NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मेट्रो में मुफ्त यात्रा की योजना का विरोध करने वाले लैंगिक समानता सूचकांक पर भी बात करें!
विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक में 129 देशों में भारत को 95वां स्थान दिया है।
अमित सिंह
04 Jun 2019
फाइल फोटो

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन महीने के भीतर महिलाओं को डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों व दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा की अनुमति देने की योजना बनाई है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'महिलाएं सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों व दिल्ली मेट्रो में मुफ्त यात्रा का लाभ पा सकती हैं। यह योजना महिलाओं के सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए है, जो परिवहन का सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है।'

उन्होंने कहा, 'हम 2 से 3 महीने के भीतर इस योजना को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। जो महिलाएं सफर का खर्च उठा सकती हैं, वे टिकट खरीद सकती हैं। हम उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जिससे कि दूसरों को सब्सिडी प्रदान की जा सके।'

उन्होंने कहा कि इस कदम से न सिर्फ महिलाओं की सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उनकी भागीदारी श्रम शक्ति में भी बढ़ेगी। हालांकि उनकी इस घोषणा के साथ ही तमाम लोग सोशल मीडिया से लेकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर इसकी आलोचना करने लगे। कईयो ने इसे चुनावी सौगात बताया तो कुछ लोगों को इस घोषणा में लैंगिक भेदभाव नजर आने लगा। 

हालांकि लैंगिक भेदभाव की बात करने वालों से हमारा अनुरोध है कि वो विश्व आर्थिक मंच द्वारा हाल ही में जारी वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक पर भी चर्चा करें। इस सूचकांक में 129 देशों में भारत को 95वां स्थान है।

आपको बता दें कि पिछले साल विश्व आर्थिक मंच ने वैश्विक लैंगिक समानता सूचकांक में भारत को 108वां स्थान दिया था तब इस सूची में 144 देशों को शामिल किया गया था। इससे भी पहले भारत का स्थान 87वां था। महिलाओं की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कार्यस्थल पर बराबरी और राजनीति में योगदान के आधार पर लैंगिक समानता रिपोर्ट तैयार की जाती है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस रिपोर्ट में भारत में जिन क्षेत्रों में सबसे खराब प्रदर्शन किया है उसमें देश के संसद में महिलाओं की भागीदारी भी है। रिपोर्ट के अनुसार 2018 में देश की संसद में महिलाओं की भागीदारी मात्र 11.8 प्रतिशत थी। इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं की संख्या महज 4 प्रतिशत है। इसी तरह 15 साल से बड़ी सिर्फ 69 प्रतिशत लड़कियों ने माना है कि रात में अकेले निकलना सेफ है। 

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दुनिया का कोई भी देश 2030 तक लैंगिक समानता का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाने वाला है। अगर हम भारत के पड़ोसी देशों का प्रदर्शन देखें तो चीन, श्रीलंका और भूटान ने इस सूची में भारत से बढ़िया प्रदर्शन किया है जबकि म्यांमार, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान ने खराब प्रदर्शन किया है। 

इस रिपोर्ट से इतर अगर हम कार्यस्थल पर महिलाओं की बराबरी की बात करें तो यह महज जुमला लगता है। इसी साल मार्च महीने में बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एक सर्वे से पता चला था कि 62 फीसदी महिलाओं को कार्यस्थल वेतन समानता के मुद्दे को मान्यता नहीं दी जाती है। वेतन में भेदभाव का ज्यादा मामला वित्तीय और विनिर्माण क्षेत्र में देखने को मिला है।

इस सर्वेक्षण के मुताबिक करीब 62 फीसदी युवतियों का मानना है कि उनके पास जो नौकरी है और उन्होंने जिस नौकरी की कल्पना की थी उसमें कोई समानता नहीं है। जब कार्य स्थल पर पुरुषों के समान वेतन की बात होती है तो इसमें भी लैंगिक भेदभाव की बात सामने आती है।

53 फीसदी महिलाएं मानती हैं कि उनका कार्यस्थल अभी भी पुरुष प्रधान है। यही नहीं, जैसे-जैसे महिलाएं उम्र दराज होती जाती हैं, उन्हें पुरुषों के लिए अनुपयुक्त काम या असाइनमेंट सौंप दिए जाते हैं। 22 से 33 साल की युवतियां और 33 से 44 वर्ष की महिलाएं मानती हैं कि पुरुष प्रधान कार्यस्थल में उनकी पदोन्नति का अवसर भी प्रभावित होता है।

फिलहाल इसके अलावा अगर हम महिलाओं के साथ होने अपराध, घरेलू हिंसा, उनके स्वास्थ्य, उनके पोषण, उनके शिक्षा की व्यवस्था आदि पर चर्चा करेंगे तो स्थिति बहुत ही भयावह नजर आएगी। इसलिए महिलाओं के लिए मेट्रो, डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की योजना का विरोध करने वाले से अनुरोध है कि वह एक बार इन सारी बातों पर भी नजर डाल लें। 

हम इस मामले में साउथ अफ्रीका से भी सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगभग साथ ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने नये मंत्रिमंडल की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब देश की कैबिनेट में 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने कैबिनेट में लैंगिक समानता का स्वागत किया है। 

इसके विपरीत हमारे देश की सदन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग करने वाला विधेयक पारित नहीं हो पा रहा है। 1996 से महिला आरक्षण विधेयक सदन में पेश हो रहा है लेकिन अभी तक पारित नहीं हो सका है। वहीं, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 57 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में सिर्फ 6 महिलाओं को शामिल किया गया है।

 

Gender Equality
gender equality index
world economic forum
Womens Development
Delhi Metro
Free Metro
free metro tavel for women
Women
Arvind Kejriwal
delhi government
AAP
AAP Govt

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

PM की इतनी बेअदबी क्यों कर रहे हैं CM? आख़िर कौन है ज़िम्मेदार?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

ख़बरों के आगे-पीछे: MCD के बाद क्या ख़त्म हो सकती है दिल्ली विधानसभा?

‘आप’ के मंत्री को बर्ख़ास्त करने से पंजाब में मचा हड़कंप

हार्दिक पटेल का अगला राजनीतिक ठिकाना... भाजपा या AAP?

मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई


बाकी खबरें

  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • News Network
    न्यूज़क्लिक टीम
    आख़िर क्यों हुआ 4PM News Network पर अटैक? बता रहे हैं संजय शर्मा
    25 Feb 2022
    4PM News नामक न्यूज़ पोर्टल को हाल ही में कथित तौर पर हैक कर लिया गया। UP की राजधानी लखनऊ का 4PM News योगी सरकार की नीतियों की आलोचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। 4PM News का आरोप है कि योगी…
  • Ashok Gehlot
    सोनिया यादव
    राजस्थान : कृषि बजट में योजनाओं का अंबार, लेकिन क़र्ज़माफ़ी न होने से किसान निराश
    25 Feb 2022
    राज्य के बजटीय इतिहास में पहली बार कृषि बजट पेश कर रही गहलोत सरकार जहां इसे किसानों के हित में बता रही है वहीं विपक्ष और किसान नेता इसे खोखला और किसानों के साथ धोखा क़रार दे रहे हैं।
  • ADR Report
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी चुनाव छठा चरणः 27% दाग़ी, 38% उम्मीदवार करोड़पति
    25 Feb 2022
    एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार छठे चरण में चुनाव लड़ने वाले 27% (182) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं 23% (151) उम्मीदवारों पर गंभीर प्रकृति के आपराधिक मामले हैं। इस चरण में 253 (38%) प्रत्याशी…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव 2022: मोदी सभा में खाली कुर्सियां, योगी पर अखिलेश का तंज़!
    25 Feb 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात करेंगे आवारा पशुओं के बढ़ते हुए मुद्दे की, जो यूपी चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। उसके साथ ही अखिलेश यादव द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License