NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मायावती ने धार्मिक नारे लगवाने के नाम पर हो रहे अत्याचार की निंदा की
"केन्द्र एवं राज्य सरकारों को इस हिंसक प्रवृति के विरूद्ध सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है ताकि भाईचारा एवं सद्भावना हर जगह बनी रहे और विकास प्रभावित नहीं हो।’’
भाषा
15 Jul 2019
मायावती

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने जबरन धार्मिक नारे लगवाने और इसके नाम पर हो रही अत्याचार की घटनाओं की सोमवार को निंदा की।

बसपा नेता ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सहित कुछ राज्यों में जबरन धार्मिक नारे लगवाने और उस आधार पर जुल्म-ज्यादती की जो नयी गलत प्रथा चल पड़ी है, वह अति-निन्दनीय है। केन्द्र एवं राज्य सरकारों को इस हिंसक प्रवृति के विरूद्ध सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है ताकि भाईचारा एवं सद्भावना हर जगह बनी रहे और विकास प्रभावित नहीं हो।’’

 

यूपी सहित कुछ राज्यों में जबरन अपने धार्मिक नारे लगवाने व उस आधार पर जुल्म-ज्यादती की जो नयी गलत प्रथा चल पड़ी है वह अति-निन्दनीय है। केन्द्र व राज्य सरकारों को इस हिंसक प्रवृति के विरूद्ध सख्त रवैया अपनाने की जरूरत है ताकि भाईचारा व सद्भावना हर जगह बनी रहे व विकास प्रभावित न हो।

— Mayawati (@Mayawati) July 15, 2019

रविवार को बागपत जिले के दोघट क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम के साथ कुछ युवकों ने कथित रूप से मारपीट कर उनकी दाढ़ी नोच ली और 'जय श्री राम' लगाने का दबाव बनाया।

पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने रविवार को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह मामला सिर्फ मारपीट का लग रहा है। हालांकि शिकायत के आधार पर पुलिस ने करीब 12 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

गौरतलब है कि 12 जुलाई को उन्नाव जिले में कथित रूप से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने से इनकार करने पर मदरसे के चार छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया था।

उन्नाव के पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) उमेश चंद्र त्‍यागी ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से शुक्रवार को बताया था कि एबी नगर स्थित मदरसा दारुल उलूम फ़ैज़-ए-आम में पढ़ने वाले चार छात्र बृहस्पतिवार को जब जीआईसी मैदान में क्रिकेट खेलने गये थे तब वहां पहले से ही खेल रहे कुछ युवकों ने मदरसा छात्रों से 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कहा।

इससे इनकार करने पर उन्होंने बल्ले और स्टम्प से उनकी पिटाई की। घटना में मदरसे के चारों छात्रों को चोटें आयीं।

MAYAWATI
mob lynchings
Yogi Adityanath
jai shree ram
hindutv
up govt
lynchings in up
mob lynchings in india
attacks on minorities

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश

क्या वाकई 'यूपी पुलिस दबिश देने नहीं, बल्कि दबंगई दिखाने जाती है'?

यूपी: बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच करोड़ों की दवाएं बेकार, कौन है ज़िम्मेदार?

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव का समीकरण

योगी 2.0 का पहला बड़ा फैसला: लाभार्थियों को नहीं मिला 3 महीने से मुफ़्त राशन 

चंदौली पहुंचे अखिलेश, बोले- निशा यादव का क़त्ल करने वाले ख़ाकी वालों पर कब चलेगा बुलडोज़र?

ग्राउंड रिपोर्ट: स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रचार में मस्त यूपी सरकार, वेंटिलेटर पर लेटे सरकारी अस्पताल


बाकी खबरें

  • ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की एक नेता ने कैसे बच्चों के लिए ‘फ्रीडम स्कूल’ समर कार्यक्रम की शुरुआत की  
    सोनाली कोल्हटकर
    ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन की एक नेता ने कैसे बच्चों के लिए ‘फ्रीडम स्कूल’ समर कार्यक्रम की शुरुआत की  
    16 Aug 2021
    जैस्मिन रिचर्ड्स का मानना है कि उनके समुदाय में युवा अश्वेत और भूरे बच्चों के बीच शिक्षा एवं सशक्तिकरण का काम भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि नस्लवादी पुलिसिया क्रूरता के खिलाफ संघर्ष करना।
  • देशभर में किसानों की तिरंगा यात्रा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    देशभर में किसानों की तिरंगा यात्रा, प्रधानमंत्री के भाषण से निराश
    16 Aug 2021
    किसानो को उम्मीद थी की जब प्रधानमंत्री लाल किले की प्रचीर से भाषण देंगे तो उनके बारे में भी कुछ बोलेंगे लेकिन वो इस मामले पर कुछ नहीं बोले। जिससे आंदोलनरत किसान मायूस हुए। हालांकि उन्होंने अपना…
  • सहारा करीमी
    सहारा करीमी
    अफ़ग़ान फिल्म निर्देशक सहारा करीमी की दुनिया से अपील
    16 Aug 2021
    ‘मैं इस दुनिया को नहीं समझती। मैं इस चुप्पी को नहीं समझती। मैं खड़ी हो जाऊंगी और अपने देश के लिए लड़ूंगी, लेकिन मैं इसे अकेले नहीं कर सकती। मुझे आप जैसे सहयोगी चाहिए...।’
  • श्रीलंका में कोविड-19 मामले में फिर वृद्धि के बाद सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध
    पीपल्स डिस्पैच
    श्रीलंका में कोविड-19 मामले में फिर वृद्धि के बाद सार्वजनिक समारोहों पर प्रतिबंध
    16 Aug 2021
    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर मौजूदा ट्रेंड जारी रहा तो नए कोविड-19 मामलों और मौतों की संख्या और बढ़ जाएगी क्योंकि देश में बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे की कमी है।
  • हाकैंडे हिचिलेमा ज़ाम्बिया में नए राष्ट्रपति चुने गए
    पीपल्स डिस्पैच
    हाकैंडे हिचिलेमा ज़ाम्बिया में नए राष्ट्रपति चुने गए
    16 Aug 2021
    बड़ी पूंजी और आईएमएफ़ को लुभाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाले दोनों शीर्ष प्रतियोगियों के साथ, राष्ट्रपति पद के लिए 16उम्मीदवारों की दौड़ में पांचवां स्थान हासिल करने वाले नवगठित सोशलिस्ट पार्टी के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License