NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
माहवारी से जुड़ी वर्जना तोड़ते गुवाहाटी के भित्तिचित्र
गहरे लाल रंग से रंगे भित्तिचित्र में छोटे-छोटे सफेद फूल बनाये गये हैं और उसके ऊपर एक ओर ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ नारा लिखा है।
भाषा
29 May 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy: Lokmat News Hindi

गुवाहाटी : माहवारी के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरुकता फैलाने और माहवारी के ‘‘वर्जित विषय’’ पर सामाजिक चुप्पी को तोड़ने के लिये यहां विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर मंगलवार को ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ शीर्षक से भित्तिचित्र लगाये गये।

गहरे लाल रंग से रंगे भित्तिचित्र में छोटे-छोटे सफेद फूल बनाये गये हैं और उसके ऊपर एक ओर ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ नारा लिखा है।

यह विचार गुवाहाटी स्थित स्नातकोत्तर छात्रा बिदिशा सैकिया का है जिन्होंने हर लड़की तक माहवारी से संबंधित गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये ‘ब्लीड विथ डिग्निटी’ अभियान शुरू किया है।

बिदिशा के इस विचार में प्रजापति एकेडमी नामक स्कूल भी सहयोगी है और इस भित्तिचित्र को जाने माने कलाकार नीलिम महंता ने चित्रित किया है। स्कूल की एक दीवार पर भी ऐसे चित्र उकेरे गये हैं।

इन भित्तिचित्रों का अनावरण करते हुए गुवाहाटी नगर निगम आयुक्त देबेश्वर मलाकर ने कहा, ‘‘असम में कई लड़कियां अब भी सैनिटरी पैड मांगने में शर्म महसूस करती हैं। इसलिए अगर वेंडिंग मशीनों के जरिये स्कूलों में पैड उपलब्ध होंगे तो इन्हें प्राप्त करना लड़कियों के लिये आसान हो जायेगा। इससे माहवारी को लेकर वैचारिक जड़ता खत्म होने में मदद मिलेगी।’’

वर्ष 2013 में जर्मनी के संगठन ने माहवारी स्वच्छता दिवस शुरू किया था, जिसका बहुत तेजी से दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रसार हुआ।

menstruation
mural painting
Guwahati
asam
breaks taboo attached to menstruation.
bleed with dignity

Related Stories


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License