NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
समाज
भारत
राजनीति
लखनऊ में मॉब लिंचिंग के विरोध जुलूस को पुलिस ने रोका
योगी शासन में अब शायद मॉब लिंचिंग का विरोध करने का अधिकार भी जनता को नहीं है! उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तबरेज़ अंसारी की लिंचिंग के विरोध में निकल रहे जुलूस को प्रशासन ने रोक दिया।
असद रिज़वी
29 Jun 2019
लखनऊ में विरोध जुलूस को पुलिस ने रोका

देश में बढ़ती लिंचिंग की घटनाओं के ख़िलाफ़, लखनऊ के नागरिकों द्वारा शनिवार की शाम गोमती नगर स्थित अम्बेडकर पार्क से एक कैंडल मार्च (विरोध जुलूस) निकाला जाना था। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस कार्यक्रम स्थल, जहाँ जुलूस से पहले सभा होना थी, तैनात कर दी गई। 

जुलूस निकालने के लिए जब प्रदर्शनकरी जमा हुए, तो वहाँ स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ ही समय में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी भी हुई।

IMG_2408.jpg

पुलिस का कहना था की प्रशासन को कार्यक्रम या जुलूस की सूचना नहीं दी गई, इसलिए जुलूस नहीं निकाला जा सकता है। जबकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से कहा की ज़िलाधिकारी कार्यालय को कार्यक्रम और जुलूस की सूचना पहले ही दी जा चुकी थी। पुलिस को प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त होने के दस्तावेज़ दिखाने के बाद भी जुलूस निकालने नहीं दिया गया। 

प्रदर्शनकारियों में प्रदर्शन पर रोक लगने से भारी नाराज़गी थी। प्रदर्शन के आयोजन में मुख्य रूप से मौजूद रुबीना मुर्तुज़ा का कहना था कि प्रशासन को विरोध प्रदर्शन की सूचना दी गई थी और पुलिस ने अचानक आकर प्रदर्शन रुकवा दिया। 

IMG_2400.jpg

रुबीना मुर्तुज़ा का कहना है की अत्याचार के विरुद्ध प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार हैं। जिस तरह लिंचिंग की घटनाए बढ़ रही हैं, उस से लगता है सरकार मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए गंभीर नहीं है।

वरिष्ठ पत्रकार फैज़ान मुस्सना ने कहा की तबरेज़ अंसारी की मौत के लिए भीड़ के साथ झारखंड प्रशासन भी ज़िम्मेदार है। उन्होंने कहा अगर तबरेज़ को प्राथमिक चिकित्सा दी जाती तो उसकी जान बच भी सकती थी।

लेख़क एस एन लाल ने कहा की यह घटनायें देश के संविधान  पर हमला हैं।

इसे भी पढ़ें : कानपुर: जय श्री राम नहीं बोलने पर टोपी पहने किशोर को पीटा

कांग्रेस नेता अमीर हैदर ने लखनऊ प्रशासन की निंदा की और कहा की लोकतंत्र में नागरिकों को प्रदर्शन से नहीं रोका जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ सब के विश्वास की बात करते हैं और दूसरी तरफ मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं।

समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल हाफिज गाँधी ने मॉब लिंचिंग की निंदा करते हुए कहा की किसी की धर्म के नाम पर हत्या करना सविंधान के खिलाफ है। गाँधी का कहना है बीजेपी सरकार में देश के संविधान को ख़तरा है।

प्रदर्शनकारी हाथ में प्लेकार्ड लिए थे जिन पर लिखा था ”राम का नाम बदनाम न करो”-“देश में क़ानून का राज हो”। प्रदर्शनकारियों ने हस्ताक्षर कर के प्रशासन द्वारा एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति को भेजा है। ज्ञापन में देश में ख़राब होती कानून और व्यवस्था पर चिंता जताई गई है।

mob lynching
Protests
Uttar pradesh
Lucknow
Justice For Tabrez
Hindutva Agenda
hindutva terorr
Yogi Adityanath
Communalism

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

झारखंड : नफ़रत और कॉर्पोरेट संस्कृति के विरुद्ध लेखक-कलाकारों का सम्मलेन! 

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी

यूपी : महिलाओं के ख़िलाफ़ बढ़ती हिंसा के विरोध में एकजुट हुए महिला संगठन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा


बाकी खबरें

  • covid
    संदीपन तालुकदार
    जानिए ओमिक्रॉन BA.2 सब-वैरिएंट के बारे में
    24 Feb 2022
    IISER, पुणे के प्रख्यात प्रतिरक्षाविज्ञानी सत्यजित रथ से बातचीत में उन्होंने ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BA.2 के ख़तरों पर प्रकाश डाला है।
  • Himachal Pradesh Anganwadi workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: नियमित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कर्मी
    24 Feb 2022
    प्रदर्शन के दौरान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला व उन्हें बारह सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आगामी बजट में कर्मियों की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। यूनियन…
  • Sulaikha Beevi
    अभिवाद
    केरल : वीज़िंजम में 320 मछुआरे परिवारों का पुनर्वास किया गया
    24 Feb 2022
    एलडीएफ़ सरकार ने मठीपुरम में मछुआरा समुदाय के लोगों के लिए 1,032 घर बनाने की योजना तैयार की है।
  • Chandigarh
    सोनिया यादव
    चंडीगढ़ के अभूतपूर्व बिजली संकट का जिम्मेदार कौन है?
    24 Feb 2022
    बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध कर रहे बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगभग 36 से 42 घंटों तक शहर की बत्ती गुल रही। लोग अलग-अलग माध्यम से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से लाचार…
  • Russia targets Ukraine
    एपी
    रूस ने यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों, सैन्य आधारभूत ढांचे को बनाया निशाना, अमेरिका-नाटो को चेताया
    24 Feb 2022
    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने घातक हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेन के वायुसेना अड्डे, वायु रक्षा परिसम्पत्तियों एवं अन्य सैन्य आधारभूत ढांचे को निशाना बनाने के लिये किया है। उसने आगे दावा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License