NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लैंडफिल:कचरा प्रवंधन का स्थाई समाधान है ?
एक तरफ पूरी दुनिया कचरा प्रबंधन की ओर बढ़ रही है-हमारी सरकारे अभी कचरे तात्कालिक उपयों के इंतेज़ाम में लगी हुई है | यह कितना खतरनाक और भयावह हो सकता हम जानते है |
मुकुंद झा
26 Apr 2018
Landfill
Image Courtesy: Haryana - Punjab Kesari

दिल्ली में लैंडफिल को लेकर सभी राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, परन्तु इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं ले रहा है, न कोई वहाँ रह रहे लोगो और वहाँ के पर्यावरण के बारे में सोच रहा है | ये सभी केवल इस मुद्दे को अपने राजनीतिक उत्थान के लिए प्रयोग कर रहे हैं | भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लागा रही है और आम आदमी पार्टी इसके लिए भाजपा को इसके लिए ज़िम्मेदार बता रही, इसके साथ ही कांग्रेस इन सब के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी को ज़िम्मेदार ठहरा रही है|

ये मामला पूर्वी दिल्ली में यमुना नदी के पास गोंडा गुजराना और सोनिया विहार नामक जगह का हैI जब से डीडीए ने ईस्ट एमसीडी को लैंडफिल साइट बनाने के लिए जगह दी है तभी से इस प्रस्ताव का विरोध हो रहा है | ये मामला एक बार पहले भी उठा था, 2015 चुनाव से पहले, लेकिन स्थानीय लोगो के विरोध के कारण ये लागू नही हो पाया था | क्योंकि इस फैसले से लाखों की आबादी प्रभावित हो रही है |

इसमें सभी पार्टी विरोध कर रही परन्तु इन्हीं दलों के नेताओं और उनके विभागों ने यह फैसला लिया है | सबसे महत्वपूर्ण है कि इसमें भाजपा बड़े आक्रमक तरीके से विरोध कर रही और धरना प्रदर्शन कर रही है परन्तु ऐसा लगता है कि वो इस निर्णय से होने वाले राजनीतिक नुक्सान की भरपाई की कोशिश कर रही या फिर वो लोगों को ये दिखाना चाहती है कि उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी | जबकि वास्तविकता इससे बिलकुल उलटी है क्योंकि जिस विभाग और संस्था द्वारा ये तैयार किया गया है और लागू किया जाना है, दोनों ही भाजपा शासित है | नगर निगम जिसे शहर के कचरे को ठिकाने लगाना है, डीडीए जो की केंद्र के अधीन है दिल्ली के ज़मीन पर अधिकार है, दोनों ही भाजपा के अधीन है इस क्षेत्र से सांसद भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी है |

इससे साफ है की भाजपा की सहमति के बिना ये फैसला संभव ही नहीं है, इस फैसले में भाजपा का विरोध केवल अपनी क्षेत्रीय राजनीति में साख बचाने के लिए कर रही है |   

आम आदमी पार्टी भी इसका विरोध कर रही जबकि विरोधियों का इन्हीं पर आरोप है कि सरकार ने समय रहते कोई वैकल्पिक जगह नहीं दी है | यही कारण है कि इस जगह का चुनाव किया गया है | जबकि इनका  कहना है कि ये सब भाजपा की देन है क्योंकि भाजपा की केंद्र और निगम में सत्ता  है | ये ही इसे लागू कर रही और आप की इसमें कोई भूमिका नहीं है |

इस पूरे मसले में कांग्रेस सबसे आक्रमक तरीके से विरोध कर रही है | उनके नेता कहा रहे हैं कि भाजपा जानबूझकर यमुना पार के क्षेत्र को कूड़ाघर बनाना चाहती है | इससे पर्यावरण को भरी नुकसान  होगाI जहाँ लैंडफिल साइड के लिए जिस जगह प्रस्तावित है वो ग्रीन बेल्ट है इससे सैकड़ो पड़े पौधों को नुकसान होगा |

न्यूज़क्लिक से बात करते हुए यहाँ के पूर्व सासंद और कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि “ये दोनों दलों की मिली भगत से हुआ है | ये दोनों मिलकर पूर्वी दिल्ली को कूड़ेदान बनाना चाहता है | भाजपा मगरमच्छ के आँसू बहा रही जबकी ये सब भाजपा का किया धरा है” |

इन सबसे हटकर वहाँ की जनता के हालात को देखें तो समझ में आता है कि ये सभी केवल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं | वास्तव में वो इसका हल चाहते ही नहीं क्योंकि कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें वैकल्पिक लैंडफिल बनना है | ये दल जानते है की इससे उपयुक्त दूसरी जगह नही है हो सकती है क्योंकि यहाँ की अधिकांश आबादी निम्न मध्यम वर्ग और गरीब तबके के हैं | जहाँ वो आराम से इस तरह की परियोजना को लागू कर सकते है |

एक तरफ पूरी दुनिया कचरा प्रबंधन की ओर बढ़ रही है- हमारी सरकारे अब तक कचरे के तात्कालिक उपयों के इंतेज़ाम में लगी हुई है | यह कितना खतरनाक और भयावह हो सकता हम जानते हैं | अभी कुछ समय पहले ही गाजीपुर लैंडफिल जो कि अब एक कचरे के पहाड़ा में बदल चुका है उसके एक हिस्से के ढ़हने से कई गाड़ियाँ नाले में बह गयी थीं और कई लोगों की मौत हो गई थी | क्या इस तरह के रिहायशी इलाकों में नये लैंडफिल बनाकर ये सरकारे आने वाले समय में किसी अनहोनी को आमंत्रित नहीं कर रहीं?

हम देखते है की गर्मी के मौसम में इस तरह के कचरे के ढ़ेरों में आग लगना सामन्य बात है, इसका कारण है कचरे के ढेरो में से कई रासयनिक गैसे निकलती जिसके हवा में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आने से आग लगने जैसी घटना घटित होती है जो कि रिहायशी इलाके में लैंडफिल के होने से लोगों की जान-माल को हमेशा ही खतरा बना रहेगा|

हमारी सरकारों को समझना होगा की स्व्च्छ भारत कचरे को अलग-अलग जगहों से इक्कट्ठा कर एक जगह जमा करने से नही होगा | इसके स्थाई समाधन करना चाहिए नहीं तो इस तरह की समस्या समय-समय पर आती रहेंगी, लोगों के जीवन को खतरे में ला सकती हैं |

Landfill
Environmental Pollution
Political Party

Related Stories

यूपी चुनाव पांचवा चरण:  दाग़ी और करोड़पति प्रत्याशियों पर ज्यादा विश्वास करती हैं राजनीतिक पार्टियां

बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!

वायु प्रदूषण: दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय 29 नवंबर से फिर खुलेंगे

तेलंगाना की पहली सुपर थर्मल पावर परियोजना को हरी झंडी देने में अहम मुद्दों की अनदेखी?

5जी प्रौद्योगिकी के खिलाफ याचिका पर संक्षिप्त नोट दाखिल करें जूही चावला: हाईकोर्ट

राजनीतिक दल आख़िर खुद को मिले चंदे को उजागर क्यों नहीं करते?

जलदिवस का राजनैतिक औचित्य

दिल्ली हिंसा जनसुनवाई: पुलिस, सरकार, राजनीतिक दल से लेकर मीडिया सभी सवालों के घेरे में

कौन बनता है दंगो में भड़काऊ नेताओं का प्यादा ?

कार्टून क्लिक : काश! कोई 'धरती मित्र' भी मिले


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर एक हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    06 Apr 2022
    देश में कोरोना के आज 1,086 नए मामले सामने आए हैं। वही देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.03 फ़ीसदी यानी 11 हज़ार 871 रह गयी है।
  • khoj khabar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं, देश के ख़िलाफ़ है ये षडयंत्र
    05 Apr 2022
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की (अ)धर्म संसद से लेकर कर्नाटक-मध्य प्रदेश तक में नफ़रत के कारोबारियों-उनकी राजनीति को देश के ख़िलाफ़ किये जा रहे षडयंत्र की संज्ञा दी। साथ ही उनसे…
  • मुकुंद झा
    बुराड़ी हिन्दू महापंचायत: चार FIR दर्ज लेकिन कोई ग़िरफ़्तारी नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
    05 Apr 2022
    सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि बिना अनुमति के इतना भव्य मंच लगाकर कई घंटो तक यह कार्यक्रम कैसे चला? दूसरा हेट स्पीच के कई पुराने आरोपी यहाँ आए और एकबार फिर यहां धार्मिक उन्माद की बात करके कैसे आसानी से…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    एमपी : डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 490 सरकारी अस्पताल
    05 Apr 2022
    फ़िलहाल भारत में प्रति 1404 लोगों पर 1 डॉक्टर है। जबकि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मानक के मुताबिक प्रति 1100 लोगों पर 1 डॉक्टर होना चाहिए।
  • एम. के. भद्रकुमार
    कीव में झूठी खबरों का अंबार
    05 Apr 2022
    प्रथमदृष्टया, रूस के द्वारा अपने सैनिकों के द्वारा कथित अत्याचारों पर यूएनएससी की बैठक की मांग करने की खबर फर्जी है, लेकिन जब तक इसका दुष्प्रचार के तौर पर खुलासा होता है, तब तक यह भ्रामक धारणाओं अपना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License