NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मेजर गोगोई मामला : PUDR ने कहा ताक़त का गलत इस्तेमाल किया गया है
मेजर गोगोई तथाकथित तौर पर एक कश्मीरी लड़की के साथ एक होटल में जाने का प्रयास कर रहे थे I
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jun 2018
GOGOI
image courtesy : rediff.com

People’s Union for Democratic Rights(PUDR) जो कि एक मानवाधिकार संगठन है ने मेजर गोगोई के एक कश्मीरी लड़की के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने के मामले में एक स्टेटमेंट जारी किया है I जम्मू कश्मीर पुलिस के इस दावे के कि ये मामला दो वयस्कों का आपस का मामला है , के जवाब में PUDR ने कहा “PUDR इस तथ्य पर रौशनी डालना चाहता है कि ये मामला जहाँ हुआ वह एक अशांत क्षेत्र है और इस मामले के तथ्य ये इशारा करते हैं कि सेना के अफसर ने अपनी ताक़त का गलत इस्तेमाल किया है I”

इससे पहले 23 मई को जम्मू कश्मीर पुलिस को एक स्थानीय होटल से ये कॉल आया था कि एक व्यक्ति होटल के एक कर्मचारी से  झगड़ा कर रहा है I जब पुलिस वहाँ पहुँची तो ये पता चला कि वो 56 राष्ट्रीय रायफल का मेजर गोगोई था जो बडगाम की एक लड़की के साथ उस होटल में घुसने का प्रयास कर रहा था I होटल प्रशासन ने बताया कि होटल की ये नीति है कि वह स्थानीय लोगों को होटल में रहने नहीं देते , यही वजह थी कि उन्होंने उस लड़की के वहाँ रुकने पर ऐतराज़ जताया , इसके बाद मेजर वहाँ के स्टाफ से झगड़ने लगा I ये बताया जा रहा है कि मेजर ने उस होटल में 2 लोगों के लिए एक रूम बुक किया था I

ये खबर जल्दही विवादों में आ गई क्योंकि मेजर गोगोई वही शख्स है जिसने कश्मीर में  एक व्यक्ति फारूक दर को आर्मी की जीप के बोनट पर बाँधा था I ये अमानवीय कार्यवाही जो कि 9 अप्रैल 2017 में हुई बहुत जल्दी विवादों में आ गई थी , जिसके बाद सेना ने कहा था कि ये कार्यवाही इसीलिए की गयी जिससे चुनावों के दौरान पत्थरबाजों से बचा जा सके I ये ताज्जुब की बात थी कि सेना ने मेजर गोगोई को न सिर्फ बचाया बल्कि उन्हें सेना अध्यक्ष बिपिन रावत ने शाबाशी भी दी I

जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा 30 मई को Chief Judicial Magistrate के सामने इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करने के बाद PUDR ने 3 अप्रैल को इस पर अपना स्टेटमेंट जारी किया I अपनी रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि जिस लड़की को पीड़ित के साथ देखा जा रहा है वह 19 साल की है और ये मामला दो वयस्कों द्वारा अपनी मर्ज़ी से सबंध बनाये जाने का मामला है , उन्होंने ये भी कहा कि न तो लड़की के परिवार ने और न ही होटल ने इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज़ की है I यही वजह है कि गोगोई पर कोई केस दर्ज़ नहीं किया जायेगा I दूसरी तरह PUDR ने कहा “पुलिस द्वारा इस बात कर ज़ोर दिया गया है कि किसी ने भी मंज़ूरी के मुद्दे पर कोई भी शिकायत नहीं की है, इस बात पर सवाल उठ सकते हैं क्योंकि ये पूरा इलाका संघर्ष क्षेत्र है और यहाँ AFSPA लगा हुआ है , जिससे लोगों के मन में सेना के लिए डर है I साथ ही यहाँ सेना को बहुत शक्तियाँ भी प्राप्त हैं I ऐसे मामले में जो तथ्य प्रेस द्वारा सामने लाये गए  हैं उसे सेना को प्राप्त शक्तियों के नज़रिए से देखा जा सकता है I”

जिस तरह स्टेटमेंट में लिखा है, मीडिया में ये रिपोर्ट किया गया है कि इस घटना से पहले मेजर गोगोई दो बार उस लड़की के घर ज़बरदस्ती घुस आये थे I मीडिया से बात करते हुए उनकी माँ ने बताया कि “मैं तब डरकर बेहोश हो गयी जब मेजर लेतुल गोगोई हमारे घर रात को घुस आये और हमसे हमारे हालातों के बारे में पूछने लगे I वो एक और आदमी में साथ वहाँ आये थे और दोनों ही लोगों ने सादा कपडे पहने थे I बाद में मुझे ये पता चला कि जो वक्ति गोगोई के साथ था उनका नाम समीर माला था और वह लोकिपोरा पोशकर से था I”

 ये रिपोर्ट किया जा रहा है कि मेजर एक मुस्लिम नाम वाली फ़र्ज़ी फेसबुक ID द्वारा उस लड़की से बात कर रहे थे I वैसे लड़की के परिवार वालों ने अब तक इस मामले ने ज्यादती की कोई भी रिपोर्ट दर्ज़ नहीं करायी है लेकिन PUDR का कहना है कि इस बात की बहुत संभावना है कि ऐसा सेना के डर के कारण किया जा रहा हो I

 उसके वक्तव्य में आगे कहा गया है कि ऐसा पहली बार नही है कि सेना के किसी व्यक्ति के द्वारा ऐसा किया गया हो I उनमें कहा गया है “जहाँ कस्टडी में रेप और देह व्यापार एक छोर पर होते रहे हैं , वहीँ ये याद रखना भी ज़रूरी है कि वर्दी की ताक़त न करने को ही नामुमकिन  बना देती है और ये ख़ास तौर पर लड़ाई के क्षेत्रों में स्थानीय महिलाओं पर लागू होता है I इस प्रसंग में हमें 2006 के सेक्स स्कैम मामले में 30 मई 2018 को CBI द्वारा दिया गया निर्णय देखना चाहिए I जहाँ जम्मू कश्मीर में विभिन्न अफसरों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ कार्यवाइयों में यौन शोषण के कई मामलों का पर्दाफाश किया गया था I”

 न्यूज़क्लिक से बात करते हुए मानवाधिकार सामाजिक कार्यकर्त्ता और PUDR के सदस्य गौतम नवलखा ने कहा “हमें ये समझना होगा कि कश्मीर जैसे इलाकों में जहाँ संघर्ष चल रहा है , सत्ता संरचना कुछ इस प्रकार की है कि किसी भी पीड़ित का किसी आर्मी अफसर के खिलाफ  खुलकर बोलना और ख़ासकर तब जब वह लड़की बेहद गरीब परिवार से हो , बेहद मुश्किल है I जब कोई आर्मी असफर नकली फेसबुक ID इस्तेमाल करे और उसके घरवालों को प्रताड़ित करे , तब ये कैसे माना जाये कि इस मामले में कुछ गड़बड़ नहीं है ?”

मेजर गोगोई
भारतीय सेना
सेना प्रमुख
जम्मू कश्मीर

Related Stories

केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों के चलते जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को बदलना चाहती है?

कश्मीरी के प्रमुख समाचार संपादक शुजात बुखारी निर्मम हत्या ने , पत्रकारों को हिलाकर रख दिया है

कैंटोनमेंट की सड़कों को आम जनता के लिए खोले जाने के पीछे क्या अचल संपत्ति मुख्य कारण है ?

शिलांग हिंसा के पीछे क्या जातीय तनाव है?

जम्मू-कश्मीर के पहले से ही डूबते पर्यटन उद्योग को पर्यटक की हत्या से लगा बड़ा झटका ?

कम्युनल-फ़ासिस्ट ताकतों ने देश पर कब्ज़ा कर लिया है : उर्मिलेश

जम्मूः पाक की नापाक हरकत, गोलीबारी में बच्चे सहित 5 लोगों की मौत, 2 घायल

आसिफा रेप और हत्या मामलाः किस तरह योजना बनाई गई और उसे अंजाम दिया गया

कामरान यूसुफ एक पत्रकार हैं, एनआईए विश्वसनीय प्रमाण प्रदान करने में विफल रही है : न्यायाधीश

जारी रक्षा "सुधार" भारतीय सेना के गोलाबारूद की कमी की समस्या का हल नहीं कर सकते हैं


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License