NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
खुशख़बरी : घर लौटेंगे विंग कमांडर अभिनंदन
विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई को 'शांति के संकेत' के तौर पर बताते हुए इमरान खान ने पाकिस्तान नेशनल एसेंबली के संयुक्त सत्र में इस बारे में ऐलान किया।
आईएएनएस
28 Feb 2019
फाइल फोटो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को घोषणा की कि पकड़े गए भारतीय वायुसेना के पायलट को शुक्रवार को रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तान ने यह कदम भारत के बिना शर्त, तत्काल व सकुशल रिहाई की मांग के बाद उठाया है। इसे भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। 

इसे 'शांति के संकेत' के तौर पर बताते हुए इमरान खान ने पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली के संयुक्त सत्र में कहा कि भारत-पाकिस्तान की स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं जाना चाहिए, अन्यथा पाकिस्तान को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ेगी।

भारत की रिहाई की मांग व इस मुद्दे पर बातचीत से इनकार के बाद घंटों बाद विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा की गई।

इमरान खान ने कहा कि गलत अनुमान से देश बर्बाद हो गए।

भारत पर युद्ध उन्माद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, "मुझे डर है कि इसमें गलत अनुमान हो सकता है। युद्ध हल नहीं है। अगर भारत कोई कार्रवाई करता है तो हम जवाब देंगे।"

उन्होंने कहा एसेंबली का संयुक्त सत्र भारत से बढ़ते तनाव पर चर्चा के लिए बुलाया गया है।

इमरान खान ने कहा, "हमारे हवाई हमले (भारत पर बुधवार को) का एक मात्र उद्देश्य हमारी क्षमता का प्रदर्शन करना था।"

उन्होंने कहा, "हम भारत में किसी को हताहत नहीं करना चाहते थे, इसलिए हमने जिम्मेदाराना तरीके से कार्रवाई की।"

इमरान खान ने कहा कि उन्होंने टेलीफोन पर बुधवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने की कोशिश की, क्योंकि तनाव का बढ़ना न तो भारतीय हित में है और न हमारे हित में।

पाकिस्तानी क्षेत्र में हवाई लड़ाई के दौरान बुधवार को मिग के गिरने के बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान द्वारा बंदी बना लिया गया।

इससे पहले दिन में भारत ने कहा कि पाकिस्तान को बातचीत के लिए एक अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत है। इसके लिए सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय व प्रमाणिक कार्रवाई की जरूरत है।

सरकारी सूत्रों ने कहा कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से कहा है कि यह पाकिस्तान है जिसने सैन्य प्रतिष्ठानों को लक्षित कर मामले को बढ़ाया है और भारत ने जो किया वह आतंकवाद रोधी कार्रवाई है। पाकिस्तान ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई इच्छा नहीं दिखाई है। पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद दारा किए गए 14 फरवरी के पुलवामा हमले में उनके आकाओं को नजरअंदाज कर दिया।

उन्होंने इमरान खान के बुधवार के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने दो भारतीय पायलटों के बंधक बनाए जाने की बात कही और बाद में कहा गया कि एक पायलट के बंधक होने की बात कही गई।

सूत्रों के अनुसार, कहा गया कि अगर वे एक सरल तथ्य को सही से नहीं रख सकते तो यह पाकिस्तान के विश्वसनीयता को जाहिर करता है।

सूत्रों ने कहा कि सुबह 9.45 बजे बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के 20 से ज्यादा विमानों ने पाकिस्तान के कई अड्डों से उड़ान भरी और भारतीय हवाई क्षेत्र के संपर्क में आए।

कुछ विमानों ने नियंत्रण रेखा पार की और लेजर निर्देशित बम छोड़े। उनका निशाना सैन्य प्रतिष्ठान थे, लेकिन वे चूक गए, क्योंकि वे ज्यादा करीब नहीं आए थे।

सूत्रों ने कहा कि खान के दावे की पृष्ठभूमि के खिलाफ यह घटना हुई। इमरान खान ने दावा किया कि पाकिस्तान अपनी ताकत दिखाना चाहता है, लेकिन यह झूठ था, क्योंकि उनका वास्तविक लक्ष्य सैन्य प्रतिष्ठान थे।

सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा जानबूझकर अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर व भारत द्वारा मिसाइल व समुद्र के जरिए हमला कर सकने की सूचना विदेशी राजदूतों को देकर युद्ध उन्माद पैदा करने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि भारत ने फिदायीन जेहादियों के प्रशिक्षण स्थल पर लक्षित अभियान चलाया और कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ।

india-pakistan
Narendra modi
Imran Khan
wing commander abhinandan
pulwama attack
CRPF Jawan Killed
no war

Related Stories

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

भाजपा के लिए सिर्फ़ वोट बैंक है मुसलमान?... संसद भेजने से करती है परहेज़

हिमाचल में हाती समूह को आदिवासी समूह घोषित करने की तैयारी, क्या हैं इसके नुक़सान? 


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License