NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
नज़रिया
भारत
राजनीति
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की जीत से क्या सबक़ मिल रहे हैं?
क्या बीजेपी अपनी रणनीति में बदलाव करेगी? अरविंद केजरीवाल और आप के सामने क्या चुनौतियां हैं? इस चुनाव का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या फर्क पड़ेगा? कांग्रेस की हार का क्या मतलब है? ऐसे तमाम सवाल है जिनपर बात की जानी चाहिए।
अमित सिंह
11 Feb 2020
AAP Wins
Image courtesy: Twitter

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। बीजेपी ने हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उसका सांप्रदायिकता का मुद्दा काम नहीं आया और दिल्ली की जनता ने स्थानीय मुद्दों पर वोट डाला। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कांग्रेस इन चुनावों में खाता नहीं खोल पाई।

केजरीवाल ने चुनावों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों को उठाया और जनता के बीच इसी आधार पर वोट मांगा। जनता ने उन पर भरोसा जताया है। अब चुनाव परिणाम आने के बाद इसके क्या मायने हैं? क्या बीजेपी अपनी रणनीति में बदलाव करेगी? अरविंद केजरीवाल और आप के सामने क्या चुनौतियां हैं? इस चुनाव का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या फर्क पड़ेगा? कांग्रेस की हार का क्या मतलब है? ऐसे तमाम सवाल है जिनपर बात की जानी चाहिए।

वैसे दिल्ली का यह चुनाव सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए याद किया जाएगा। 'शाहीन बाग़ के लोग घर में घुसकर आपकी बहू बेटियों के साथ बलात्कार करेंगे।', 'आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने के बजाय बुलेट (बंदूक की गोली) खिलानी चाहिए।' 'देश के ग़द्दारों को, गोली मारो ... को।' 'अरविंद केजरीवाल आतंकवादी है।' जैसे बयानों और 'जयश्री राम' के नारे के चुनावी इस्तेमाल से बीजेपी ने हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण की पूरी कोशिश की थी लेकिन परिणाम यह साफ दिखाता है कि जनता ने इस राजनीति को अस्वीकार कर दिया।

हालांकि इसके उलट हम सीधे ये कहें कि जनता ने सिर्फ काम के आधार पर आप को चुन लिया तो यह बहुत सरलीकृत व्याख्या होगी। सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश भले ही बीजेपी ने शुरू की लेकिन आप ने कभी उसका खुलकर विरोध नहीं किया। बल्कि बीच-बीच में बीजेपी की पिच पर भी खेलते नजर आए। आप नेता अरविंद केजरीवाल बजरंगबली के मंदिर भी गए और एक इंटरव्यू में हनुमान चालीसा गाकर सुनाने लगे। वोटिंग के दिन भी जब कई बूथों पर बीजेपी के सर्मथक जयश्री राम का नारा लगा रहे थे तो आप कार्यकर्ता रणनीति के तहत उन्हें मना करने के बजाय चुप रहे या फिर बजरंग बली का नारा लगाते नजर आए।

इसी तरह धरने देने के लिए मशहूर केजरीवाल कभी सीएए के खिलाफ दिल्ली भर में चल रहे धरने के समर्थन में खुलकर नहीं आए जबकि नागरिकता संशोधन कानून पर आम आदमी पार्टी का स्टैंड साफ है। वो इस कानून के खिलाफ हैं।

अपने पूरे चुनावी कैंपेन के दौरान आप सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष राजनीति की पहल करती नजर नहीं आई। बल्कि आप नेता हिंदू वोट बैंक नाराज न हो जाए इसके लिए अपनी सॉफ्ट हिंदू छवि को भी बचाते नजर आए।

पिछले कई चुनावों से यह सिलसिला चल रहा है और दिल्ली चुनाव परिणामों ने इसे लगभग पुष्ट करने का काम किया है कि काम के साथ-साथ जो हिंदू बहुसंख्यकवाद के धार्मिक हितों की तुष्टि करता रहेगा वो चुनाव में जीत दर्ज करेगा।

हालांकि ये राजनीति है और राजनीति में बहुत नैतिकता की अपेक्षा करना भी बेमानी है लेकिन यह इसलिए दुखद है क्योंकि यह नेहरू और आंबेडकर का देश है। यहां जीत के लिए राजनीति के स्तर में काफी गिरावट आई है। आपको बताएं कि भारत पाक विभाजन के बाद हुए हजारों हिंदू मुस्लिम दंगों की पृष्ठिभूमि में जब देश का पहला आम चुनाव हो रहा था तब इसी राजनीति के खिलाफ खुद नेहरू ने बिगुल फूंका था। पहले आम चुनाव में नेहरू ने 30 सितंबर 1951 को लुधियाना से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।

अपने पहले ही चुनावी भाषण में नेहरू ने सांप्रदायिकता के खिलाफ आर पार की लड़ाई छेड़ने का आह्वान किया...इसके बाद 2 अक्टूबर को दिल्ली में उन्होंने यह बात दोहराई..उन्होंने कहा— अगर कोई भी आदमी किसी दूसरे आदमी पर धर्म की वजह से हाथ उठाता है तो मैं सरकार का मुखिया होने के नाते और सरकार से बाहर भी...जिदंगी की आखिरी सांस तक उससे लड़ता रहूंगा...नौ हफ्ते के अपने चुनाव प्रचार में नेहरू ने पूरे देश का तूफानी दौरा किया। यह बात बार बार दोहराई थी।

लेकिन आज किसी भी बड़ी पार्टी के नेता के अंदर इतना नैतिक साहस नहीं बचा है कि वह धर्मनिरपेक्षता की पैरवी खुलकर कर सके। शायद इस खतरे की आहट भीमराव आंबेडकर ने भी महसूस की थी। संविधान सभा में वोटिंग अधिकार पर चल रही बहस के दौरान आंबेडकर ने इसके दुरुपयोग की आशंका जाहिर की थी।

अब सवाल बीजेपी की चुनावी रणनीति पर है। पिछले कई विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ रहा है। उसकी पूरी चुनावी रणनीति सांप्रदायिक राष्ट्रवाद, राममंदिर और राष्ट्रीय मुद्दों के इर्द गिर्द घूम रही है। इस साल महाराष्ट्र, झारखंड और कुछ हद तक हरियाणा में मिली हार के बाद दिल्ली की जनता ने भी विधानसभा चुनावों के लिए इस रणनीति को नकार दिया है। ऐसे में वक्त आ गया है कि बीजेपी को इस रणनीति को छोड़कर जनमुद्दों पर चुनाव लड़ने की तरफ ध्यान देना होगा। इसके चलते आगामी बिहार और बंगाल के चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं।

जहां तक सवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम का राष्ट्रीय राजनीति पर है तो निसंदेह इसका असर बीजेपी कार्यकर्ताओं के मनोबल पर पड़ेगा। दिल्ली में भले ही 70 सीट हैं और मुख्यमंत्री के पास ज्यादा अधिकार नहीं है लेकिन राष्ट्रीय राजधानी और मीडिया की उपस्थिति के चलते इसका असर देशभर पर पड़ता है। यह चुनाव विपक्ष के लिए आगामी चुनावों में टॉनिक का काम करेगा तो बीजेपी को अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करना पड़ेगा।

वहीं, कांग्रेस को इस हार को लेकर चिंतन की जरूरत है। 2013 में मिली हार के बाद से ही पार्टी के नेता बारबार आम आदमी पार्टी से सीखने की बात करते हैं लेकिन लगातार मिलती हार से सबक नहीं ले रहे हैं। इस बार पार्टी के वोटबैंक में काफी गिरावट दर्ज की है। लंबे समय तक इस तरह की करारी हार मिलने का सबसे ज्यादा असर कार्यकर्ता पर पड़ता है। कांग्रेस को इस पर विचार करने की जरूरत है।

निसंदेह इस जीत के और आज के हीरो अरविंद केजरीवाल हैं। दिल्ली की जनता ने उनके काम पर भरोसा किया। अब उन्हें अपनी पार्टी और विकास के दिल्ली मॉडल को लेकर दूसरे छोटे राज्यों में जाने की जरूरत है।

Delhi Assembly Election 2020
Delhi Election Result
AAP
Arvind Kejriwal
AAP wins
BJP
Amit Shah
Delhi Rejected Hate Politics
Hate Speech by BJP
Shaheen Bagh
CAA
NRC
NPR
hindu-muslim
Religion Politics
manoj tiwari

Related Stories

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

ख़बरों के आगे-पीछे: राष्ट्रपति के नाम पर चर्चा से लेकर ख़ाली होते विदेशी मुद्रा भंडार तक

ख़बरों के आगे-पीछे: केजरीवाल के ‘गुजरात प्लान’ से लेकर रिजर्व बैंक तक

यूपी में संघ-भाजपा की बदलती रणनीति : लोकतांत्रिक ताकतों की बढ़ती चुनौती

ख़बरों के आगे-पीछे: पंजाब पुलिस का दिल्ली में इस्तेमाल करते केजरीवाल

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

ख़बरों के आगे-पीछे: क्या अब दोबारा आ गया है LIC बेचने का वक्त?

ख़बरों के आगे-पीछे: भाजपा में नंबर दो की लड़ाई से लेकर दिल्ली के सरकारी बंगलों की राजनीति

बहस: क्यों यादवों को मुसलमानों के पक्ष में डटा रहना चाहिए!


बाकी खबरें

  • अनिल सिन्हा
    उत्तर प्रदेशः हम क्यों नहीं देख पा रहे हैं जनमत के अपहरण को!
    12 Mar 2022
    हालात के समग्र विश्लेषण की जगह सरलीकरण का सहारा लेकर हम उत्तर प्रदेश में 2024 के पूर्वाभ्यास को नहीं समझ सकते हैं।
  • uttarakhand
    एम.ओबैद
    उत्तराखंडः 5 सीटें ऐसी जिन पर 1 हज़ार से कम वोटों से हुई हार-जीत
    12 Mar 2022
    प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं जहां एक हज़ार से कम वोटों के अंतर से प्रत्याशियों की जीत-हार का फ़ैसला हुआ। आइए जानते हैं कि कौन सी हैं ये सीटें—
  • ITI
    सौरव कुमार
    बेंगलुरु: बर्ख़ास्तगी के विरोध में ITI कर्मचारियों का धरना जारी, 100 दिन पार 
    12 Mar 2022
    एक फैक्ट-फाइंडिंग पैनल के मुतबिक, पहली कोविड-19 लहर के बाद ही आईटीआई ने ठेके पर कार्यरत श्रमिकों को ‘कुशल’ से ‘अकुशल’ की श्रेणी में पदावनत कर दिया था।
  • Caste in UP elections
    अजय कुमार
    CSDS पोस्ट पोल सर्वे: भाजपा का जातिगत गठबंधन समाजवादी पार्टी से ज़्यादा कामयाब
    12 Mar 2022
    सीएसडीएस के उत्तर प्रदेश के सर्वे के मुताबिक भाजपा और भाजपा के सहयोगी दलों ने यादव और मुस्लिमों को छोड़कर प्रदेश की तकरीबन हर जाति से अच्छा खासा वोट हासिल किया है।
  • app based wokers
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: डिलीवरी बॉयज का शोषण करती ऐप कंपनियां, सरकारी हस्तक्षेप की ज़रूरत 
    12 Mar 2022
    "हम चाहते हैं कि हमारे वास्तविक नियोक्ता, फ्लिपकार्ट या ई-कार्ट हमें नियुक्ति पत्र दें और हर महीने के लिए हमारा एक निश्चित भुगतान तय किया जाए। सरकार ने जैसा ओला और उबर के मामले में हस्तक्षेप किया,…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License