NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मेरठ में मोदी रैली के दौरान न्यूज़क्लिक टीम पर हमला
मेरठ में मोदी की विजय संकल्प रैली को कवर करने के दौरान बीजेपी समर्थकों की भीड़ मुझ पर और मेरे सहयोगी ऑग्स्टीन लूथर पर हमलावर हो गयी। यूपी पुलिस और साथी सौरभ शर्मा का बहुत शुक्रिया कि आपने वक़्त पर हस्तक्षेप कर लिंच होने से बचाया।
तारिक़ अनवर
29 Mar 2019
मेरठ रैली का एक दृश्य

मेरठ में गुरुवार, 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी रैली में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोल रहे थे। हर रैली की तरह  जनता के बीच मौजूद भाजपा समर्थक  ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान न्यूज़क्लिक टीम रैली के बीच लोगों तक पहुंची। बहुत लोगों ने हमसे रोज़गार, किसान संकट और सामाजिक मुद्दों पर बात की, ऐसा सुनकर मोदी समर्थक एक उग्र भीड़ हमारा पीछा करने लगी।

मैं लोगों से बात करने के बाद उनकी समस्याओं पर पीटीसी (पीस टू कैमरा) दे रहा था जैसे ही मैंने पीटीसी में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के भाषणों में आम लोगों समस्याओं को कोई जगह नहीं मिली। वैसे ही कुछ लोग हमारे ऊपर भड़कने लगे।  मैंने कहा कि आज के भाषणों में बेरोजगारी, कृषि संकट, महिला सुरक्षा आदि मुद्दे नहीं सुनाई दिए और भाजपा हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ किए गए हवाई हमले और मिशन शक्ति को भुनाने की कोशिश कर रही है तो मेरे आसपास खड़े कुछ लोगों ने गालियां देना शुरू कर दीं और मेरे अलावा कैमरे को संभाल रहे मेरे सहयोगी ऑग्स्टीन लूथर पर हमलावर हो गई।

गुस्साई भीड़ जिसने हमें घेर लिया, यह कहते हुए सुना गया: "हम आपके चैनल को जानते हैं। ये अभिसार वाला है ... आप मोदी के खिलाफ हैं", "तुम सब देशद्रोही हो, भगाओ इन्हें  यहां से", "देश के गद्दारों को, जूते  मारो सालों  को" और" गठबंधन ने कितने  पैसे दिए हैं?"

बीजेपी समर्थक भीड़ के इस रुख को देखते हुए मैंने पीटीसी को छोटा कर दिया, लेकिन जब तक हम अपना सामान समेट पाते, तब तक हम लगभग 100 लोगों से घिर चुके थे। आक्रोशित भीड़ हम पर गालियाँ निकाल रही थी और हमें एक वाद-विवाद में उलझाने और उकसाने की कोशिश कर रही थी। लेकिन हमने  खुद को शांत रखने और इस भीड़ से दूर हटने का फैसला किया लेकिन तब भी भीड़ ने मेरे चेहरे को निशाना बनाने की कोशिश की।

हमारे एक अन्य सहयोगी, सौरभ शर्मा, जो कुछ दूरी पर रिकॉर्डिंग कर रहे थे, इस सबको देखकर दौड़कर हमारे पास आए और भीड़ को शांत करने की कोशिश की  लेकिन भीड़ उग्र और आक्रामक थी। अब हम सड़क पर पुलिस की सुरक्षा के  लिए दौड़े। लेकिन गुस्साई भीड़ ने पीछा करते हुए मोदी के समर्थन में नारे लगाने शुरू कर दिए। यह सब तब हुआ जब प्रधानमंत्री का संबोधन अभी भी चल रहा था। बाद में यूपी पुलिस ने हस्तक्षेप किया तब हम वहां से सुरक्षित निकल पाए।

meerut
meerut rally
Narendra modi
BJP
General elections2019
2019 Lok Sabha elections
2019 आम चुनाव

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

तिरछी नज़र: सरकार जी के आठ वर्ष

कटाक्ष: मोदी जी का राज और कश्मीरी पंडित

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

भारत के निर्यात प्रतिबंध को लेकर चल रही राजनीति


बाकी खबरें

  • विजय विनीत
    ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन
    30 May 2022
    "हमें तो पुलिस के किसी भी जांच पर भरोसा नहीं है। जब पुलिस वाले ही क़ातिल हैं तो पुलिसिया न्याय पर हम कैसे यकीन कर लें? सीबीआई जांच होती तो बेटी के क़ातिल जेल में होते। हमें डरे हुए हैं। "
  • एम.ओबैद
    मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 
    30 May 2022
    "हम लोगों को स्कूल में जितना काम करना पड़ता है। उस हिसाब से वेतन नहीं मिलता है। इतने पैसे में परिवार नहीं चलता है।"
  • अरुण कुमार
    गतिरोध से जूझ रही अर्थव्यवस्था: आपूर्ति में सुधार और मांग को बनाये रखने की ज़रूरत
    30 May 2022
    इस समय अर्थव्यवस्था गतिरोध का सामना कर रही है। सरकार की ओर से उठाये जाने वाले जिन क़दमों का ऐलान किया गया है, वह बस एक शुरुआत है।
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस
    30 May 2022
    स्टूडेंट्स से प्रयोगात्मक परीक्षा में अवैध वसूली करने का कोई आदेश नहीं है। यह सुनते ही वह बिफर पड़े। नाराज होकर प्रबंधक ने पहले गाली-गलौच किया और बाद में जूते निकालकर मेरी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत
    30 May 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 698 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License