NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
यूपी: दक्षिणपंथी संगठन क्रांति सेना ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाने का विरोध किया
चरमपंथी दक्षिणपंथी संगठन, क्रांति सेना के अज्ञात गुंडों ने मुजफ्फरनगर में कथित तौर पर एक "चेकिंग ड्राइव" चलाया और लोगों से कहा कि मुस्लिम युवक मेहंदी लगाते समय हिंदू महिलाओं को गुमराह कर उनका फोन नंबर ले लेते हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि ब्यूटी पार्लरों में भी मुस्लिम युवकों को काम पर न रखा जाए। हालांकि इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
सबरंग इंडिया
12 Aug 2021
यूपी: दक्षिणपंथी संगठन क्रांति सेना ने मुस्लिम युवकों के मेहंदी लगाने का विरोध किया

मुजफ्फरनगर में संगठन ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लोग ऐसी नौकरी के बहाने हिंदू महिलाओं को फंसाते (लव जिहाद) हैं।
 
चरमपंथी दक्षिणपंथी संगठन, क्रांति सेना के अज्ञात गुंडों ने मुजफ्फरनगर में कथित तौर पर एक "चेकिंग ड्राइव" चलाया और लोगों से कहा कि मुस्लिम युवक मेहंदी लगाते समय हिंदू महिलाओं को गुमराह कर उनका फोन नंबर ले लेते हैं। साथ ही उन्होंने अपील की कि ब्यूटी पार्लरों में भी मुस्लिम युवकों को काम पर न रखा जाए। हालांकि इससे संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
 
मनोज सिन्हा, जो क्रांति सेना के महासचिव हैं, ने फेसबुक पर कहा कि उनके संगठन ने एक चेकिंग अभियान चलाया और विभिन्न दुकान मालिकों से किसी भी मुस्लिम को रोजगार न देने की अपील की। टाइम्स ऑफ इंडिया ने क्षेत्र के एक दुकानदार के हवाले से कहा, "वे हमारी दुकान पर आए थे लेकिन मुझे वास्तव में समझ नहीं आया कि वे क्या बताना चाहते हैं।"
 
एक अन्य दुकानदार ने कहा, “हम लोगों को उनके धर्म के आधार पर कैसे रोजगार दे सकते हैं? इसके अलावा, जो ग्राहक हमारी दुकान पर आते हैं, उन्होंने कभी हमारे स्टाफ के धर्म के बारे में नहीं पूछा।”
 
इस अभियान की एक छोटी सी क्लिप पत्रकार अलीशान जाफरी ने साझा की, जिस पर मुजफ्फरनगर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने कहा, ''उपरोक्त मामले में जिला पुलिस लगातार बाजारों में गश्त कर रही है। शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

CC: @Uppolice
Hindu group called "Kranti Sena" marched in the markets of Muzzaffarnagar to implement a ban on Muslim Mehendi artists and barbers.
The group issued a threat that Muslims will have to face dire consequences if found working in Hindu shops.

1/n pic.twitter.com/GmL2kJgIPd

— Alishan Jafri | अलीशान (@asfreeasjafri) August 11, 2021

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, एक अन्य संगठन के सदस्य राजेश कश्यप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अगर मुस्लिम पुरुष हरियाली तीज (एक हिंदू त्योहार) पर मेहंदी कलाकारों के रूप में काम करते हुए पाए जाते हैं, तो क्रांति सेना उन्हें सबक सिखाएगी।
 
यह अभियान डासना मंदिर (गाजियाबाद) के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद सरस्वती बे बयान के कुछ दिन बाद चलाया गया है जिसमें उन्होंने एक सार्वजनिक संबोधन में कहा था कि ज्यादातर बिजली मिस्त्री, दुकानदार, प्लंबर मुस्लिम हैं जो हिंदुओँ के घरों में प्रवेश करते हैं और हिंदू महिलाओं के लिए खतरा साबित होते हैं।
 
सबरंगइंडिया के सह प्रकाशन सीजेपी ने यति द्वारा दिए गए ऐसे अपमानजनक बयानों का संज्ञान लेने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से संपर्क किया है, जिसमें समय पर हस्तक्षेप की मांग की गई है।

साभार : सबरंग 

Kranti Sena
UP
Muzzafarnagar
Communal Hate
Muslim

Related Stories

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

विशेष: कौन लौटाएगा अब्दुल सुब्हान के आठ साल, कौन लौटाएगा वो पहली सी ज़िंदगी

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

15 राज्यों की 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव; कैसे चुने जाते हैं सांसद, यहां समझिए...

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!

अगर सरकार की नीयत हो तो दंगे रोके जा सकते हैं !

बिना अनुमति जुलूस और भड़काऊ नारों से भड़का दंगा


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License