NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मध्य प्रदेश : सरकार कोई बनाए लेकिन इतना तय है कि बीजेपी हार गई है
अंतिम परिणाम का इंतजार किए बिना कहा जा सकता है कि यहां भाजपा की भारी हार हुई है और उसे मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने पसंद नहीं किया।
राजु कुमार
11 Dec 2018
SHIVRAJ singh
Image Courtesy: Hindustan Times

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली। लेकिन अंतिम परिणाम का इंतजार किए बिना कहा जा सकता है कि यहां भाजपा की भारी हार हुई है और उसे मध्यप्रदेश के मतदाताओं ने पसंद नहीं किया। पिछले 15 सालों से सत्ता पर काबिज भाजपा को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन विंध्य में आशातीत सफलता नहीं मिलने से कांग्रेस संघर्ष करती हुई नजर आई।

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और निर्दलीय को 3 सीटें हासिल हुई थी। तीन बार से सत्ता पर काबिज भाजपा के लिए इस बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘‘अबकी बार, दो सौ पार’’ का नारा दिया था। इस नारे ने राज्य के भाजपा नेताओं को दबाव में ला दिया, क्योंकि तीन बार से सत्ता पर काबिज पार्टी के लिए 230 सीटों में से 200 सीटें लाना बड़बोलापन से ज्यादा कुछ नहीं लगा। फिर भी यदि इस नजरिये देखा जाए, तो भाजपा को अपेक्षा से लगभग 90 सीटें कम मिली है। यदि वास्तविक आंकड़ों को देखा जाए, तो पिछली बार की तुलना में भाजपा को 55 से ज्यादा सीटों का नुकसान झेलना पड़ा है। मतों का प्रतिशत देखा जाए, तो पिछली बार कांग्रेस को लगभग 36 फीसदी और भाजपा को लगभग 45 फीसदी वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस को 6 फीसदी से ज्यादा वोट में बढ़ोतरी हुई है और भाजपा को लगभग 3 फीसदी वोटों का नुकसान हुआ है। बसपा के वोट प्रतिशत में लगभग 2 फीसदी कमी आई है। इस आधार पर देखा जाए, तो नए मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष मतदान किया होगा।

निमाड़ में इस बार लगभग 80 फीसदी वोट पड़े थे। इस क्षेत्र में पहले कांग्रेस का कब्जा था। लेकिन मंदसौर में किसानों के प्रदर्शन पर हुए गोली चलाने की घटना के बाद यहां के किसानों में आक्रोश था। इस बार यहां कांग्रेस ने भाजपा को पछाड़ा है। इसका अर्थ है कि किसानों ने कांग्रेस के पक्ष में बंपर वोटिंग की है। मालवा क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। सबकी इस पर नजर थी और सत्ता की चाबी वाला क्षेत्र इसे ही माना जा रहा था। इस क्षेत्र को भाजपा नहीं बचा पाई। यदि इस क्षेत्र को भाजपा बचा लेती, तो उसे स्पष्ट बहुमत से रोकना आसान नहीं होता। कांग्रेस ने इस क्षेत्र में जबर्दस्त बढ़त बनाई और 25 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। इस क्षेत्र के जनजातीय इलाके में कांग्रेस के दिग्गज नेता कांतिलाल भूरिया का प्रभाव रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले चंबल क्षेत्र में कांग्रेस ने एक तरह से भाजपा का सफाया कर दिया है। यहां भाजपा को दर्जन भर से ज्यादा सीटों का नुकसान हुआ है। महाकौशल यानी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का क्षेत्र। इस क्षेत्र से भी कांग्रेस को बड़ा लाभ मिला है। पिछली बार की तुलना में कांग्रेस को एक दर्जन से अधिक सीटों का फायदा महाकौशल में हुआ है।

कांग्रेस को विंध्य क्षेत्र से बड़ी उम्मीद थी। यद्यपि पिछली बार की तुलना में कांग्रेस को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भाजपा को यहां ज्यादा फायदा हुआ और इसी कारण वह प्रदेश स्तर पर कांग्रेस को टक्कर देने की स्थिति में आ गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह से कांग्रेस को बड़ी उम्मीद थी, लेकिन वे अपनी सीट के लिए भी संघर्ष करते नजर आए। बुंदेलखंड से भाजपा के कई दिग्गज नेता आते हैं, लेकिन इस क्षेत्र में भाजपा पिछड़ गई। बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को पहले की तुलना में आधा दर्जन सीटों का लाभ मिला है।

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 208 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन दो-तीन सीटों पर ही वह प्रतिद्वंद्वी को टक्कर दे पाई। यद्यपि पूरे प्रदेश में उसे लगभग ढाई लाख वोट हासिल हुए। बसपा और सपा को इस बार ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन उन्हें उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिली।

इन चुनाव परिणामों के बाद नेताओं के सुर बदल गए हैं। एक ओर भाजपा जहां चुनाव से पूर्व इसे आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देख रही थी, तो अब वह कहने लगी है कि ये चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा गया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित भाजपा के लगभग सभी राष्ट्रीय नेता केन्द्र की योजनाओं का ही जिक्र अपने भाषणों में कर रहे थे। यद्यपि राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इसका बहुत ही गहरा असर आगामी लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा और भाजपा की राह आसान नहीं होगी।

madhya pradesh elections
Assembly elections 2018
Shivraj Singh Chauhan
BJP
Narendra modi
kamalnath
Digvijay Singh

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • भाषा
    दलित किशोर की पिटाई व पैर चटवाने का वीडियो आया सामने, आठ आरोपी गिरफ्तार
    19 Apr 2022
    पुलिस के अनुसार मामले में अनुसूचित जाति जनजाति अत्यातार निवारण अधिनियम (एससी-एसटी एक्ट), 147 (उपद्रव के दोष में दो वर्ष कारावास) 149 (विधिविरुद्ध जनसमूह के किसी सदस्य द्वारा किये गये अपराध में जनसमूह…
  • एम. के. भद्रकुमार
    मारियुपोल की जंग आख़िरी पड़ाव पर
    19 Apr 2022
    शनिवार को दोनेतस्क प्रशासन के प्रमुख डेनिस पुशिलिन ने खुले तौर पर अज़ोवस्तल में छिपे हुए नव-नाज़ी उग्रवादियों के "ख़ात्मे" का आह्वान किया।
  • भाषा
    अदालत ने ईसाई महिला, डीवाईएफआई के मुस्लिम नेता के अंतरधार्मिक विवाह में हस्तक्षेप से किया इनकार
    19 Apr 2022
    न्यायमूर्ति वी जी अरुण और न्यायमूर्ति सी एस सुधा की पीठ ने महिला, ज्योत्सना मैरी जोसेफ से बातचीत करने के बाद कहा, ‘‘उसने साफ-साफ कहा कि उसने (डीवाईएफआई नेता) शेजिन से अपनी मर्जी से विवाह करने का…
  • सत्यम् तिवारी
    रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन
    19 Apr 2022
    न्यूज़क्लिक ने डाडा जलालपुर गांव का दौरा किया, दोनों पक्षों से बात की और उनसे जानने की कोशिश की कि हनुमान जयंती की उस रात क्या हुआ था? और अब क्या हालात हैं?
  • मुकुंद झा, तारिक अनवर
    प्रत्यक्षदर्शियों की ज़ुबानी कैसे जहांगीरपुरी हनुमान जयंती जुलूस ने सांप्रदायिक रंग लिया
    19 Apr 2022
    प्राथमिकी में तलवार, बेसबॉल बैट और रिवॉल्‍वर, भड़काऊ गाने बजाने और नारे लगाने का ज़िक्र नहीं है। सूत्रों के अनुसार यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि तय मार्ग का पालन क्यों नहीं किया गया। और अब जब पुलिस…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License