NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकसभा चुनाव दूसरा चरण: गुंडागर्दी के बीच चुनाव जारी
सीपीएम प्रत्याशी मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर इस्लामपुर इलाक़े में पथराव कर दिया गया। सीपीएम ने हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Apr 2019
2019  ELECTION

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की क़िस्मत दांव पर है। इस चरण की कई वीआईपी सीटें है जहाँ पूर्व पीएम और सीएम और कई फ़िल्मी हस्तियों की क़िस्मत आज क़ैद होने जा रही है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी की कुल 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले इस चरण में 97 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर वोटरों में धन बांटे जाने के संदेह के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया। वहीं, त्रिपुरा-पूर्व लोकसभा सीट पर क़ानून-व्यवस्था ठीक नहीं होने की वजह से 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 1629 उम्मीदवारों की हार-जीत का फ़ैसला होने जा रहा है। इस चरण में 1.81 लाख पोलिंग बूथ हैं, जहाँ मतदान किया जा रहा है। 

इस चरण का चुनाव चल ही रहा था कि इसी दौरान पश्चिम बंगाल के रायगंज में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने जमकर हंगामा किया जिससे वहाँ क़ानून व्यवस्था की गंभीर समस्या पैदा हो गई। रायगंज में मतदान के वक़्त सीपीएम-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसा को लेकर चुनाव आयोग ने संबंधित निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट माँगी है। इलेक्शन कमिशन ने निर्वाचन अधिकारी से इसका फ़ुटेज माँगा है। इसी बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मर्क्सिस्ट (सीपीएम) प्रत्याशी मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर इस्लामपुर इलाक़े में पथराव कर दिया गया। सीपीएम ने हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है।

चुनाव से पहले सीपीएम ने बंगाल में हिंसा की आशंका जताते हुए पूरे राज्य में उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की थी। इसको लेकर सोमवार को सीपीएम का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला भी था। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ही चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में मतदान कराए जा रहे हैं।

Capture_1.PNG

सलीम की गाड़ी पर पथराव किया गया और उनकी तरफ़ हुई फ़ायरिंग में कार के शीशे टूट गए। घटना की जानकारी के बाद आनन-फ़ानन में प्रत्याशी की सुरक्षा के मद्देनज़र मौक़े पर पुलिस की एक टीम पहुँची। 

सीपीएम के मुताबिक़ गड़बड़ी की ख़बर मिलने के बाद मोहम्मद सलीम ख़ुद मौक़े पर जा रहे थे। इसी दौरान उनके क़ाफ़िले पर हमला कर दिया गया। वारदात के बाद मोहम्मद सलीम ने हमला करने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग की है। सीपीएम ने हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है। 

 

Already 5 of the #LeftFront candidates in #WB are attacked by the @AITCofficial goons. Where is the security of people & polling stuff then in @MamataOfficial rule? Is the #ElectionCommission resting in hibernation? #LF & @cpimspeak called for protest everywhere. pic.twitter.com/1LPqcyma36

— Dr.Sujan Chakraborty (@Sujan_Speak) April 18, 2019

सीपीएम के नेता डॉ सूजन ने कहा है कि अब तक पश्चिम बंगाल में लेफ़्टफ्रंट के 5 उम्मीदवारों पर तृणमूल गुंडों ने हमला किया है। लोगों की सुरक्षा और मतदान का सामान कहाँ है, उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्ववीट किया है, चुनाव आयोग पर भी कार्यवाही नहीं करने एक आरोप लगाया है। 

दूसरे चरण के चुनाव जारी . 

दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 में से 38 लोकसभा सीटों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इसके अलावा बिहार की 40 में से पांच, जम्मू कश्मीर की छह में से दो, उत्तर प्रदेश की 80 में से आठ, कर्नाटक की 28 में से 14, महाराष्ट्र की 48 में से 10 और पश्चिम बंगाल की 42 में से तीन सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में असम और ओडिशा की पांच-पांच सीटों पर भी मतदान हो रहा है।

 इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फ़तेहपुर सीकरी शामिल हैं। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं। 

General elections2019
lok sabha election
West Bengal
CPM
TMC
Violence

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति

पश्चिम बंगालः वेतन वृद्धि की मांग को लेकर चाय बागान के कर्मचारी-श्रमिक तीन दिन करेंगे हड़ताल

मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF

‘जलवायु परिवर्तन’ के चलते दुनियाभर में बढ़ रही प्रचंड गर्मी, भारत में भी बढ़ेगा तापमान

एमपी में सरकार की असफलताओं को छिपाने और सत्ता को बचाने के लिए धार्मिक उन्माद भड़काया जा रहा है : संयुक्त विपक्ष 

जहांगीरपुरी हिंसा में देश के गृह मंत्री की जवाबदेही कौन तय करेगा ?

बढ़ती हिंसा और सीबीआई के हस्तक्षेप के चलते मुश्किल में ममता और तृणमूल कांग्रेस

बलात्कार को लेकर राजनेताओं में संवेदनशीलता कब नज़र आएगी?

पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License