NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
मालदीव : विपक्ष के उम्मीदवार सोलिह राष्ट्रपति चुनाव जीते
भारत ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का स्वागत किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, "हम मालदीव में तीसरे राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक खत्म होने का स्वागत करते हैं। हम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को उनकी इस जीत पर तहे दिल से बधाई देते हैं।"
आईएएनएस
24 Sep 2018
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
Image Courtesy: ndtv

माले। मालदीव में मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। वह संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार थे।

आज सोमवार को निर्वाचन आयोग ने इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की जीत की घोषणा की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सोमवार को निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता अहमद अकरम ने कहा कि सोलिह को 134,616 यानी 58.3 फीसदी वोट मिले।
देश के विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव में निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हराकर जीत दर्ज करने का दावा करने के बाद सोलिह के समर्थक माले की सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे। 
बीबीसी के मुताबिक, सोलिह ने यामीन को लोगों की इच्छा को स्वीकार करने को कहा था।
सोलिह ने निर्वाचन आयोग की घोषणा से पहले संवाददाताओं से कहा था, "संदेश स्पष्ट है। मालदीव के लोग बदलाव, शांति और न्याय चाहते हैं।" हालांकि, अभी तक इस पर यामीन ने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है।

मालदीव में रविवार को वोट डाले गए थे। इस चुनाव पर भारत और चीन की करीब से नज़र थी। माना जाता था कि राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन का चीन की ओर झुकाव है जबकि उनके विरोधी इब्राहिम मोहम्मद सोलिह का भारत और पश्चिम की ओर झुकाव कहा जाता है।  

भारत ने मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का स्वागत किया है।  भारतीय विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, "हम मालदीव में तीसरे राष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया के सफलतापूर्वक खत्म होने का स्वागत करते हैं। हम इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को उनकी इस जीत पर तहे दिल से बधाई देते हैं"

बयान के मुताबिक, "यह चुनाव मालदीव में सिर्फ लोकतांत्रिक ताकतों की जीत को ही नहीं दर्शाता बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और कानूनी शासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।"

बयान में कहा गया, "हम हमारी 'पड़ोसी प्रथम' की नीति को ध्यान में रखते हुए मालदीव के साथ निकटता से काम करने को लेकर आश्वस्त हैं।"

Maldives
Elections
solih
president

Related Stories

कानपुर हिंसा: दोषियों पर गैंगस्टर के तहत मुकदमे का आदेश... नूपुर शर्मा पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं!

चुनाव से पहले गुजरात में सांप्रदायिकता तनाव, उन जिलों में दंगों की कोशिश जहां भाजपा मजबूत नहीं

कार्टून क्लिक: चुनाव ख़तम-खेल शुरू...

चुनाव : 70 सालों से चल रहे चुनावों में कैसे भाग लिया है जनता ने?

सुंदरता का पता नहीं, लेकिन अच्छे दिन देखने वाले की आंखों में बसते हैं

मणिपुर के लोग वर्तमान सरकार से ‘ऊब चुके हैं’ उन्हें बदलाव चाहिए: इबोबी सिंह

नये चुनाव-नियमों से भाजपा फायदे में और प्रियंका के बयान से विवाद

कौन हैं यूरोपीय संसद की नई अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला? उनके बारे में क्या सोचते हैं यूरोपीय नेता? 

नज़रिया : ग्रेबिएल बोरिक की जीत चिली के वामपंथ के लिए बड़ा मौक़ा

लैटिन अमेरिका दर्शा रहा है कि दक्षिणपंथी उभार स्थायी नहीं है


बाकी खबरें

  • UP
    सतीश भारतीय, परंजॉय गुहा ठाकुरता, शेखर
    विश्लेषण: विपक्षी दलों के वोटों में बिखराव से उत्तर प्रदेश में जीती भाजपा
    29 Mar 2022
    आज ज़रूरत इस बात की है कि जिन राज्यों में भी भाजपा को जीत हासिल हो रही है, उन राज्यों के चुनाव परिणामों का विश्लेषण बारीकी से किया जाए और यह समझा जाए कि अगर विपक्ष एकजुट रहा होता तो क्या परिणाम…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा दम !
    29 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के इस एपिसोड में अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की। उन्होंने नज़र डाला है दिल्ली-एनसीआर और देश में हड़ताल के व्यापक असर पर।
  • sanjay singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    विपक्ष के मोर्चे से भाजपा को फायदा: संजय सिंह
    29 Mar 2022
    इस ख़ास अंक में नीलू व्यास ने बात की आप के सांसद संजय सिंह से और जानना चाहा Aam Aadmi Party के आगे की योजनाओं के बारे में। साथ ही उन्होंने बात की BJP और देश की राजनीति पर.
  • Labour Code
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल : दिल्ली एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा हड़ताल का असर
    28 Mar 2022
    केंद्रीय मज़दूर संगठनों ने सरकार की कामगार, किसान और जन विरोधी नीतियों के विरोध में 28 और 29 मार्च दो दिन की देशव्यापी हड़ताल की शुरआत आज तड़के सुबह से ही कर दी है । हमने दिल्ली एनसीआर के साहिबाद…
  • skm
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन
    28 Mar 2022
    मज़दूरों की आम हड़ताल को किसानों का समर्थन मिला है. न्यूज़क्लिक से बातचीत में ऑल इंडिया किसान सभा के अध्यक्ष अशोक धवले ने कहा कि सरकार मजदूरों के साथ साथ किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है. खाद, बीज…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License