NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में विपक्ष हुआ एकजुट
क़रीब 28 संगठन और राजनीतिक पार्टियाँ बीजेपी-शिव सेना को हराने के लिए कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के साथ एकजुट हुई हैं। लेकिन असली चुनौती है ज़मीनी स्तर पर एक भरोसेमंद विकल्प को स्थापित करना।
अमय तिरोदकर
25 Mar 2019
लोकसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र में विपक्ष हुआ एकजुट

क़रीब 10 महीने के विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस और शरद पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) आख़िरकार महाराष्ट्र में 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट हो गया है। इसके अलावा कुछ अहम छोटे दलों जैसे स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, बहुजन विकास अघड़ी, पीज़ेण्ट एंड वर्कर्स पार्टी और रिपब्लिकन समूहों के नेता जैसा जोगेन्द्र कवाड़े और आरजी गवई और रवि राणा जैसे स्वतंत्र नेताओं ने भी इस गठबंधन के साथ हाथ मिलाया है। मुंबई में 23 मार्च को हुई एक प्रैस कॉन्फ्रेंस में नेताओं ने कहा, “हमारा गठबंधन बनाने का लक्ष्य ये है कि सांप्रदायिक ताक़तों को फिर सत्ता में आने से रोका जाए।

लोकसभा की सीटों की बात की जाए तो महाराष्ट्र देश का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटें हैं और महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं। इसलिए बीजेपी और विपक्ष दोनों के लिए ही ये ज़रूरी है कि राज्य में अधिक से अधिक सीटें जीती जाएँ। सीट-विभाजन की बात करें तो कांग्रेस 26 सीटों पर जबकि एनसीपी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। छोटी पार्टियों को उनके इनके हिस्से से सीटें दी गई हैं।

राजू शेट्टी की स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को कांग्रेस और एनसीपी दोनों के कोटे से 2-2 सीटें मिलेंगी। आपको बता दें कि स्वाभिमानी शेतकारी संगठन महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के लिए बढ़-चढ़ कर काम करता है। हितेंद्र ठाकुर की बहुजन विकास अघड़ी को कांग्रेस के कोटे से एक सीट मिलेगी। अगर ये गठबंधन सरकार बना पाती है तो पीज़ेण्ट एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी, जो कि मार्क्सवादी विचारधारा की पार्टी है) और रिपब्लिकन समूहों को विधानसभा चुनाव में सीट मिलने का आश्वासन दिया गया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इसी साल के अक्तूबर महीने में होने हैं।

कुल मिला कर कांग्रेस को 24 सीटें, एनसीपी को 20,राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकारी संगठन (एसएसएस)को 2, बहुजन विकास अघड़ी (बीवीए) को एक और रवि राणा को एक सीट मिलेगी। मज़ेदार बात ये है कि मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी(सीपीएम) ने बीविए के साथ एक पालघर की एक सीट के लिए गठबंधन किया है। लेकिन सीपीएम एक और लोकसभा सीट, डिंडोरी पर चुनाव लड़ेगी जो कि एनसीपी के कोटे में आती है।

काग़ज़ पर ये गठबंधन मज़बूत लगता है। क्योंकि एसएसएस, बीवीए और पीडब्ल्यूपी जैसी अहम छोटी पार्टियों को गठबंधन में जोड़ना कांग्रेस और एनसीपी को 14 सीटों पर फ़ायदा पहुँचाएगा। साथ ही विपक्षी पार्टियों के लिए ज़मीनी स्तर पर समर्थन अच्छा है क्योंकि कृषि संकट और बेरोज़गारी दो अहम मुद्दे हैं।

चुनौतियाँ

लेकिन चुनौतियाँ आसान नहीं हैं। कांग्रेस और एनसीपी दोनों को ही हर चुनाव क्षेत्र में अपने वोट एक दूसरे को और साथ ही छोटी पार्टियों को सौंपने होंगे। ये सबके लिए सबसे ज़रूरी काम है। एक और चुनौती शहरी और अर्ध-शहरी मतदाताओं को अपनी तरफ़ लाना है। महाराष्ट्र का 45प्रतिशत इलाक़ा शहरी है। मुंबई की 6, ठाणे की 2, पुणे की 1 नागपुर की 1 सीट पूरी तरह से शहरी है। इसके अलावा, क़रीब 16 सीटें अर्ध-शहरी हैं। इसलिए इन 26सीटों के शहरी मतदाताओं को अपनी तरफ़ लाना कांग्रेस और एनसीपी के लिए एक मुश्किल काम साबित होगा।

नज़रिये के खेल की भी अहमियत होती है। राज्य ने पिछले एक साल में कांग्रेस और एनसीपी से भारी मात्रा में लोगों का निकलना देखा है। विपक्ष के नेता के बेटे सुजय विखे,पूर्व उप-मुख्यमंत्री विजयसिंह मोहिते पाटिल के बेटे रंजीतसिंह और कई अन्य नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इसकी वजह से एक नज़रिया बन गया है कि बीजेपी ने सब कुछ संभाल लिया है और बीजेपी दोबारा सत्ता में आने वाली है। चुनाव में ऐसे नज़रिये का बिल्कुल असर पड़ता है क्योंकि क्षेत्रीय वोटर और उम्र-आयू समूह के लोग इस नज़रिये से प्रभावित होते हैं। ये एक बड़ी चुनौती है जिससे महाराष्ट्र में गठबंधन को पार पाने की ज़रूरत है।

इसी दौरान, रत्नागिरि सिंधुदुर्गा की लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपना खेल खेलकर एक अड़चन पैदा कर दी है। नवीनचंद्र(रत्नागिरी से उम्मीदवार) को एक विवादित दक्षिणपंथी संगठन, हिन्दू जनजागृति समिति के एक कार्यकर्ता का समर्थन करते हुए देखा गया था। महाराष्ट्र के कई प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष एक्टिविस्ट ने इस वजह से कांग्रेस की निंदा की है। लेकिन राज्य कांग्रेस अभी भी अपने उम्मीदवार को आगे बढ़ा रही है। अगर ये चलता रहा तो कांग्रेस को सारे महाराष्ट्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

BJP
lok sabha election
elections 2019
Congress-NCP
Raju Shetti
Swabhimani Shetkari Sangathana
Maharashtra Seat Sharing
Navinchandra Bandivadekar

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • make in india
    बी. सिवरामन
    मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम
    07 Jan 2022
    बहुराष्ट्रीय कंपनियों के गिग कार्यकर्ता नई पीढ़ी के श्रमिक कहे जा सकते  हैं, लेकिन वे सीधे संघर्ष में उतरने के मामले में ऑटो व अन्य उच्च तकनीक वाले एमएनसी श्रमिकों से अब टक्कर लेने लगे हैं। 
  • municipal elections
    फर्राह साकिब
    बिहारः नगर निकाय चुनावों में अब राजनीतिक पार्टियां भी होंगी शामिल!
    07 Jan 2022
    ये नई व्यवस्था प्रक्रिया के लगभग अंतिम चरण में है। बिहार सरकार इस प्रस्ताव को विधि विभाग से मंज़ूरी मिलने के पश्चात राज्य मंत्रिपरिषद में लाने की तैयारी में है। सरकार की कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इस…
  • Tigray
    एम. के. भद्रकुमार
    नवउपनिवेशवाद को हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका की याद सता रही है 
    07 Jan 2022
    हिंद महासागर को स्वेज नहर से जोड़ने वाले रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण लाल सागर पर अपने नियंत्रण को स्थापित करने की अमेरिकी रणनीति की पृष्ठभूमि में चीन के विदेश मंत्री वांग यी की अफ्रीकी यात्रा काफी…
  • Supreme Court
    अजय कुमार
    EWS कोटे की ₹8 लाख की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट को किस तरह के तर्कों का सामना करना पड़ा?
    07 Jan 2022
    आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को आरक्षण देने के लिए ₹8 लाख की सीमा केवल इस साल की परीक्षा के लिए लागू होगी। मार्च 2022 के तीसरे हफ्ते में आर्थिक तौर पर कमजोर सीमा के लिए निर्धारित क्राइटेरिया की वैधता पर…
  • bulli bai aap
    सना सुल्तान
    विचार: शाहीन बाग़ से डरकर रचा गया सुल्लीडील... बुल्लीडील
    07 Jan 2022
    "इन साज़िशों से मुस्लिम औरतें ख़ासतौर से हम जैसी नौजवान लड़कियां ख़ौफ़ज़दा नहीं हुईं हैं, बल्कि हमारी आवाज़ और बुलंद हुई है।"
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License