NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
डोमिनिक रिपब्लिक : लुइस अबिनैडर बने देश के नए राष्ट्रपति
इस चुनाव में मॉडर्न रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरएम) के लुइस अबिनैडर को 52% वोट मिले हैं।
पीपल्स डिस्पैच
16 Jul 2020
Luis Abinader

डोमिनिकन रिपब्लिक के सेंट्रल इलेक्टोरल बोर्ड (जेसीई) ने 15 जुलाई को आधिकारिक रूप से मॉडर्न रिवॉल्यूशनरी पार्टी (पीआरएम) के लुइस अबिनैडर को 5 जुलाई को देश में हुए राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में घोषित किया। निर्वाचित-राष्ट्रपति 16 अगस्त को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

जेसीई के अंतिम परिणाम से पता चलता है कि पीआरएम और उसके सहयोगियों ने 52% वोट प्राप्त किए। सत्तारूढ़ डोमिनिकन लिबरेशन पार्टी (पीएलडी) और उसके सहयोगियों को 37.46% वोट मिले।

अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से अबिनैडर ने अपनी जीत का जश्न मनाया और COVID-19 महामारी के बीच बड़ी संख्या में बाहर निकल कर वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए नागरिकों को धन्यवाद दिया और साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति और सभी स्वच्छता नियमों को सुरक्षित और सफलतापूर्वक पालन करने के साथ आम चुनाव कराने के लिए जेसीई को धन्यवाद दिया।

अबिनैडर ने ट्वीट में लिखा, "आइए हम आशा को गले लगाते हैं, आइए हम सब मिलकर काम करें और हमारा देश न केवल संकट से उभर जाएगा बल्कि हमारे गणतंत्र का सबसे अच्छा समय अभी आने वाला है। ईश्वर डोमिनिकन रिपब्लिक पर कृपा करे! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद"।

अबिनैडर ने अपनी जीत की घोषणा 5 जुलाई को उस समय कर दी थी जब केवल 42% वोट ही गिने गए थे।

राष्ट्रपति पद के पीएलडी उम्मीदवार गोंजालो कैस्टिलो और पीपुल्स फोर्स (एफपी) के लियोनेल फर्नांडीज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। इन्होंने ने अपनी हार स्वीकार कर ली थी और अबिनैडर की जीत को मान्यता दे दी थी। वर्तमान वामपंथी राष्ट्रपति डैनिलो मडिना ने भी नए निर्वाचित-राष्ट्रपति को बधाई दी थी।

2020-2024 की अवधि के लिए सेंट्रल अमेरिकन पार्लियामेंट (पार्लासेन) के लिए देश के नए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, 32 सीनेटर, 190 डिप्टी और 20 प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए 7.5 मिलियन से अधिक डोमिनिकन पात्र थें।

Dominican Republic
Luis Abinader
election
President Luis Abinader

Related Stories

एक देश एक चुनाव बनाम लोकतांत्रिक सरोकार

बिहारः अब मेयर-डिप्टी मेयर को सीधे चुनेगी जनता, नीतीश कैबिनेट ने दी मंज़ूरी

गोवा : रुझानों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं

गोवा ग्राउंड रिपोर्ट: कोरोना लॉकडाउन से संकट में आए टैक्सी चालकों का मुद्दा चुनाव से ग़ायब

चुनाव अभियानों के दौरान शर्मसार करतीं महिला-विरोधी टिप्पणियां !   

लोकसभा-विधानसभा समेत हर लोकल चुनाव के लिए एक ही वोटर लिस्‍ट का क्या मामला है?

सेंटर-लेफ्ट उम्मीदवार लुइस अबिनैडर डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति पद के चुनावों में आगे

कोरोना वायरस के ख़तरे के बावजूद पश्चिमी अफ़्रीकी देश गिनी में हुए चुनाव

राजस्थान की रामगढ़, हरियाणा की जींद और तमिलनाडु की तिरुवरूर सीट पर मतदान जारी


बाकी खबरें

  • up
    सोनिया यादव
    यूपी चुनाव 2022: कई जगह जमकर लड़ीं महिला उम्मीदवार, कई सीटों पर विजयी
    10 Mar 2022
    बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या में 4 प्रतिशत का इज़ाफ़ा हुआ है और वो फिलहाल मैदान में 30 से अधिक सीटों पर आगे चल रही हैं।
  • biren singh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने की प्रबल दावेदार केवल बहुमत का इंतज़ार
    10 Mar 2022
    मणिपुर की बात करें तो मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। बहुमत के लिए 31 सीटों की जरूरत है। खबर लिखने तक मणिपुर में भी भाजपा 60 में से 15 सीट जीत चुकी है और 13 सीट पर आगे चल रही है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: महंगाई-बेरोज़गारी पर हावी रहा लाभार्थी कार्ड
    10 Mar 2022
    यूपी की ज़मीन पर इस बार किसान आंदोलन से लेकर लखीमपुर कांड और हाथरस कांड की गूंज थी। कोविड की पहली लहर और दूसरी लहर की मार थी, छुट्टा पशु की परेशानी थी, महंगाई, बेरोज़गारी जैसे बड़े मुद्दे थे। विपक्ष…
  • अनिल अंशुमन
    झारखंड : मुआवज़े की मांग कर रहे किसानों पर एनटीपीसी ने किया लाठीचार्ज
    10 Mar 2022
    अपने खेतों के बदले उचित मुआवज़े की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर हुए लाठीचार्ज से किसान आक्रोशित हो गए और जवाब में अधिकारियों पर पथराव किया।
  • bela and soni
    सौरव कुमार
    सोनी सोरी और बेला भाटिया: संघर्ष-ग्रस्त बस्तर में आदिवासियों-महिलाओं के लिए मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली योद्धा
    10 Mar 2022
    भारत की सामूहिक उदासीनता ने आदिवासियों के अधिकारों को कुचलने वालों के प्रतिरोध में कुछ साहसी लोगों को खड़ा करने का काम किया है, और उनमें सबसे उल्लेखनीय दो महिलाएं हैं- सोनी सोरी और बेला भाटिया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License