NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या गाय के नाम पर मर जाती है हमारी इंसानियत ?
अगर लोकतंत्र के मायने ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस/गाय’ है तो भारत दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक देशों में से एक कैसे हो गया है।
सोनाली
20 Nov 2017

देश की राजधानी से महज़ 130 किलोमीटर दूर हरियाणा के भरतपुर जिले के घाटमीका गाँव में जाकर आपको महसूस होगा कि बिना किसी जादू, बिना किसी तिलिस्म के आप गुज़रे ज़माने में आ गए हैं। गाँव के मुहाने पर ही आपको सड़क और सड़क की संकल्पना को तिलांजलि देनी होगी क्योंकि उसके आगे जो है वो बस ज़रूरत के हिसाब से चौड़ी कर दी गयी पगडण्डी भर हैं  उससे ज़्यादा कुछ नहीं। उसे देखते ही आपको मालूम हो जाएगा कि वह ‘विकास’ का भार किसी भी सूरत में नहीं उठा पाएगी इसीलिए शायद शासन और प्रशासन ने यहाँ लोकतंत्र के आने की मनाही कर दी है। तभी तो अचम्भे की बात है कि जहाँ लोकतंत्र पहुँचा ही नहीं वहाँ हम उसकी हत्या से पसरे मातम के गवाह बनने गए।

alvar 1

 

यह उमर मोहम्मद का गाँव है। वही उमर जिसे तथाकथित गौ-रक्षकों ने अलवर में पिछले दिनों मार डाला। उमर बारह सदस्यों के परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके पास आधे बीघा जमीन थी, जिसमें परिवार का गुज़ारा नामुमकिन था इसलिये वो खेत मज़दूर की तरह काम करता था। भरतपुर जिले में इस बार बारिश कम होने की वजह से उसे ज़्यादा काम नहीं मिला। सरकार ने सिर्फ 25% जिले को ही सूखाग्रस्त घोषित किया जबकि गाँव वालों के मुताबिक़ लगभग पूरा जिला ही सूखे की चपेट में है। उमर के परिवार का कहना है कि उमर अपने बच्चों का पेट पालने के लिए किसी से कर्ज़ लेकर एक गाय खरीदने गया था। उसकी हत्या के बाद उसकी पत्नी ने एक और बच्चे को जन्म दिया।

alvar 2

उमर की पत्नी चार महीने दस दिन की इद्दत में है। अपने कुछ दिन के बच्चे के साथ वो घर के आँगन में एक तिरपाल की झोंपड़ी में बेसुध पड़ी रहती है Iक्योंकि उमर की मौत के बाद से ही घर में बाहरी मर्दों के आना-जाना लगा हुआ है। इद्दत के दौरान उसे किसी मर्द के सामने आने की मनाही है। उसके पास गाँव-परिवार की दूसरी औरतों के अलावा उसकी तीन बेटियाँ ही थीं। उमर की बेटियों की आँखों का खालीपन ऐसा था कि किसी को भी ताउम्र कचोटता रहे।

alvar 3दूसरी ओर, उमर की पत्नी की कार्रहटों में आपको उसकी आने वाली ज़िंदगी का दुख साफ सुनाई देगा। उमर के माता पिता की भी हालत कुछ ऐसी ही है। उनके शब्द उन्हें छोड़कर शायद उनके बेटे की क़ब्र में दफ़्न हो चुके हैं। 

alvar 4

पिछले तीन सालों से देशभर से इस तरह की वारदातों की ख़बरें लगातार आ रही हैं। इन सभी घटनाओं के एक से ज़्यादा बयान सामने आते हैं। चंद महीने पहले अलवर में ही पहलू खान की हत्या की हत्या कर दी गयी, वजह दी गयी कि वो गाय की तस्करी कर रहे थे। यही वजह उमर के मामले में भी दी जा रही है, और पुलिस ने इस संदर्भ में उस पर एफआईआर भी दर्ज़ कर ली है। उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सवाल यह नहीं कि उमर या ऐसी ही वारदातों में मारे गए दूसरे लोग गाय की तस्करी या अन्य कोई अपराध कर रहे थे। सवाल यह है कि भारत में न्याय करने का अधिकार किसके पास है, न्यायालय के पास या भीड़ के पास। और यह भीड़ भी ज़्यादातर एक खास विचारधारा से ही आती दिखाई पड़ रही है। अगर लोकतंत्र के मायने ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस/गाय’ है तो भारत दुनिया के सबसे लोकतांत्रिक देशों में से एक कैसे हो गया है।

gau rakshak
Alwar
Rajasthan sarkar
Communalism
umar mohammad

Related Stories

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

सारे सुख़न हमारे : भूख, ग़रीबी, बेरोज़गारी की शायरी

पूजा स्थल कानून होने के बावजूद भी ज्ञानवापी विवाद कैसे?

'उपासना स्थल क़ानून 1991' के प्रावधान

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License