अभी हाल ही में दुनिया भर के 1400 लोगों के साथ व्हाट्सऐप्प के जरिए हुई जासूसी के मामले ने दुनिया भर में सिहरन पैदा कर दी थी। आरोप यह था कि इज़रायली सॉफ्टवेयर पेगासेस के जरिए कुछ अज्ञात इकाइयां लोगों की जासूसी कर रही हैं।
अभी हाल ही में दुनिया भर के 1400 लोगों के साथ व्हाट्सऐप्प के जरिए हुई जासूसी के मामले ने दुनिया भर में सिहरन पैदा कर दी थी। आरोप यह था कि इज़रायली सॉफ्टवेयर पेगासेस के जरिए कुछ अज्ञात इकाइयां लोगों की जासूसी कर रही हैं। अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक इसमें भारत से सौ से भी अधिक लोगों के नाम शामिल हैं। इसलिए सवाल उठता है कि क्या पेगासेस के जरिए भारत सरकार भी अपने नागरिकों की जासूसी करवा रही है ? जब यह सवाल भारतीय संसद में उठा तो सरकर ने इस पर जवाब देने के बजाय पहले से मौजूद नियम कानून गिना दिए। यह बताने की बजाय कि क्या उसने इजरायली सरकार से यह सॉफ्टवेयर खरीदा है? गोल मोल जवाब दे दिए। इसी मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं डिजिटल मामलों के जानकार प्रबीर पुरकायस्थ और बाप्पा सिन्हा।
VIDEO