NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
लव जिहाद की अगली कड़ी "लैंड जिहाद " ?
उनके घर के बहार कुछ लोग खड़े हो गए और नारे देने लगे . उनका कहना था कि वो किसी भी हिन्दू बहुल इलाके में एक मुस्लिम परिवार को नहीं रहने देंगे .
ऋतांश आज़ाद
21 Dec 2017
लैंड जिहाद
Image Courtesy: scroll.in

साम्प्रदायिकता की जड़ें उत्तर प्रदेश में लगातार गहरी होती जा रही हैं, इसका एक और उदाहरण मेरठ में सामने आया है. मेरठ में एक मुस्लिम परिवार के हिन्दू बहुल इलाके में घर लेने को “लैंड जिहाद” कहकर उन्हें वहाँ से निकलने पर मजबूर कर दिया गया. मेरठ के चाह्सोर इलाके में उस्मान नामक एक शख्स एक हिन्दू जौहरी संजय रस्तोगी से एक घर खरीदा जिसकी आखरी किश्त 8 दिसंबर को दी गयी थी . जिस दिन उस्मान और उनका परिवार अपने नए घर में प्रवेश किया , उनके घर के बहार कुछ लोग खड़े हो गए और नारे देने लगे . उनका कहना था कि वो किसी भी हिन्दू बहुल इलाके में एक मुस्लिम परिवार को नहीं रहने देंगे .

मीडिया से बात करते हुए उस्मान का कहना था जब वह घर पहुँचे , तो कुछ लोग उनके घर के सामने आ गये और उन्हें कहने लगे कि रस्तोगी उन्हें घर नहीं बेच सकते क्योंकि रस्तोगी इन लोगों के कर्ज़दार हैं .जब वो अपनी बात उन्हें समझाने लगे तो वहां और लोग इकटठा हो गए और नारे बाज़ी करने लगे और ये कहने लगे कि ये सम्पत्ति मुस्लिम परिवार को नहीं दी जा सकती .

ये सभी लोग बीजेपी की युवा ईकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं और उनका कहना है कि मुस्लिम सुनियोजित तरीके से हिन्दू बहुल इलाके में घर ले रहे हैं, जिससे कुछ ही समय में वो उसे मुस्लिम बहुल इलाका बना सके. इस तथाकथित समस्या को ये “लैंड जिहाद” का नाम दे रहे रहे हैं और इनका कहना है कि ये समस्या बहुत पुरानी है पर लोगों ने इसे अभी समझना शुरू किया है .

भारतीय जनता युवा मोर्चा और कॉलोनी के बाकि लोगों के इस हंगामे के बाद उस्मान और घर के पूर्व मालिक रस्तोगी ने डील ख़तम कर दी है . उस्मान का कहना है कि “उन्हें कोई परेशानी नहीं चाहिए” और इसीलिए वो घर छोड़कर जा रहे हैं .पुलिस का कहना है कि वो इस पूरे घटनाक्रम के बाद वहाँ पहुँचे पर दोनों पक्षों के बीच मामला पहले ही सुलझाया जा चुका था .

उत्तर प्रदेश में लगातार अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार माहौल बनाया जा रहा है .पिछले दिनों एक हिंदूवादी संगठन हिन्दू जागरण मंच ने मिशनरी स्कूलों को क्रिसमस न मनाने की धमकी दी थी , क्योंकि उनके हिसाब से वहाँ छात्रों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था . इससे पहले 5 दिसंबर को एक इसाई महिला कमला और उसके कुछ साथियों पर घर में पूजा करते वक्त हिंदूवादी संगठनों ने हमला किया और बाद में उन्हें धर्मपरिवर्तन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया .

1982 में हुए मेरठ के दंगों के बाद शहर के दोनों समाज अलग अलग इलाकों में रहने लगे थे ,पर “लैंड जिहाद” का शगूफा नया लगता है . ये भी सच है कि मुसलमानों को हिन्दू बहुल इलाकों में घर न दिये जाने की घटनाएँ काफी समय से उत्तर भारत में एक समस्या रही है . पर “लैंड जिहाद” के नाम पर घर न दिया जाना और ये कहना कि मुसलमान ये सुनियोजित ढंग से कर रहे हैं , समाज को बांटने का एक नया तरीका मालूम होता है .

इतिहास के कुछ पन्ने पलटने पर शायद इस प्रकरण को बहतर तरीके से समझा जा सकता है .2002 के गुजरात दंगों के बाद हज़ारों मुसलमान अहमदाबाद के दंगा प्रभावित क्षेत्रों जैसे नरोदापाटिया, असवारा से जुहापुरा आ गए थे .इसके बाद अहमदाबाद का जुहापुरामु करीब 4 लाख लोगों साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल इलाका बन गया .जहाँ सरकार के विकास कार्य के कोई सबूत दिखाई नहीं पड़ते . लग रहा है समाज को बांटने का यही “गुजरात मॉडल” उत्तर प्रदेश में अपनाये जाने का “लैंड जिहाद” एक बहाना है.

विश्व हिन्दू परिषद् के नेता प्रवीण तोगड़िया ने 2014 में अहमदाबाद में एक बयान दिया था जिसमें वो यही कह रहे थे कि हिन्दू इलाके में मुसलामन एक साजिश के तहत आते हैं , जिससे उस इलाके को वह मुस्लिम बहुल बनाकर कब्ज़ा कर लें . इसके बाद उन्होंने मुसलमानों को भगाने की तरकीबें बतायी जिसपर विवाद खड़ा हो गया था . मेरठ में हुई घटना और “लैंड जिहाद” का शाजूफा यहीं से लिया गया लगता है . लग रहा है तथाकथित “लैंड जिहाद” के नाम पर मेरठ में हुई घटना उसी दिशा निर्देश का पालन है . 

land jihad
meerut
UttarPradesh
Communalism

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

मोदी@8: भाजपा की 'कल्याण' और 'सेवा' की बात

तिरछी नज़र: ये कहां आ गए हम! यूं ही सिर फिराते फिराते

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक

मोदी के आठ साल: सांप्रदायिक नफ़रत और हिंसा पर क्यों नहीं टूटती चुप्पी?

क्यों अराजकता की ओर बढ़ता नज़र आ रहा है कश्मीर?

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License