NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
कोविड-19 के मरीजों में सूंघने की शक्ति नष्ट हो जाने की शिकायत क्यों रहती है ?
एनोस्मिया- या कहें सूंघने की शक्ति खत्म हो जाना- को कोविड-19 के प्रमुख लक्षण के तौर पर जाना जाता है। आरंभ में वैज्ञानिकों का विश्वास था कि इसमें वायरस मष्तिष्क के उस हिस्से पर हमला करता है, जो हिस्सा गंध को महसूस करने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन हालिया शोध कुछ और ही तरफ इशारा करते हैं।

संदीपन तालुकदार
25 Aug 2020
n
प्रतीकात्मक छवि. सौजन्य: न्यू इंडियन एक्सप्रेस

ऐनोस्मिया- अर्थात इंसानों में सूंघने की शक्ति का ह्रास, जो कोविड-19 के रोगियों में सबसे प्रभावी लक्षणों के तौर पर उभरा है। सामान्य सर्दी और फ्लू के लक्षण में नाक बंद हो जाती है और कुछ हद तक सूंघने की क्षमता भी कम हो जाती है। लेकिन कोविड-19 के दौरान सूंघने की क्षमता काफी हद तक खत्म हो जाती है, ऐसा आम तौर पर देखने को मिलता है। वहीँ शोधकर्ताओं का अब यह कहना है कि ऐसा इसके शरीर पर हमले करने के तरीके की वजह से होता है।

कॉविड-19 में एनोस्मिया की वजह अभी भी अस्पष्ट बनी हुई है। कुछ का मानना है कि नोवेल कोरोनावायरस मष्तिष्क के नाड़ी कोशिकाओं वाले हिस्से में हमला करता है जहाँ से सूंघने की ग्रंथियां नियंत्रित होती हैं। वहीँ कुछ अन्य का विश्वास है कि इसकी वजह मष्तिष्क पर सीधा हमला न करने की वजह से होता है।

अब हाल ही में यूरोपियन रेस्पिरेटरी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में द जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ़ मेडिसिन ने इस विषय पर रोशनी डाली है। इसके अध्ययन के अनुसार एनोस्मिया की वजह वायरस के इंसानी कोशिकाओं पर हमला करने और उन्हें संक्रमित करने के तरीके से सम्बंधित है। घ्राण-उपकला (सूंघने से सम्बंधित टिश्यू) जोकि नाक के पीछे स्थित ऊतक होते हैं, जो सूंघने के लिए इस्तेमाल में आते हैं। इनमें प्रोटीन का स्तर काफी असाधारण तौर पर उच्च रहता है, जिसे वायरस कोशिकाओं में प्रवेश के समय प्रवेश बिंदु के तौर पर इस्तेमाल में लाता है।  

SARS-CoV-2 वायरस कोशिकाओं की सतह पर रहने वाले ACE2  प्रोटीन को उपयोग में लाता है। यह प्रोटीन मेजबान कोशिका की सतह पर किसी रिसेप्टर के तौर पर काम करता है जिसे वायरस बड़ी आसानी से पहचान लेता है और उसे जकड़ लेता है। वायरस कोशिका की सतह पर बना स्पाइक प्रोटीन वायरस को ACE2 रिसेप्टर से जोड़ने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि घ्राण-उपकला में ACE2 प्रोटीन की मात्रा उच्च स्तर मौजूद होती है, जोकि नाक के अन्य हिस्सों की तुलना में 200 से लेकर 700 गुना अधिक हो सकती है। 

घ्राण-उपकला कोशिकाएं नाक में न्यूरांस को बनाये रखने के लिए किसी सहायक कोशिकाओं के तौर पर काम करती हैं जिसका काम गंध का पता लगाना और इस बारे में मस्तिष्क को संदेश देने का होता है। इस अध्ययन से संकेत मिलते हैं कि ये सहायक कोशिकाएं इस नोवेल कोरोनावायरस के पसंदीदा शिकार हैं। इसके अनुसार ऐसा ACE2 रिसेप्टर के उच्च स्तर पर मौजूदगी के चलते होता है।

दिलचस्प तथ्य यह है कि ACE2 (एंजियोटेनसिन क्न्वर्टिंग एंजाइम 2) एक प्रकार का प्रोटीन है जो हार्मोन एंजियोटेंसिन प्रोटीन को एंजियोटेंसिन2 में ढककर रखता है। इसकी जरूरत कई प्रक्रियाओं में पड़ती है जैसे कि उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में। यह प्रोटीन शरीर के कई ऊतकों जैसे कि फेफड़े, दिल, किडनी और आंत जैसे हिस्सों में मौजूद होता है।

इस अध्ययन के प्रमुख लेखक एंड्रू पी. लेन का कहना है कि “आम तौर पर कहें तो जब कोशिकाएं वायरस से संक्रमित होती हैं तो वे पायरोप्टोसिस नामक पक्रिया से होकर गुजरती हैं। यह वायरस के हमले को नाकाम करने के लिए अनिवार्य तौर पर खुद के खात्मे का ऐलान है। इसलिये ज्यादा संभावना इसी बात की रहती है कि घ्राण सम्बंधी सहायक कोशिकाएं खुद को खत्म कर लें, और नतीजे के तौर पर संवेदी न्यूरांस की मौत हो जाती है और इंसान की सूंघने की शक्ति चली जाती है।” शोधकर्ताओं के दल ने संक्रमित लोगों के नाक से ऊतक के नमूने इकट्ठा किये थे। 

इन निष्कर्षों के जरिये कोविड-19 सम्बंधी एनोस्मिया की बनावट के बारे में एक समझ पैदा की है। आगे चलकर इसके जरिये नाक के माध्यम से संक्रमण के बेहतर उपचार के लिए संभावित नए रास्ते भी खुल सकते हैं।

वहीँ दूसरी ओर कुछ रोगियों ने पर्सोमिया की भी शिकायत की है, जिसे सूंघने की शक्ति में अड़चन संबंधी शिकायत कह सकते हैं। यह शिकायत रोगियों के ठीक हो जाने के महीनों बाद भी देखने में आ रही है, जोकि असामान्य स्थिति है। अधिकांश रोगियों ने उपचार के बाद अपनी घ्राण शक्ति के दोबारा से हासिल हो जाने के बारे में सूचित किया है लेकिन यह स्थिति स्थाई है या नहीं, यह अभी शोध का विषय है।

loss of smell due to corona
coronavirus and loss of smell
reason of loss of smell from corona

Related Stories


बाकी खबरें

  • यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    एपी
    यूरो फाइनल : इंग्लैंड के पास 55 साल के ज़ख़्मों पर मरहम लगाने का मौका
    08 Jul 2021
    फाइनल से पहले उसके हर प्रशंसक की जबां पर टीम का गीत है ‘फुटबॉल इज कमिंग होम’। उनके इस सपने को सच में बदलने के लिये इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इतालवी दीवार में सेंध लगानी होगी जो इतना आसान नहीं है ।
  • जे पी नड्डा
    भाषा
    नड्डा ने नवनियुक्त मंत्रियों के साथ की बैठक
    08 Jul 2021
    यह बैठक ऐसे समय में हुई जब नए मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभालना आरंभ कर दिया। नवनियुक्त सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधि मंत्री किरेन रिजिजू सहित कुछ…
  • मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    अमय तिरोदकर
    मुंबई : 22 साल के सघंर्ष के बाद 580 सफ़ाई कर्मचारियों की बड़ी जीत
    08 Jul 2021
    औद्योगिक न्यायालय ने आख़िरकार, ग्रेटर मुंबई की नगरपालिक परिषद को सफ़ाई कर्मचारियों का सारा बक़ाया चुकाने और नगरपालिक परिषद में उन्हें 'स्थायी कर्मचारी' बनाने का निर्देश दिया है।
  • फेडरर
    एपी
    आठ बार के चैम्पियन फेडरर को अगला विम्बलडन खेलने का भरोसा नहीं
    08 Jul 2021
    विम्बलडन क्वार्टर फाइनल में फेडरर को 14वीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुरकाज ने 6 . 3, 7 . 6, 6 . 0 से हराया। टूर्नामेंट में 22वीं बार उतरे फेडरर की रवानगी आश्चर्यजनक रूप से एकतरफा हार के साथ…
  • Eknath Khadse
    भाषा
    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनसीपी नेता एकनाथ खडसे ईडी के सामने हुए पेश
    08 Jul 2021
    ‘‘मैं एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा..आज भी मैं इसके लिए आया हूं। यह राजनीति से प्रेरित मामला है और पूरा महाराष्ट्र तथा देश इसे देख रहा है। इस मामले में पांच बार जांच हो चुकी है। वे और कितनी बार जांच…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License