NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश : एक बार फिर हारी भाजपा
मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के दरम्यान भाजपा हर मोर्चे पर कमजोर साबित हुई। ऐसे में महज तीन महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव उसके लिए ज्यादा मुश्किल भरे होंगे।
राजु कुमार
11 Jan 2019
मध्य प्रदेश विधानसभा
Image Courtesy: Indian Express

मध्य प्रदेश में 15वीं विधानसभा के पहले सत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जबर्दस्त हार मिली है। उम्मीद यह जताई जा रही थी कि भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और सदन में कांग्रेस को कमजोर साबित कर देगी। लेकिन भाजपा अपनी ही बनाई रणनीति में उलझ गई और कांग्रेस को कमजोर साबित करने के बजाय उसे मजबूत बना दिया। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दशक से विधानसभा अध्यक्ष सत्ता पक्ष से और उपाध्यक्ष विपक्ष से बनते आए हैं, लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गई और विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही पद पर कांग्रेस के सदस्य काबिज हो गए।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा में इस प्रदर्शन के बाद प्रदेश भाजपा में गुटबाजी भी बढ़ेगी और जो भाजपा पिछले 15 साल से मजबूत और अपराजेय दिख रही थी, उसे आगामी लोकसभा में खराब प्रदर्शन का भय सताने लगा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार को भाजपा पचा नहीं पा रही है। अलग-अलग तरीके से वह इस हार को नकार रही है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बार-बार यह कह रहे हैं कि उन्हें कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन वे नंबर में पिछड़ गए। इसके बाद भाजपा ने यह कहना शुरू कर दिया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की अल्पमत की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान से अलग मध्य प्रदेश में भाजपा अंतिम समय तक मुकाबले में थी और कांग्रेस से उसे महज 5 सीटें ही कम मिली है। ऐसे में भाजपा की लगातार कोशिश रही है कि बहुमत से दो सीट पीछे रह गई कांग्रेस को किसी तरह से पटखनी दी जाए। चूंकि मंत्रिमंडल के गठन में कांग्रेस के कई विधायकों के साथ-साथ बसपा, सपा और निर्दलीय विधायकों ने नाखुशी जाहिर की थी। इससे भाजपा नेतृत्व उत्साहित हो गया और उसे लगा कि असंतुष्टों को अपनी ओर मिलाकर कांग्रेस को विधानसभा में मात दी जा सकती है। 

कांग्रेस परंपरा को निभाते हुए विधानसभा में उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देना चाहती थी और उसने इसके लिए किसी का नाम भी प्रस्तावित नहीं किया था। लेकिन सत्ता की उम्मीद पाले भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। निःसंदेह भाजपा के इस कदम से कांग्रेस में बेचैनी बढ़ गई और उसे अपने असंतुष्ट विधायकों पर नजर रखनी पड़ी। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बताया कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग करना चाह रही थी और उसने कई विधायकों को 50 से 100 करोड़ रुपये और मंत्री पद का ऑफर दिया था। कांग्रेस विधायक ने भी कहा कि उन्हें ऑफर मिला था। यद्यपि इसे भाजपा ने नकार दिया, लेकिन कांग्रेसी विधायकों ने यह आरोप खुलकर लगाए। विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन में प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने जब एनपी प्रजापति को लेकर निर्वाचन शुरू किया, तो विपक्ष हंगामा करने लगा। विपक्ष के बहिर्गमन के बीच अध्यक्ष का चुनाव हुआ और एनपी प्रजापति के पक्ष में 120 वोट मिले। विपक्ष ने विधानसभा से राजभवन तक का पैदल मार्च किया। उसने राज्यपाल के अभिभाषण का भी बहिष्कार किया।

प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना ने बताया कि उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन संबंधी नियम की धारा 7 (4) के तहत अध्यक्ष की निर्वाचान प्रक्रिया पूरी की। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार खड़ा किए जाने के बाद कांग्रेस ने उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने के बजाय इस पर भी अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि विपक्ष ने परंपरा तोड़ी है, इसलिए हमने उपाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार के रूप में हिना कांवरे को खडा किया। अंततः उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभा में इस तरह हार जाने के बाद भाजपा मनोवैज्ञानिक रूप से भी कांग्रेस पर हावी नहीं रह पाएगी। यद्यपि कई भाजपा नेता चाहते थे कि संख्या में कम होने के कारण अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए, लेकिन कुछ नेताओं के अति उत्साह ने भाजपा को बैकफुट पर ला दिया। हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों के बीच भाजपा मजबूत विपक्ष दिखने के बजाय और कमजोर साबित हुई और प्रदेश में उसकी छवि पर नाकारात्मक असर पड़ा है। ऐसे में महज तीन महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव उसके लिए ज्यादा मुश्किल भरे होंगे।


बाकी खबरें

  • समीना खान
    ज़ैन अब्बास की मौत के साथ थम गया सवालों का एक सिलसिला भी
    16 May 2022
    14 मई 2022 डाक्टर ऑफ़ क्लीनिकल न्यूट्रीशन की पढ़ाई कर रहे डॉक्टर ज़ैन अब्बास ने ख़ुदकुशी कर ली। अपनी मौत से पहले ज़ैन कमरे की दीवार पर बस इतना लिख जाते हैं- ''आज की रात राक़िम की आख़िरी रात है। " (राक़िम-…
  • लाल बहादुर सिंह
    शिक्षा को बचाने की लड़ाई हमारी युवापीढ़ी और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का ज़रूरी मोर्चा
    16 May 2022
    इस दिशा में 27 मई को सभी वाम-लोकतांत्रिक छात्र-युवा-शिक्षक संगठनों के संयुक्त मंच AIFRTE की ओर से दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित कन्वेंशन स्वागत योग्य पहल है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: किसानों की दुर्दशा बताने को क्या अब भी फ़िल्म की ज़रूरत है!
    16 May 2022
    फ़िल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी का कहना है कि ऐसा माहौल बनाना चाहिए कि किसान का बेटा भी एक फिल्म बना सके।
  • वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: क्षमता से अधिक पर्यटक, हिमालयी पारिस्थितकीय के लिए ख़तरा!
    16 May 2022
    “किसी स्थान की वहनीय क्षमता (carrying capacity) को समझना अनिवार्य है। चाहे चार धाम हो या मसूरी-नैनीताल जैसे पर्यटन स्थल। हमें इन जगहों की वहनीय क्षमता के लिहाज से ही पर्यटन करना चाहिए”।
  • बादल सरोज
    कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी
    16 May 2022
    2 और 3 मई की दरमियानी रात मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले के गाँव सिमरिया में जो हुआ वह भयानक था। बाहर से गाड़ियों में लदकर पहुंचे बजरंग दल और राम सेना के गुंडा गिरोह ने पहले घर में सोते हुए आदिवासी धनसा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License