NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
संस्कृति
भारत
राजनीति
"खाऊंगा, और खूब खाऊंगा" और डकार भी नहीं लूंगा !
सरकार यहां खा यहीं पचाने देने के लिए तैयार नहीं है। हां, यहां खा कर पचाने के लिए विदेश गये लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
03 Feb 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : Satyaday News

आदरणीय प्रधानमंत्री जी की दो घोषणायें बहुत ही प्रसिद्ध हुई हैं। आज भी उनकी इन दोनों बातों का जिक्र बार बार होता रहता है। पहली, प्रधानमंत्री बनने से पहले- हर एक के अकाउंट में पन्द्रह लाख रुपये आने की। दूसरी, प्रधानमंत्री बनाने के बाद- "न खाऊंगा न खाने दूंगा"। पहली तो जुमला निकली। यह मेरा मानना नहीं है, उनके पार्टी अध्यक्ष ही पंद्रह लाख रुपये वाली बात को जुमला बता चुके हैं, इसलिए दूसरी घोषणा की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि "न खाऊंगा, न खाने दूंगा"। मोदी जी ने यह बात तब कही, जब वे जम्मू कश्मीर में भाषण दे रहे थे। जैसे जब किसी पड़ोसी से लड़ाई झगड़ा हो और जो कुछ उससे कहना हो, उसके घर जा कर तो कह नहीं सकते। अपने और उसके घर की बीच की दीवार के पास जा कर जो कुछ उसे सुनाना हो, जोर जोर से बोल देते हैं। मुझे लगा, ऐसा ही कुछ मोदी जी ने किया है। पाकिस्तान की सीमा के पास जा कर बोल दिया "न खाऊंगा, न खाने दूंगा"। कि मोदी जी पाकिस्तान के लोगों को कह रहे हैं, मैं न तो तुम्हें खाने दूंगा और न ही खुद खाऊंगा। दोनों भूखे मरेंगे। मुझे समझ में आया कि पाकिस्तान की कारस्तानियों को रोकने के लिए मोदी जी उन्हें तो भूखा मारना चाहते हैं, खुद भी भूखा मरने के लिए तैयार हैं। मैं बहुत प्रभावित हुआ। देश के प्रधानमंत्री, देश के लिए भूखे मरने को भी तैयार!

Teerchi-nazar 2 (1)_2.jpg

तभी किसी मित्र ने बताया, मोदी जी बोल भले ही कश्मीर में रहे थे पर बोल वे भारत के बारे में ही रहे थे। मुझे लगा, देश की भुखमरी के बारे में बोल रहे होंगे। बोलना चाहते थे, तब तक नहीं खाऊंगा जब तक सबको खिला नहीं दूंगा। पर बोल गए, न खाऊंगा न खाने दूंगा। पर एक उलझन अभी भी बरकरार थी। अगर भुखमरी पर ही बोलना था तो कहीं भी बोल सकते थे, कश्मीर में ही बोलने की क्या जरूरत थी। और कालाहांडी में बोलते तो बात और भी समझ में आती कि प्रधानमंत्री जी भुखमरी से चिंतित हैं। चलो, फिर भी शायद अमीरों से कह रहे हों कि तब तक न तो तुम्हें खाने दूंगा और न ही खुद खाऊंगा जब तक गरीबों को भरपेट खाना नहीं खिला देता।

अब भी वही मित्र काम आये। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी रिश्वत के बारे में बोल रहे थे न कि भुखमरी के बारे में। न रिश्वत खाऊंगा और न रिश्वत खाने दूंगा। पर यह बात बोलनी थी तो दिल्ली में बोलते, मुम्बई या कोलकाता में बोलते। जहां सभी, मंत्री से संतरी तक विराजमान हैं और वहीं सबसे ज्यादा रिश्वत ली और दी जाती है। कश्मीर में बोलने का क्या फायदा। पर उलझन बनी ही रही। अभी हाल में ही समझ आया है कि प्रधानमंत्री जी का असली मतलब क्या था।

प्रधानमंत्री जी असलियत में कहना चाहते थे कि अब वे प्रधानमंत्री बन गये हैं इसलिए न खायेंगे न खाने देंगे। कम से कम देश में खाना मना है। इसीलिए प्रधानमंत्री जी ने पहले खाने पीने की चीजें खूब महंगी की। महंगाई थोड़ी कंट्रोल हुई तो नोट बंदी और फिर जीएसटी। यानी जो लोग थोड़ा बहुत खा पी सकते हैं वे भी न खा पायें। और जो लोग खा पी चुके हैं, चाहे पहले के शासन काल में खाये पीये हों या फिर इस शासन काल में, पचाने के लिए विदेश चले जायें। सरकार यहां खा यहीं पचाने देने के लिए तैयार नहीं है। हां, यहां खा कर पचाने के लिए विदेश गये लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। और जिन्हें देश में खाने में शर्म आती है या फिर अपनी इमेज की चिंता है, विदेश जा कर, अमेरिका, इंग्लैंड या फ्रांस जा कर खा सकते है।

अंततः- "न खाऊंगा, न खाने दूंगा" की परिणिति हुई है, "खाऊंगा, और खूब खाऊंगा"  और डकार भी नहीं लूंगा।

Satire
Political satire
hindi literature
व्यंग्य
राजनीतिक व्यंग्य
Narendra modi
Modi Govt

Related Stories

समीक्षा: तीन किताबों पर संक्षेप में

इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में 9 से 11 जनवरी तक अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन

एक का मतलब एकता होना चाहिए एकरूपता नहीं!

हिंदी आख़िर किसकी मातृभाषा है?

नए भारत के विचार को सिर्फ़ जंग चाहिए!

आतिशी के ख़िलाफ़ पर्चा अदब ही नहीं इंसानियत के ख़िलाफ़ है

तिरछी नज़र : प्रधानमंत्री का एक और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

मोदी VS विवेक ओबेरॉय : कौन है बेहतर अभि-नेता? भारत एक मौज, सीज़न-3, एपिसोड-2

वीडियो : अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमले के ख़िलाफ़ कलाकार हुए एकजुट

बनारसियों को ख़ारिज कर कौन सा बनारस बना रहे हो बाबू!


बाकी खबरें

  • नीलू व्यास
    यूपी चुनाव : बीजेपी का पतन क्यों हो रहा है?
    03 Mar 2022
    अगर बीजेपी का प्रदर्शन नहीं सुधरा, तो इसकी सारी ज़िम्मेदारी गोरखनाथ मठ के भगवा धारी मुख्यमंत्री की होगी।
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन-रूस विवाद: यूक्रेन में फंसे छात्रों पर दोष न मढ़े बीजेपी का प्रचार तंत्र!
    02 Mar 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे Ukraine के खारकीव में शेलिंग के दौरान हुई एक भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत पर। वह इस विषय पर भी चर्चा करेंगे…
  • manipur
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव : मणिपुर की इन दमदार औरतों से बना AFSPA चुनाव एजेंडा
    02 Mar 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की Manipur की उन औरतों से जिन्होंने AFSPA के ख़ात्मे पर BJP को छोड़ तमाम राजनीतिक पार्टियों को वादा देने पर मजबूर किया। उनकी संस्था Extra Judicial…
  • manipur
    भाषा सिंह
    मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative
    02 Mar 2022
    बात बोलेगी— क्या आपको पता है कि मणिपुर की पूरी आबादी पूरे भारत की आबादी का 0.4 फ़ीसदी से भी कम है और यहां के लोगों पर सशस्त्र बल विशेषाधिकार क़ानून (AFSPA) सहित बाक़ी ख़ौफ़नाक कानून 32 फीसदी थोपे…
  • anganwadi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: सीटू के नेतृत्व वाली आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने आप सरकार पर बातचीत के लिए दबाव बनाया
    02 Mar 2022
    बुधवार को, दिल्ली आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (DAWHU) ने दिल्ली सरकार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और का एक ज्ञापन सौंपा। दिल्ली सरकार पर दबाबा बनाया कि वो यूनियन से बातचीत करे और…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License