NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
क्यों फाँसी की सज़ा पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या को सुलझा नहीं सकती
निचले स्तर के नशीले पदार्थ विक्रेताओं को निशाना बनाने और फाँसी पर लटकाने से उन राजनेताओं और इन पदार्थों के उत्पादकों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
अधिराज नायर
05 Jul 2018
Translated by ऋतांश आज़ाद
punjab

2 जुलाई को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता वाली पंजाब सरकार की एक विशेष बैठक ,ने आधिकारिक तौर पर केंद्र सरकार को यह सुझाव  दिया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए फाँसी होनी चाहिए। मुख्य मंत्री ने यह ट्वीट किया कि "नशीले पदार्थों की तस्करी पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर रही है इसीलिए इसके लिए सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। मैं पंजाब को नशा मुक्त बनाने के अपने वायदे पर अटल हूँ। " कांग्रेस  ने पंजाब चुनावों से पहले यह वादा  किया था कि वह राज्य को नशा मुक्त बनाएंगे। 
 
लेकिन पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या को मुख्यमंत्री के दिए उपाय से नहीं सुलझाया  जा सकता । 
 
मैक्सिको, फिलीपीन्स और बाकी देशों का तजुर्बा यह रहा है कि सख्त कानून और पुलिस की धड़ पकड़ से इस समस्या का हल नहीं निकला है।  उनकी वजह से सिर्फ लोगों की जाने गयी हैं और बहुत लोगों को सज़ा हुई । नशीले पदार्थों के खिलाफ इस लड़ाई में पिछले 10 सालों में मैक्सिको में 2 लाख लोगों की जाने गयीं  हैं, दूसरी तरफ़ फिलीपीन्स में 2 सालों में 20,000 लोगों की मौत हुई है। 
 
भारत में भी नशीले पदार्थों के उत्पादन , बिक्री और तस्करी को दोहराए जाने पर फाँसी का प्रावधान है। इस प्रावधान को 1989 में  Narcotic Drugs and Psychotropic Substances (NDPS) Act, 1985 की धारा 31 A में जोड़ा गया था। लेकिन 2001 में एक संशोधन कर फाँसी की सज़ा को कुछ ही अपराधों के लिए सीमित  कर दिया गया था। इसके बाद 2014 में भी इस प्रावधान में संशोधन किया गया था और इस मामले में फैसले को जज  के विवेक पर छोड़ दिया गया था। 
 
लेकिन ऐसा लगता है कि शायद इस प्रावधान के बारे में बैठक में मौजूद लोगों को जानकारी नहीं थी, शायद इसीलिए सरकार ने बाद में यह कहा कि "मुख्यमंत्री ने आज इस अपराध को पहली बार करने वाले को भी फाँसी देने की माँग की है।” प्रेस रिलीज़ के मुताबिक अमरिंदर सिंह ने “DGP सुरेश अरोड़ा को यह आदेश  दिया है कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाहियों को तेज़ कर दें और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाहियाँ करें।” 
 
यह साफ़ है कि पंजाब सरकार का नज़रिया इस समस्या पर बहुत आक्रामक है और पूरी तरह से सख्त पुलिसिया रवैये और कार्यवाही पर निर्भर है । इससे यह लगता है कि इस बहुआयामी समस्या को एक आदेश और एक कानून से ठीक करने की कोशिश में सरकार मेक्सिको और फिलिपीन्स की सरकारों की उन्हीं गलतियों को दोहराएगी । यह बात गुजरात और बिहार के लिए भी लागू होती है , क्योंकि वहाँ भी शराब  बंदी इसी  तरह लागू की जा रही है। 
 
नशीले पदार्थों की इस तथाकथित लड़ाई में मैक्सिको और फिलीपीन्स की कोशिशों ने न तो नशीले पदार्थों के सेवन को रोका और न ही बड़े अपराधियों और नशीले पदार्थों के उत्पादन संघों पर लगाम कसी। इससे सिर्फ छोटे विक्रेताओं की जानें ली जाती हैं जो यह काम मुख्यता बेरोज़गारी और दूसरे कारणों की वजह से करते हैं। 
 
 न्यूज़क्लिक से बात करते हुए दिल्ली स्थित वकील सरिम नावेद ने कहा कि पहली बात तो यह है कि फाँसी की सज़ा किसी भी समस्या  का हल नहीं है।  इसका अर्थ यह है कि सरकार इस समस्या को पूरी तरह से देखने के बजाए  सिर्फ एक अपराध की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की इस समस्या को सामाजिक और आर्थिक नज़रिएसे देखने की ज़रुरत है तभी इसका कोई समाधान निकलेगा। जब तक इस समस्या के मूल कारणों जैसे बेरोज़गारी या एक अच्छा रोज़गार न होना , पर बात नहीं होगी तब तक सरकार इस समस्या को सुलझा नहीं सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मृत्युदंड इस समस्या का समाधान  नहीं है। 
 
उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही से कारोबार के एकदम निचले हिस्से पर मौजूद लोगों पर ही असर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर नशीले पदार्थों के छोटे विक्रेता जो पैसा न होने की वजह कोर्ट में अपना बचाव नहीं कर पाएँगे और उन्हें ही सज़ाएँ सुनाई जाएगी। 
नशीले पदार्थों के उत्पादन करने वालों , पुलिस और राजनेताओं के बीच  के संबंधों को उजागर किया जाए और उसे बर्बाद तोड़ा जाए। जब तक येयह नहीं होता तब तक इस खेल की बड़ी  मछलियाँ यूँ ही फलती- फूलती रहेंगी। 
 
मृत्यु दंड की माँग को पंजाब सरकार द्वारा एक ठीक इरादे से उठाये गए कदम के तौर पर भी देखा जा सकता है। लेकिन यह कदम सरकार की निष्क्रियता और अक्षमता का विरोध कर रहे पंजाब के लोगों को ज़्यादा  तसल्ल्ली नहीं देगा। 
 
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कई सारे सामाजिक संगठनों ने जुलाई के पहले हफ्ते को 'काले हफ्ते' की तरह मनाये जाने का आह्वान  किया है । जून के महीन में नशीले पदार्थों से हुई मौतों के बाद एक आंदोलन "चिट्टे दे विरोध विच्च कला हफ्ता " ('चिट्टे के विरोध में काला हफ्ता',  'चिट्टा'  Crack Cocaine और Opioids जैसे नशीले पदार्थों को कहा जाता है ) 'मारो जान विरोध करो'(मारे जाओ या विरोध करो ) के नारे के साथ शुरू हुआ।
 

punjab
Drug abuse
drug menace
capital punishment

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

लुधियाना: PRTC के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

त्रासदी और पाखंड के बीच फंसी पटियाला टकराव और बाद की घटनाएं

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

पटियाला में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहीं, तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला

दिल्ली और पंजाब के बाद, क्या हिमाचल विधानसभा चुनाव को त्रिकोणीय बनाएगी AAP?

विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा

पंजाब के पूर्व विधायकों की पेंशन में कटौती, जानें हर राज्य के विधायकों की पेंशन

विश्लेषण: आम आदमी पार्टी की पंजाब जीत के मायने और आगे की चुनौतियां

भगत सिंह झुग्गियाँ- वह स्वतंत्रता सेनानी जो सदा लड़ते रहे


बाकी खबरें

  • Mirganj Redlight Area
    विजय विनीत
    मीरगंज रेडलाइट एरियाः देह व्यापार में धकेली गईं 200 से ज़्यादा महिलाओं को आख़िर कैसे मिला इंसाफ़?
    31 Jan 2022
    EXCUSIVE:  यह दुनिया में सबसे बड़ा मामला है,  जिसमें एक साथ 41 मानव तस्करों को कठोर कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है। इसी प्रकरण में आगरा के राजकीय नारी संरक्षण गृह की अधीक्षक गीता राकेश को…
  • Hum Bharat Ke Log
    कुमुदिनी पति
    विशेष: लड़ेगी आधी आबादी, लड़ेंगे हम भारत के लोग!
    31 Jan 2022
    सचमुच हम भारत के लोग.....हम देश की आधी आबादी आज इतिहास के किस मोड़ पर खड़े हैं? जो हो रहा है वह अप्रत्याशित है!
  • akhilesh
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    बहस: अखिलेश यादव अभिमन्यु बनेंगे या अर्जुन!
    31 Jan 2022
    अगर भाजपा और संघ के प्रचारकों के दावों पर जाएं तो उन्हें यकीन है कि अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह की तरह राजनीति के सभी दांव जानने वाले ज़मीनी नेता नहीं हैं। सात चरणों में होने वाले यूपी के…
  •  Julian Assange
    अब्दुल रहमान
    पत्रकारिता एवं जन-आंदोलनों के पक्ष में विकीलीक्स का अतुलनीय योगदान 
    31 Jan 2022
    विकीलीक्स द्वारा साझा की गई जानकारी ने दमनकारी सरकारों की कथनी और करनी के बीच अंतर और उनके सावधानीपूर्वक तैयार किये गये आख्यानों का भंडाफोड़ कर उनके खिलाफ प्रतिरोध को सशक्त बनाने का काम किया है। 
  • reclaim republic
    लाल बहादुर सिंह
    देश बड़े छात्र-युवा उभार और राष्ट्रीय आंदोलन की ओर बढ़ रहा है
    31 Jan 2022
    अभी जो युवाओं के आक्रोश का विस्फोट हुआ उसके पीछे मामला तो रेलवे की कुछ परीक्षाओं का था, लेकिन आंदोलन का विस्तार और आवेग यह बता रहा है कि यह महज़ एक परीक्षा नहीं वरन रोज़गार व नौकरियों को लेकर युवाओं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License