NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश : गाय को काटे जाने के शक पर भीड़ ने एक शक्स की जान ली
AIKS ने माँग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए और उनके परिवार वालों को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 May 2018
mp

गाय के नाम पर एक और व्यक्ति को क़त्ल किये जाने की खबर आ रही है, 18 मई की रात को मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में ये घटना हुई I मरने वाले शक्स के दोस्त को भी भीड़ ने बहुत बुरी तरह से पीटा वह अभी जबलपुर के अस्पताल में कोमा में है I

ये घटना अमगर गाँव में हुई जो सतना ज़िले में और बडेरा पुलिस स्थाने के अंतर्गत आता है I जिन्हें कत्ल किया गया उनका नाम रियाज़ खान था और वह 45 वर्षीय टेलर थे और उनके साथी शकील 33 वर्षीय हैं I इन दोनों पर रात को 3 बजे हमला किया गया I

पुलिस की जाँच से पता चला कि ये रियाज़ शकील के साथ दो और लोगों को एक छोटी पहाड़ी के पास में 2 लोगों ने देखा I जब ये लोग उस जगह पहुँचे तो उन्हें एक कटा हुआ मवेशी मिला I जब ये खबर पास के गाँव में फैली को एक गुस्साई भीड़ उस जगह पर पहुँची तो उन्होंने रियाज़ और शकील को बहुत बुरी तरह पीटा I जो 2 लोग रियाज़ और शकील के साथ थे वह वहाँ से भाग गए I

जब इन दोनों को अस्पताल लाया गया तो रियाज़ की मौत हो चुकी थी I

4 गोंड आदिवासियों को इन लोगों पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया है I सतना के ज़िला पुलिस अधिकारी राजेश हिनगंकर “क़त्ल , हत्या की कोशिश और एक वजह के लिए किये गए जुर्म के आरोपों पर केस IPC की धरा 302,307 और 34 के अंतर्गत दर्ज़ शकील की अपील पर आरोपियों के खिलाफ दर्ज़ कर लिया गया था I चार आरोपियों जिसमें पवन सिंह गोंड, विजय सिंह गोंड, फूल सिंह गोंड और नारायण सिंह गोंड को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में राख्या गया है I”

न्यूइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के बड़े अधिकारियों ने तीन सांडों के सर और उनका माँस भी उस जगह से ज़ब्त कर लिया है I

मईहर इलाके के उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी अरविन्द तिवारी ने कहा कि उन्हें उस जगह से “बीफ” और एक सांड का कंकाल भी मिला I

Madhya Pradesh Cow Slaughter Ban Act 2004 और MP Cattle Preservation Act 1959 के अंतर्गत मृत व्यक्ति और उनके साथी के खिलाफ मामला दर्ज़ कर दिया गया है I ये केस पवन सिंह गोंड की शिकायत पर दर्ज़ किये गए हैं जो कि क़त्ल के एक आरोपी हैं I

रेवा इलाके के IG उमेश जोग ने कहा “इलाके में कानून व्यवथा बनाये रखने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है I”

अखिल भारतीय किसान सभा ने 21 मई को इस घटना की निंदा कारते हुए एक प्रेस स्टेटमेंट जारी किया है I स्टेटमेंट में इन घटनाओं के चरित्र को समझाते हुए बताया गया है कि कैसे गाय के नाम पर दलितों और मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है I स्टेटमेंट में इन घटनाओं में संघ परिवार और हिंदुत्ववादी दलों और बीजेपी की सरकारों की भूमिका को भी समझाया गया है I बताया गया है कि कैसे केंद्र और राज्य सरकार कानूनों में बदलाव करके आरोपियों की मदद कर रही है I

AIKS ने माँग की है कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए और उनके परिवार वालों को मुआवज़ा दिया जाना चाहिए I

MP
Madhya Pradesh
Cow Vigilante
अखिल भारतीय किसान सभा

Related Stories

परिक्रमा वासियों की नज़र से नर्मदा

कड़ी मेहनत से तेंदूपत्ता तोड़ने के बावजूद नहीं मिलता वाजिब दाम!  

मनासा में "जागे हिन्दू" ने एक जैन हमेशा के लिए सुलाया

‘’तेरा नाम मोहम्मद है’’?... फिर पीट-पीटकर मार डाला!

मध्य प्रदेश : खरगोन हिंसा के एक महीने बाद नीमच में दो समुदायों के बीच टकराव

कॉर्पोरेटी मुनाफ़े के यज्ञ कुंड में आहुति देते 'मनु' के हाथों स्वाहा होते आदिवासी

एमपी ग़ज़ब है: अब दहेज ग़ैर क़ानूनी और वर्जित शब्द नहीं रह गया

मध्यप्रदेशः सागर की एग्रो प्रोडक्ट कंपनी से कई गांव प्रभावित, बीमारी और ज़मीन बंजर होने की शिकायत

सिवनी मॉब लिंचिंग के खिलाफ सड़कों पर उतरे आदिवासी, गरमाई राजनीति, दाहोद में गरजे राहुल

मध्यप्रदेश: गौकशी के नाम पर आदिवासियों की हत्या का विरोध, पूरी तरह बंद रहा सिवनी


बाकी खबरें

  • उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा : क्या रहे जनता के मुद्दे?
    09 Mar 2022
    उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के चुनाव की चर्चा भले ही मीडिया में कम हुई हो, मगर चुनावी नतीजों का बड़ा असर यहाँ की जनता पर पड़ेगा।
  • Newschakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ! BJP लोकतंत्र की चोरी कर रही है!
    09 Mar 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma बात कर रहे हैं चुनाव नतीजे के ठीक पहले Akhilesh Yadav द्वारा की गयी प्रेस कांफ्रेंस की।
  • विजय विनीत
    EVM मामले में वाराणसी के एडीएम नलिनीकांत सिंह सस्पेंड, 300 सपा कार्यकर्ताओं पर भी एफ़आईआर
    09 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले राज्य कई स्थानों पर ईवीएम को लेकर हुए हंगामे के बाद चुनाव आयोग ने वाराणसी के अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) नलिनी कांत सिंह को सस्पेंड कर दिया। इससे पहले बना
  • बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहार विधानसभा में महिला सदस्यों ने आरक्षण देने की मांग की
    09 Mar 2022
    मौजूदा 17वीं विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या 26 है। 2020 के चुनाव में 243 सीटों पर महज 26 महिलाएं जीतीं यानी सदन में महिलाओं का प्रतिशत महज 9.34 है।
  • सोनिया यादव
    उत्तराखंड : हिमालयन इंस्टीट्यूट के सैकड़ों मेडिकल छात्रों का भविष्य संकट में
    09 Mar 2022
    संस्थान ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे चौथे वर्ष के छात्रों से फ़ाइनल परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपये की फ़ीस जमा करने को कहा है, जिसके चलते इन छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License