में बांटकर संघशासित प्रदेश बनाने को लेकर सरकार ने बड़े पैमाने पर पाबंदी लगा दी थी। विशेष राज्य का दर्जा हटाने और राज्यों में बंटवारा को लेकर कश्मीरियों ने विरोध किया था।

कामरान ने कहा, “मैंने अपने परिसर के आसपास पुलिसकर्मियों को देखा। पुलिस अधिकारी ने मुझे अपने साथ चलने को कहा और मेरे फोन छीन लिए।” उन्हें पुलिस वाहन में डीएसपी के कार्यालय ले जाया गया और कामरान मंज़ूर नाम के कुछ ट्विटर अकाउंट यूज़र के बारे में पूछताछ की गई।

कामरान ने आगे बताया, 'उन्होंने मेरे फोन की जांच की और उसमें मौजूद हर चीज की जांच की। उन्होंने मुझसे कामरान मंजूर नाम के व्यक्ति के बारे में पूछा और मुझे उसका ट्विटर अकाउंट दिखाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें संदेह था कि मैं ये अकाउंट चला रहा हूं। वे जो चीज तलाश रहे थे उसे खोज पाने में असफल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने कुछ अधिकारी को फोन कर के बुलाया और मुझे लगभग 1 बजे जाने दिया। उ

न्होंने कहा, "परेशान मेरे परिवार के लोग बाहर इंतजार कर रहे थे और मुझे घर ले आए।"

प्रेस क्लब के प्रवक्ता ने कहा कि "घाटी में पत्रकारों के लगातार उत्पीड़न पर गंभीर रुख अपनाया है।" आगे उन्होंने कहा कि "एक पत्रकार के घर पर रात के समय पुलिस की छापेमारी ने घाटी में पत्रकारों के सामने आने वाले खतरों को एक बार फिर से उजागर किया है।"

कश्मीर प्रेस क्लब ने कहा कि "पत्रकारों को डराने-धमकाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पत्रकारों पर शारीरिक हमले किए जा रहे हैं, धमकी दी जा रही है और समन जारी किए जा रहे हैं। दरअसल, श्रीनगर में पुलिस के आतंकवाद रोधी केंद्र का पत्रकारों को समन और परेशान करना एक नियमित कार्य बन गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा उनके काम के लिए जम्मू और कश्मीर में पत्रकारों को परेशान करना और उन पर सवाल उठाना वास्तव में एक भयावह स्थिति है।"

अपने बयान में, क्लब ने 5 अगस्त के बाद से पुलिस सम्मन, उत्पीड़न और धमकी के प्रमुख मामलों को विस्तार से बताया और सरकार से "सम्मन और हमलों" की प्रवृत्ति को रोकने का आग्रह किया।

एमनेस्टी सहित मानवाधिकार संस्थाओं ने इस कठिन परिस्थितियों की ओर इशारा किया है जिसमें कश्मीर में मीडिया काम कर रहा है। कहा कि ये पाबंदी "सच को दबा" रही है।

अगस्त महीने के बाद की स्थिति पर एमनेस्टी एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कश्मीर में पत्रकारों द्वारा सामना किए जाने वाले सुरक्षा बलों के हमले और धमकियों ने 5 अगस्त 2019 से कश्मीर में होने वाली घटनाओं की रिपोर्टिंग और जांच करने में उनकी स्वतंत्रता को बुरी तरह प्रभावित करता है

Kashmir Journalists
attack on journalists
Detention
Kashmir Press Club
Press Freedom in Kashmir
Harassment of Journalists
Abrogation of Article 370

Related Stories

यूपी: अब झांसी में अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकार पर हमला, कहां है कानून व्यवस्था? 

बीजेपी शासित एमपी और उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर ज़ुल्म क्यों ?

कार्टून क्लिक: भूख है तो सब्र कर रोटी नहीं तो क्या हुआ...

जम्मू-कश्मीर में मीडिया का गला घोंट रही सरकार : प्रेस काउंसिल

यूपी में मीडिया का दमन: 5 साल में पत्रकारों के उत्पीड़न के 138 मामले

यूपी चुनाव: पांच साल पत्रकारों ने झेले फ़र्ज़ी मुक़दमे और धमकियां, हालत हुई और बदतर! 

खोज ख़बर ; कश्मीर से UP: सियासत की बिछी बिसात, फ़रेब का खेल

एक पत्रकार समूह द्वारा कब्ज़े के बाद, कश्मीर प्रेस क्लब को सरकार ने खुद के सुपुर्द किया

कश्मीर प्रेस क्लब पर जबरन क़ब्ज़े पर पत्रकारों की संस्थाओं ने जताई नाराज़गी और हैरानी

बिहारः एक महीने के भीतर एक और पत्रकार पर जानलेवा हमला, स्थिति नाज़ुक 


बाकी खबरें

  • Ashok Gehlot and Sachin Pilot
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान: क्या एक हो गए हैं अशोक गहलोत और सचिन पायलट?
    22 Nov 2021
    नए मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही संतुष्ट नज़र आ रहे हैं और इसी से उम्मीद की जा रही है कि दोनों के बीच जारी अंदरूनी कलह फिलहाल शांत हो गई है।
  • Rajasthan: Rape accused along with friends attacked Dalit girl with knife
    एम.ओबैद
    राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला
    22 Nov 2021
    अलवर में शुक्रवार की रात रेप करने वाले शख्स और उसके साथियों द्वारा कथित रूप से 20 वर्षीय दलित लड़की पर हमला किया गया। जिसमें उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं। पीड़िता को जयपुर रेफर कर दिया गया है जहां…
  • Tribal Pride Week
    रूबी सरकार
    जनजातीय गौरव सप्ताह में करोड़ों खर्च, लेकिन आदिवासियों को क्या मिला!
    22 Nov 2021
    प्रदेश के आदिवासियों के लिए सवाल बरकरार है कि 52 करोड़, कुछ जानकारों के अनुसार 100 करोड़ सरकारी खर्च से इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर जो सम्मेलन किया गया, क्या वह भाजपा के एजेंडे का हिस्सा भर था? क्योंकि…
  • farmers
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    क़ानूनों की वापसी से मृत लोग वापस नहीं आएंगे- लखीमपुर हिंसा के पीड़ित परिवार
    22 Nov 2021
    बीजेपी को क़ानूनों की वापसी से राजनीतिक फ़ायदे का अनुमान है, जबकि मूल बात यह है कि राज्य मंत्री अजय मिश्रा अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जो आने वाले दिनों में सरकार और किसानों के बीच टकराव की वजह बन सकता…
  • South region leader
    पार्थ एस घोष
    अपने क्षेत्र में असफल हुए हैं दक्षिण एशियाई नेता
    22 Nov 2021
    क्षेत्रीय नेताओं के लिए शुरूआती बिंदु होना चाहिए कि, वे इस मूल वास्तविकता को आंतरिक करें कि दक्षिण एशिया दुनिया के सबसे असमान और संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में से एक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License