NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
क्या झारखंड सरकार पत्रकारों को 'रिश्वत' दे रही है?
प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक विज्ञापन के अनुसार पत्रकारों को सरकार की कल्याणकारी यो़जनाओं पर लिखने के ऐवज में सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाएंगे।
सोनिया यादव
18 Sep 2019
jharkhand

झारखंड में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी की रघुबरदास सरकार ने प्रदेश में पत्रकारों को लुभाने की कवायद शुरू कर दी है। झारखंड सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी किए गए एक विज्ञापन के अनुसार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर लेख लिखने वाले पत्रकारों को सरकार द्वारा 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

क्या छपा है विज्ञापन में?

सरकार द्वारा 14  सितंबर को जारी इस विज्ञापन में सूचना दी गई है कि 16 सितंबर तक अपना विषय बताने वाले 30 पत्रकारों का चयन जनसंपर्क विभाग द्वारा गठित एक समिति करेगी। जिसके बाद पत्रकारों को संबंधित विषयों पर लिखने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। इस दौरान पत्रकारों को अपना लेख अख़बार या किसी और जगह छपवाना होगा। फिर छपे लेख की कतरन को जनसंपर्क विभाग में जमा कराना होगा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को अपने लेख के वीडियो प्रसारण का क्लिप जमा कराना होगा। इसके बाद इन पत्रकारों को प्रति आलेख अधिकतम 15 हजार रुपये तक का भुगतान किया जायेगा।
वहीं 25 लेखों को जनसंपर्क विभाग की विमोचित पुस्तिका में भी छापा जायेगा। इसके लिए लिखने वाले पत्रकारों को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे।

quint-hindi%2F2019-09%2F125d1b85-8a6c-43eb-9cbe-7908d80dce7a%2Fpatrakaar(1).jpg

न्यूज़क्लिक से बातचीत में झारखंड सरकार के जनसंपर्क विभाग ने इस विज्ञापन की पुष्टि की है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने मीडिया से बातचीत में यह दावा किया कि पत्रकार लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने अलग से कोई निर्णय नहीं लिया है। प्रदेश में अगर सरकार से पत्रकार कुछ मांग करते हैं तो सरकार उसे पूरा करती है।

क्या ये पत्रकारों की मदद है, मेहनताना है या खुलेआम रिश्वत देना है? क्यों न इसे पेड न्यूज़ कहा जाए? इस विज्ञापन के बाद पत्रकारों और अन्य हलकों में ये बहस शुरू हो गई है।

इस पूरे प्रकरण पर पत्रकारों की इस मांग का पता लगाने के लिए न्यूज़क्लिक ने प्रेस क्लब, रांची के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि रांची प्रेस क्लब द्वारा सरकार से या सरकार के किसी भी अधिकारी से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। सरकार अपनी वेलफेयर योजनाओं पर लेख लिखवाना चाहती है, ये सरकार का अपना फैसला है।
आगे उन्होंने कहा, 'अगर इस संबंध में किसी पत्रकार की कोई व्यक्तिगत मांग रही हो तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।'

झारखंड में सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय सौरभ सिंह बताते हैं कि ये सरकार द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार का तरीका है। पहले जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े लोग यह काम करते थे लेकिन अब पत्रकारों को इसमें शामिल किया गया है। जाहिर है सरकार इसके जरिये पत्रकारों को अपने पक्ष में करना चाहती है।

झारखंड की ही पत्रकार ऋचा सिंह कहती हैं, ‘अगर कोई पत्रकार सरकार से पैसे लेगा तो वह सरकारी योजनाओं की खामियों को कैसे उजागर करेगा। ये सीधा-सीधा पत्रकारों को लुभाने का तरीका है।'

न्यूज़क्लिक ने इस तरह के विज्ञापनों पर अन्य पत्रकारों की राय जानने की कोशिश की...

कई सालों से मीडिया में कार्यरत विकास सिंह इस बारे में बताते हैं, 'सरकारें किसी न किसी तरह से मीडिया को अपने कंट्रोल में करना चाहती है। फिर चाहे वो दबाव बनाकर हो या रिश्वत देकर। ये पहले भी होता रहा है, लेकिन अब ये बीते कुछ सालों में अधिक हो गया है।'

पत्रकार प्रतीक्षा कहती हैं कि पहले पत्रकारों को टेबल के नीचे से या फिर अप्रत्यक्ष रूप से लालच दिया जाता था। लेकिन अब सरकार सीधा विज्ञापनों के माध्यम से खुलेआम लालच दे रही है। इस तरह सरकार अपनी योजनाओं का प्रचार करने के साथ-साथ पत्रकारों को खरीद भी रही है।

इस संदर्भ में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मी़डिया से कहा कि बीजेपी सरकार मीडिया को अपने हक़ में करने का काम कर रही है और जो पत्रकार भाजपा का साथ नहीं देते, उनकी तारीफ नहीं करते हैं उन्हें नौकरी से निकलवा दिया जाता है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि भाजपा चुनावों से पहले ये क्यों कर रही है।

प्रसाद ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के दौरान पत्रकारों का क्या हाल है सबको मालूम है जिस प्रकार से पत्रकारों का शोषण, प्रताड़ना और मीडिया मालिकों का प्रबंधन हो रहा है यह आम जनता देख रही है। भाजपा ये काम निहित स्वार्थ के लिए कर रही है और इस प्रकार का कदम लोकतंत्र को प्रभावित करेगा।

गौरतलब है कि पत्रकारों का काम सरकारों से सवाल करना है। प्रशासन की ख़ामियों और योजनाओं की नाकामियों को उजागर करना है, लेकिन अगर पत्रकार ही सरकार का गुणगान करेंगे तो निश्चित ही ख़बरें प्रभावित होंगी। 

Jharkhand government
Raghubar Das
Journalists
Paid News
Congress
BJP

बाकी खबरें

  • channi or kejri
    शिव इंदर सिंह
    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नतीजों का पंजाब विधानसभा चुनाव पर कितना असर?
    03 Jan 2022
    पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी भले ही स्पष्ट बहुमत नहीं ले पाई, पर सब से अधिक सीटें जीतने के कारण वह अति उत्साहित है। आप के नेता इन नतीजों को पंजाब विधान सभा चुनाव की पहली…
  • ulfa
    भाषा
    उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने शांति वार्ता को लेकर केन्द्र सरकार की ‘‘ईमानदारी’’ पर उठाया सवाल
    03 Jan 2022
    वार्ताकार समर्थक वरिष्ठ उल्फा नेता मृणाल हजारिका ने कहा, ‘‘ सरकार में ईमानदारी की कमी नजर आ रही है। मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वार्ता लगभग पूरी हो चुकी थी और अंतिम चरण में पहुंच गई थी, लेकिन नरेंद्र…
  • haryana
    मुकुंद झा
    हरियाणा का डाडम पहाड़ी हादसाः"मुनाफे की हवस में गई मज़दूरों की जान"
    03 Jan 2022
    एक जनवरी की सुबह भिवानी जिले के तोशाम इलाक़े में डाडम पहाड़ी में खनन के दौरान हुए हादसे में 5 मज़दूरों की जान चली गयी वहीं कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। रेस्क्यू आज तीसरे दिन भी जारी है।
  • Siliguri
    संदीप चक्रवर्ती
    सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव : सीपीआईएम अपना रिकॉर्ड बरक़रार रखने को तैयार
    03 Jan 2022
    पश्चिम बंगाल में एसएमसी एकमात्र शहरी निकाय है जिस पर माकपा का शासन है।
  • books
    आईसीएफ़
    2021 : महिलाओं ने की लेखन, कविता, फ़्री स्पीच और राजनीति पर बात
    03 Jan 2022
    स्वतंत्र शोधकर्ता, लेखिका और महिला अधिकार कार्यकर्ता सहबा हुसैन के साथ इस बातचीत में ग़ज़ाला वहाब अपनी नई किताब और एक मुस्लिम के तौर पर जन्म लेने के बारे में बात कर रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License