NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लोकतंत्र में चुनाव के लिए शैक्षिक योग्यता की शर्त बेमानी
लोग भूल जाते हैं कि लोकतंत्र सबका है वह अभिजात्यवादी नहीं है। यानी ऐसा नहीं हो सकता है कि लोकतंत्र उनका नहीं हो जो शिक्षित नहीं हैं।
अजय कुमार
01 Jan 2019
पंचायत
साभार - इंडिया.कॉम

 

कभी-कभार पढाई-लिखाई को लेकर चलने वाली बहसें एक अजीब सी अभिजात्यता का एहसास कराती हैं। ऐसा लगता है कि जो पढ़े-लिखे नहीं हैं वह किसी काबिल नहीं है। यह बहसें उस लोकतान्त्रिक संरचना के बिल्कुल खिलाफ जाती हैं, जिस लोकतान्त्रिक संरचना का अंतिम लक्ष्य सभी के लिए आज़ादी, बराबरी और इंसाफ जैसे मूल्य हासिल करना है।

राजस्थान में नगर निकाय यानी नगर निगम और नगर पालिका के चुनाव होने वाले हैं। वसुंधरा राजे की पूर्व सरकार ने जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 10वीं, सरपंच के उम्मीदवारों के लिए 8वीं और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) सीट के उम्मीदवार के लिए 5वीं क्लास पास होने की शैक्षिक अनिवार्यता रखी थी। यानी वही लोग पंचायती चुनाव लड़ने के हकदार होंगे, जिन्होंने इतनी शैक्षिक योग्यता हासिल की होगी। राज्य की नई अशोक गहलोत सरकार ने पंचायती राज चुनाव के लिए इन योग्यताओं को ख़ारिज कर दिया है। यानी पंचायती चुनाव लड़ने के लिए ऐसी कोई अनिवार्यता नहीं है। ठीक इसी तरह की योग्यता हरियाणा सरकार ने अपने पंचायती चुनाव के लिए रखी थी। साथ में यह भी अनिवार्यता रखी थी कि जिनके यहाँ शौचालय की सुविधा होगी, जिन्होंने अपनी खेती-किसानी का कर्जा और बिजली का बिल चुका दिया होगा वही लोग पंचायती चुनाव में उम्मीदवार बन सकेंगे। तेलंगाना सरकार भी अपने पंचायती चुनाव के लिए कुछ ऐसा ही करने का विचार कर रही है।

आंकड़ें कहते हैं कि राजस्थान में पंचायती चुनाव में शैक्षिक योग्यता होने की वजह से 2015 में तकरीबन 260 सरपंच निर्विरोध रूप से चुने गए, मतलब ये है कि वहां एक से ज़्यादा उम्मीदवार खड़े ही न हो पाए। 2010 में यह संख्या केवल 10 सरपंचों की थी। वहीं हरियाणा के पंचायती चुनाव में शैक्षिक अनिवार्यता की वजह से तकरीबन 68 फीसदी दलित महिलाओं और 50 फीसदी सभी वर्ग की महिलाओं को पंचायती चुनाव से दूर रहना पड़ा था।

इस पूरी वस्तुस्थिति के बीच यह बहस खड़ी होती है कि चुनावी उम्मीदवार बनने के लिए शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता होनी चाहिए अथवा नहीं। हमारी आम समझ इस सवाल का सीधे यह जवाब देती है कि जब शिक्षा के जरिये ही काबिलियत हासिल की जाती है तो चुनावी उम्मीदवार बनने के लिए भी शैक्षिक योग्यता जरूर होनी चाहिए और ऐसा होने पर कोई भी निर्वाचित उम्मीदवार अपने कामों को अच्छी तरह से कर पाएगा।

इस समझ में सबसे बड़ी नासमझी यह होती है कि लोग भूल जाते हैं कि लोकतंत्र की बुनियादी जरूरत जैसी भी कोई बात होती है। भूल जाते हैं कि लोकतंत्र सबका है वह अभिजात्यवादी नहीं है। यानी ऐसा नहीं हो सकता है कि लोकतंत्र उनका नहीं हो जो शिक्षित नहीं हैं। यहां यह भी समझ लेना चाहिए कि सिर्फ पढ़े-लिखे होने का मतलब ही समझदार या बेहतर इंसान होना नहीं है। इसलिए असली बहस यह नहीं होनी चाहिए कि शिक्षा जरूरी है या नहीं बल्कि असली बहस यह होनी चाहिए कि क्या चुनावी उम्मीदवार बनने के लिए शैक्षिक योग्यता या शौचालय बनाने जैसी कोई बात अनिवार्य होनी चाहिये। 

इस बहस का जवाब इस बात से मिलता है कि जन प्रतिनिधि का काम क्या होता है?इस जवाब को ढूंढते हुए हम जन प्रतिनिधित्व और नौकरशाही में घाल-मेल कर जाते हैं। हमें लगता है कि सरकार होने का मतलब केवल जन प्रतिनिधि है। जबकि असलियत यह है कि जन प्रतिनिधि जनता के दुःख दर्द को समझता है, सदन में उस दुःख दर्द की आवाज बुलंद करता है और प्राथमिकताएं तय करता है कि इनमें से कौन सा काम पहले और कौन सा काम बाद में किया जाएगा। इसके बाद का काम नौकरशाहों और क्लर्कों का होता है कि कामों को जनता के बीच लागू करवाए। इसे ऐसे समझिये कि गाँव की सड़क खराब है यह बताने का काम लोकप्रतिनिधि का है और यह सड़क बनेगी कैसी, इसे हल करने का काम पंचायत के अफसरों और क्लर्कों का होगा।

लेकिन हम शैक्षिक योग्यता जैसी लकीर बनाते हैं जो बिल्कुल असंवैधानिक है। इससे हमें संविधान के जरिये मिले मूल अधिकारों का हनन होता है। संविधान के अनुच्छेद 14 में सभी नागरिकों के साथ बराबरी की बात की गयी है और जन कल्याण के लिए शिक्षा के आधार पर भेदभाव करने जैसी कोई बात नहीं कही गयी है। और न ही परिवार कल्याण के आधार पर भेदभाव करने की बात की गयी है। लोकप्रतिनिधि के चयन में इन आधारों पर भेदभाव करना संविधान की मूल भावना के खिलाफ जाता है।

अब शैक्षिक अनिवार्यताएं से जुड़े बहुत सारे दूसरे पहलुओं की तरफ देखते हैं। हमारे देश की पंचायती व्यवस्था में एक तिहाई सीट औरतों के लिए आरक्षित होती है। और हमने देखा है कि फैसले लेने वाले पदों पर औरतों के आने से ऐसे फैसले लेने में आसानी होती है तो औरतों से जुड़े हों। ठीक ऐसा ही अनुसूचित जाति और जनजातियों से जुड़े लोगों के निर्णायक पदों पर आने से होता है। कहने का मतलब यह है कि अगर शैक्षिक अनिवार्ताएं ऐसे पदों से जुड़ती हैं तो कमज़ोर तबकों का लोककल्याण से जुड़े विषयों से प्रतिनिधित्व हट जाता है।

लोकतंत्र में चुनने का अधिकार जनता का होता है। यानी जनता फैसला करेगी कि उसका प्रतिनिधि कौन होगा, न कि किसी व्यक्ति विशेष की राय। इसलिए जैसे ही हम शैक्षिक अनिवार्यता जैसी लकीर खींचते हैं वैसे ही हम नागरिकों से अनुच्छेद 19 के तहत मिले चुनने की आजादी का मौलिक अधिकार छीन लेते हैं। इस तरह से भी यह असंवैधानिक हो जाता है।

 इन सारे तर्कों से बड़ी बात यह है कि किसी को अशिक्षित रखने में सबसे बड़ी भूमिका व्यवस्था की है। कोई अशिक्षित है तो इसका कारण यह है कि सरकारी और सामाजिक कारणों से उसे शिक्षा नहीं मिल सकी। इसलिए लोकतंत्र में यह बिल्कुल गलत होगा कि व्यवस्था ही उन्हें बाहर रखने का काम करे, क्योंकि आज जरूरत तो सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ाने की है।

संविधान सभा में इस बात पर खूब बहस हुई कि वोट देने का अधिकार सभी को दिया जाए या नहीं। बहुतों की राय थी कि केवल पढ़े लिखे लोगों को ही वोट देने का अधिकार होना चाहिए। खूब बहस के बाद यह फैसला हुआ कि सभी को वोट डालने का अधिकार होगा। इस अधिकार का फायदा हम आज देख सकते हैं। अगर सभी को वोट डालने का अधिकार नहीं होता तो दलितों, महिलाओं और अन्य कमज़ोर वर्गों की बात शासन प्रशासन का हिस्सा नहीं बन पाती। न ही इनसे जुड़ी बहुत सारी बातें खुलकर लोक विमर्श का हिस्सा बन पातीं। इससे यह भी निष्कर्ष निकलता है कि जैसे-जैसे सत्ता में हर तरह के लोगों की भागीदारी बढती है विमर्श का दायरा फैलता है, शिक्षा से जुड़े विषय फैलते हैं, पढाई-लिखाई से जुडी अभिजात्यता घटती है। इसलिए एक लोकतान्त्रिक संरचना में फैसले लेने वाले सबसे ऊँचे पदों पर सभी का प्रतिनिधित्व होने पर ही यह संभव हो पाता है कि सभी का कल्याण संभव हो। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

rajsthan panchayat
haryana panchayt
educational eligibility
article 14
democarcy in india

Related Stories

पत्नी नहीं है पति के अधीन, मैरिटल रेप समानता के अधिकार के ख़िलाफ़

मौजूदा अघोषित आपातकाल का अंत किसान करेंगे

सीएए के विरोध में भाजपा के 80 मुस्लिम नेताओं ने प्राथमिक सदस्यता छोड़ी

अनुच्छेद 14 और 15 को मिलाकर पढ़ेंगे तो नागरिकता संशोधन बिल हारता दिखेगा

सिर्फ़ कश्मीर ही नहीं, देश का लोकतंत्र ख़तरे में है: ग़ुलाम नबी आज़ाद

जटिल है जनसंख्या नियंत्रण का प्रश्न

विवि परिसरों में जातिगत भेदभाव खत्म करने की मांग को लेकर अदालत पहुंची वेमुला व तड़वी की मां

क्या दो साल से कम सज़ा पाए नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए?

भगवा-राष्ट्रवाद और भगत सिंह का राष्ट्रप्रेम!


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License