NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्या मध्यप्रदेश में बीजेपी का शासन बच्चों और महिलाओं के जीवन के लिये खतरा है?
पिछले 15 वर्षों के दौरान, राज्य में बलात्कार के मामलों में 532 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
शिल्पा शाजी
10 Jul 2018
Translated by महेश कुमार
CHILDABUSE

मध्यप्रदेश में नाबालिगों के खिलाफ बलात्कार की चौंकाने वाली घटनाएँ जारी हैं, नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के आँकड़ों से पता चलता है कि हाल ही में राज्य में जो बलात्कार के मामले सामने आये हैं उन्हें दरअसल एक बृहत्तर परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिएI पिछले 15 वर्षों के दौरान, राज्यों में बलात्कार के मामलों में 532 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।

राज्य की सबसे हाल की घटनाओं में से कुछ हैं- खजुराहो में 6 जुलाई और 7 जुलाई को तीन नाबालिग लड़कों ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार किया। सतना ज़िले में एक और घटना में चार वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर 23 वर्षीय व्यक्ति ने बलात्कार किया जो उसके अपने परिवार के सदस्य था। इससे पहले 26 जून को मंदसौर ज़िले के दो लोगों ने एक आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया था और उसे क्रूरता से घायल भी कर दिया था।

राज्य में पिछले 15 वर्षों में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ हमले में तेज वृद्धि दर्ज की है। एनसीआरबी के आँकड़ों का कहना है कि 2001 में नाबालिगों के खिलाफ बलात्कार के 390 मामले दर्ज किए गए थे और 2016 में यह संख्या बढ़कर 2,467 हो गई थी यानी 532 प्रतिशत की वृद्धि। अगर हम यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पीओसीएसओ) के तहत नाबालिगों के खिलाफ बलात्कार और यौन दुर्व्यवहार के मामलों की कुल संख्या पर ध्यान दें तो यह वृद्धि अधिक चौंकाने वाली है। 2016 में 360 से बढ़कर 4,717 हो गयी। 2001 से 2016 के बीच देशभर में दर्ज बच्चों के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के कुल 1,53,701 मामलों में से 23,659 मामले अकेले मध्यप्रदेश में हुए थे।

इससे पहले दिसंबर में, विधायिका ने एक बिल पारित किया जिसमें 12 साल तक के नाबालिगों के साथ बलात्कार के लिए दोषी को मृत्युदंड का प्रस्ताव था। हालांकि, राज्य में नाबालिग और महिलाएँ अब भी असुरक्षित हैं। राज्य विधानसभा में पेश किये गये आँकड़ों से इस क्रूर स्थिति की वास्तविकता और स्पष्ट होती है। पिछले मार्च में, विधानसभा को सूचित किया गया था कि 62 महिलाओं का कथित रूप से बलात्कार किया गया था, 43 महिलाओं की हत्या कर दी गई थी और नवंबर 2017 से कम से कम 10 को ज़िन्दा जला दिया गया।

इससे भी ज़्यादा चौंकाने वाले आँकड़े नवंबर 2017 और 15 फरवरी 2018 के बीच के हैं, इस दौरान 33 नाबालिगों के साथ बलात्कार किया गया।

यदि हम राज्य में बच्चों के खिलाफ किए गए अपराधों की घटनाओं और उसकी दर पर विचार करते हैं तो 2004 में 3,656 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 2016 मे वे 13,746 पर पहुँच गएI

एनसीआरबी आँकड़ों के मुताबिक, आईपीसी की धारा 376 के तहत बलात्कार के मामलों पर विचार करते हुए और देश भर में पीओसीएसओ की धारा 4 और 6 के तहत 2015 में 10,854 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, 2016 में 19,765 ऐसे मामलों की सूचना मिली थी। 2016 में, मध्य प्रदेश में 2,467 के रूप में उच्चतम संख्या के साथ सबसे अधिक मामले सामने आए। महाराष्ट्र 2,292 और उत्तर प्रदेश में 2,115 के मामले सामने आये।

2003 में विधानसभा चुनावों में एक ज़िम्मेदार सरकार बनने का वादा कर बीजेपी सत्ता में आई थी। हालांकि "ज़िम्मेदार" शासन 2003 से राज्य की सत्ता में काबिज़ है लेकिन तभी से महिलाओं के खिलाफ अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। 2004 में, महिलाओं के खिलाफ किए गए अपराधों के 15,203 मामले एमपी में दर्ज किए गए थे। एक दशक बाद, 2016 में, देश भर में कुल मामलों में से 7.8 प्रतिशत मामले यानि 26,604 मामले दर्ज किए गए।

रिकॉर्ड दिखाते हैं कि 2003 में सत्ता में आने के बाद से नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ हमले बीजेपी शासन के तहत बढ़ गए हैं।

BJP
Madhya Pradesh government
NCRB
crimes against women
Child Rape
मध्यप्रदेश

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?

बाकी खबरें

  • CARTOON
    आज का कार्टून
    प्रधानमंत्री जी... पक्का ये भाषण राजनीतिक नहीं था?
    27 Apr 2022
    मुख्यमंत्रियों संग संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर टैक्स कम करने की बात कही।
  • JAHANGEERPURI
    नाज़मा ख़ान
    जहांगीरपुरी— बुलडोज़र ने तो ज़िंदगी की पटरी ही ध्वस्त कर दी
    27 Apr 2022
    अकबरी को देने के लिए मेरे पास कुछ नहीं था न ही ये विश्वास कि सब ठीक हो जाएगा और न ही ये कि मैं उनको मुआवज़ा दिलाने की हैसियत रखती हूं। मुझे उनकी डबडबाई आँखों से नज़र चुरा कर चले जाना था।
  • बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः महिलाओं की बेहतर सुरक्षा के लिए वाहनों में वीएलटीडी व इमरजेंसी बटन की व्यवस्था
    27 Apr 2022
    वाहनों में महिलाओं को बेहतर सुरक्षा देने के उद्देश्य से निर्भया सेफ्टी मॉडल तैयार किया गया है। इस ख़ास मॉडल से सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    प्रभात पटनायक
    श्रीलंका का आर्थिक संकट : असली दोषी कौन?
    27 Apr 2022
    श्रीलंका के संकट की सारी की सारी व्याख्याओं की समस्या यह है कि उनमें, श्रीलंका के संकट को भड़काने में नवउदारवाद की भूमिका को पूरी तरह से अनदेखा ही कर दिया जाता है।
  • israel
    एम के भद्रकुमार
    अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात
    27 Apr 2022
    रविवार को इज़राइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के साथ जो बाइडेन की फोन पर हुई बातचीत के गहरे मायने हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License