NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति

दिल्ली चुनाव परिणाम: आप की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल का कार्यकर्ताओं को संबोधन

निर्वाचन आयोग के आकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 67 सीटों पर, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 सीटों पर आगे चल रही है।
न्यूज़क्लिक टीम
11 Feb 2020
image courtesy:business standard

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा ये अब से कुछ देर में साफ हो जाएगी। सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी लगातार जीत का दावा कर रही हैं वहीं कांग्रेस भी चमत्कार की उम्मीद लगाए बैठी है।  अभीतक आये रूझानों में  विधानसभा की 70 सीटों  में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए विभिन्न केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) रणबीर सिंह ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हो गई, जो कई दौर में की जाएगी।
‘एक्जिट पोल’ में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत का अनुमान व्यक्त किए जाने और चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत की घोषणा में देरी होने के बाद से विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर लोगों के बीच जिज्ञासा बहुत बढ़ गयी है।
 सिंह ने कहा, ‘‘ मतणगना के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मतगणनाा निर्वाचन आयोग की तय प्रक्रियाओं के तहत की जा रही है।’’
 उन्होंने बताया कि दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पहले सुबह साढ़े आठ बजे तक डाक मत पत्रों की गिनती गई और इसके बाद ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गणना की जा रहे हैं ।’’
 उन्होंने कहा, ‘‘ मतदान केंद्र 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। हर केंद्र में कई मतगणना कक्ष है जिनकी संख्या उस जिले में आने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या के समान है।’’

हर ईवीएम के साथ एक मतपत्र इकाई (बीयू), एक नियंत्रण इकाई (सीयू) और एक वीवीपीएटी संलग्न है।  अधिकारी ने बताया कि हर निर्वाचन क्षेत्र से सीयू के जरिए मतणना के बाद पांच वीवीपीएटी को चुना जाएगा और उनकी गणना की जाएगी। इस चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हुआ था जिसे आप और भाजपा के मुकाबले के रूप में देखा गया। मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी।

मतदान के करीब 24 घंटे बाद चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा की कि अंतिम मतदान प्रतिशत 62.59 रहा जो 2015 की तुलना में पांच फीसद कम है। उसने कहा कि उसने आंकड़े संकलन की निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। आप ने मत प्रतिशत की घोषणा में देरी को लेकर सवाल उठाये।
मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थान हैं। अधिकारियों के अनुसार मतगणना के लिए 33 पर्यवेक्षक तैनात हैं। 
     

Live blog

आप की जीत सांप्रदायिक राजनीति पर विकास की राजनीति की जीत: द्रमुक

15:22 IST, Feb 11

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि यह विकास की राजनीति की जीत है।
स्टालिन ने ट्विटर पर केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ मैं अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को दिल्ली में फिर से भारी जनादेश के साथ सरकार बनाने के लिए बधाई देता हूं।’’
 उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर सांप्रदायिक राजनीति पर विकास की राजनीति की जीत है। हमारे देश के हित में संघीय अधिकारों और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को मजबूत होना चाहिए।

I congratulate @ArvindKejriwal and @AamAadmiParty for forming government yet again in Delhi,on a massive mandate.

This is clear vindication that development trumps communal politics.

Federal rights and regional aspirations must be strengthened in the interest of our country.

— M.K.Stalin (@mkstalin) February 11, 2020

चुनाव परिणामों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी स्पष्ट तौर पर दिल्ली में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
     

गोपाला राय ने कहा यह काम की संप्रदायिकता पर जीत है

15:27 IST, Feb 11

आप के सभी वर्तमान मंत्रियो ने जीत हासिल की,आइए सुनिये श्रम मंत्री गोपाला राय क्या कह रहे है...

 

केजरीवाल का काम ,सच्ची देशभक्ति का मॉडल है: राघव चड्डा

15:32 IST, Feb 11

 राघव चड्डा ने अपनी और आम आदमी पार्टी की जीत के बाद कहा केजरीवाल का काम ,सच्ची देशभक्ति का मॉडल है। सुनिए उन्होंने कर्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए क्या कहा

आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत

15:40 IST, Feb 11

AAP.PNGअभीतक की गिनती के बाद आप को 63 सीटों पर आगे जबकि बीजेपी दहाई के आकड़े से दूर ,बीजेपी को केबल 7 सीटों पर आगे। 

आप की प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल LIVE

15:43 IST, Feb 11

ये दिल्ली के लोगों की जीत है

आप की प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल का कर्यकर्ताओं को संबोधन सुनिए लाइव 

दिल्ली चुनाव: शाहीन बाग़ की तरफ से पूरी दिल्ली ने दिया जवाब

17:18 IST, Feb 11

भाजपा ने दिल्ली चुनावों में शाहीन बाग़ को मुद्दा बनाते हुए आम आदमी पार्टी पर जम कर हमला किया और शायद जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है।दिल्ली में भाजपा की हार क्या दर्शाती है, आइये जानते हैं भाषा से 

Pagination

  • Previous page ‹‹
Arvind Kejriwal
AAP
BJP
Congress
Delhi Election 2020
delhi election

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • blast
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
    05 Jun 2022
    हापुड़ में एक ब्लायलर फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण करीब 13 मज़दूरों की मौत हो गई, जिसके बाद से लगातार किसान और मज़दूर संघ ग़ैर कानूनी फैक्ट्रियों को बंद कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही…
  • Adhar
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: आधार पर अब खुली सरकार की नींद
    05 Jun 2022
    हर हफ़्ते की तरह इस सप्ताह की जरूरी ख़बरों को लेकर फिर हाज़िर हैं लेखक अनिल जैन
  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष
    05 Jun 2022
    हमारे वर्तमान सरकार जी पिछले आठ वर्षों से हमारे सरकार जी हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार जी भविष्य में सिर्फ अपने पहनावे और खान-पान को लेकर ही जाने जाएंगे। वे तो अपने कथनों (quotes) के लिए भी याद किए…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' का तर्जुमा
    05 Jun 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये ऑस्ट्रेलियाई कवयित्री एरिन हेंसन की कविता 'नॉट' जिसका हिंदी तर्जुमा किया है योगेंद्र दत्त त्यागी ने।
  • राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित
    04 Jun 2022
    देशभक्तों ने कहां सोचा था कि कश्मीरी पंडित इतने स्वार्थी हो जाएंगे। मोदी जी के डाइरेक्ट राज में भी कश्मीर में असुरक्षा का शोर मचाएंगे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License