NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
COVID-19 के नए मामले सामने आने के बाद लेबनान में लॉकडाउन दोबारा लागू
इस सप्ताह तीन दिनों के भीतर 100 से अधिक नए मामले सामने आए। पिछले सप्ताह कोई भी मामला सामने न आने के बाद 15 मार्च से लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों में ढील दी गई थी।
पीपल्स डिस्पैच
13 May 2020
 लेबनान में लॉकडाउन

सरकार ने और चार दिनों के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को फिर से लागू करने की घोषणा की है जो बुधवार 13 मई की शाम से शुरु होगा। पिछले कुछ दिनों में COVID-19 संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का ये फैसला किया है।

पिछले सप्ताह कुछ दिनों तक कोई मामला सामने न आने के बाद सरकार ने लॉकडाउन के नियमों में ढील दी थी और कुछ व्यवसाय जैसे कि रेस्तरां, सैलून को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

लेबनान में पहला लॉकडाउन 15 मार्च को लागू किया गया था। देश में COVID-19 का पहला मामला 21 फरवरी को दर्ज किया गया था।

नए नियमों के अनुसार, मेडिकल केयर, खाद्य और कृषि क्षेत्रों को छूट दी गई है और यह खुला रहेगा। रात का कर्फ्यू यथावत रहेगा।

देश भर में पिछले तीन दिनों में 100 नए मामले सामने आए हैं। माना जाता है कि ये नए मामले खाड़ी देश और अन्य जगहों से घर लौटने वाले प्रवासियों से संबंधित है। अब तक लेबनान में 26 मौत हो चुकी हैं वहीं संक्रमण के 870 मामले सामने आए हैं जबकि 234 लोग इससे ठीक हुए हैं।

प्रधानमंत्री हसन दियाब ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि COVID-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई में देश की उपलब्धि ढ़िलाई बरतने के चलते ख़तरे में थी और कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने कहा कि लॉकडाउन से सरकार को उन क्षेत्रों में व्यापक जांच करने का मौका मिलेगा जहां ताजा मामले सामने आए हैं।

सरकार ने लॉकडाउन को हटाने के लिए अपनी पांच चरणबद्ध योजना की समीक्षा करने की भी घोषणा की है। देश इस योजना के तीसरे चरण में था।

इस बीच, स्वास्थ्य कर्मियों ने शिकायत की कि फ्रंटलाइन वर्कर्स होने के बावजूद 90% नर्सों को वेतन कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लेबनान में आर्थिक संकट ने हज़ारों लोगों को पिछले हफ्ते लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने और विरोध में सड़कों पर आने के लिए मजबूर किया है। लॉकडाउन के कारण स्थिति और खराब हो गई है। प्रदर्शनकारी देश में बैंकिंग प्रणाली से विशेष रूप से नाराज़ हो गए हैं क्योंकि उन्होंने आवश्यक नक़दी की निकासी को सख्त तरीक़े से सीमित कर दिया है।

सरकार ने विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए बल का प्रयोग किया है और लोगों की पहुंच पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को कुछ बैंकों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Coronavirus
Lebanon
Middle East
COVID-19
Lockdown

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ghazipur
    भाषा
    गाजीपुर अग्निकांडः राय ने ईडीएमसी पर 50 लाख का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया
    30 Mar 2022
    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दो दिन पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट (कूड़ा एकत्र करने वाले स्थान) पर भीषण आगजनी के लिये बुधवार को डीपीसीसी को ईडीएमसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाने और घटना के…
  • paper leak
    भाषा
    उत्तर प्रदेश: इंटर अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक, परीक्षा निरस्त, जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित
    30 Mar 2022
    सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर परीक्षा का प्रश्न पत्र और हल किया गया पत्र वायरल हो गया था और बाजार में 500 रुपए में हल किया गया पत्र बिकने की सूचना मिली थी।
  • potato
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहार: कोल्ड स्टोरेज के अभाव में कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर आलू किसान
    30 Mar 2022
    पटनाः बिहार के कटिहार जिले के किसान राजेंद्र मंडल, नौशाद अली, मनोज सिंह, अब्दुल रहमान और संजय यादव इस बार आलू की बम्पर पैदावार होने के बावजूद परेशान हैं और चिंतित हैं। जि
  • east west
    शारिब अहमद खान
    रूस और यूक्रेन युद्ध: पश्चिमी और गैर पश्चिमी देशों के बीच “सभ्य-असभ्य” की बहस
    30 Mar 2022
    “किसी भी अत्याचार की शुरुआत अमानवीयकरण जैसे शब्दों के इस्तेमाल से शुरू होती है। पश्चिमी देशों द्वारा जिन मध्य-पूर्वी देशों के तानाशाहों को सुधारवादी कहा गया, उन्होंने लाखों लोगों की ज़िंदगियाँ बरबाद…
  • Parliament
    सत्यम श्रीवास्तव
    17वीं लोकसभा की दो सालों की उपलब्धियां: एक भ्रामक दस्तावेज़
    30 Mar 2022
    हमें यह भी महसूस होता है कि संसदीय लोकतंत्र के चुनिंदा आंकड़ों के बेहतर होने के बावजूद समग्रता में लोकतंत्र कमजोर हो सकता है। यह हमें संसदीय या निर्वाचन पर आधारित लोकतंत्र और सांवैधानिक लोकतंत्र के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License