NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
महाराष्ट्र: बॉयलर विस्फ़ोट के बाद ग़ुस्साए स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
घायलों और शवों को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया जहाँ स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और खाद्य कम्पनी के अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।
भाषा
12 Jun 2019
महाराष्ट्र: बॉयलर विस्फ़ोट
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य: एएनआई

महाराष्ट्र के बुलढाणा ज़िले में एक खाद्य प्रसंस्करण कम्पनी में एक बॉयलर में हुए विस्फोट के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि इस विस्फ़ोट में दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस निरीक्षक संतोष ने बताया कि मंगलवार शाम क़रीब साढ़े छह बजे बॉयलर में विस्फ़ोट उस समय हुआ जब कुछ कर्मचारी खाद्य प्रसंस्करण कम्पनी में वेल्डिंग कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि विस्फोट इतना ज़बर्दस्त था कि कर्मचारी परिसर के बाहर जा गिरे, जिनमें से दो की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों और शवों को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया जहाँ स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया और खाद्य कम्पनी के अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

संतोष ने बताया कि पुलिस मौक़े पर पहुँची और ग़ुस्साई भीड़ को तितर-बितर किया। अब स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि घायल कर्मचारियों का इलाज जारी है वे अब ख़तरे से बाहर हैं।

उन्होंने बताया कि अभी इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।
 

Maharashtra
boiler blast
workers death
death at work
buldhana
maharashtra government
Protests
Workers rights
workers safety

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

बनारस: आग लगने से साड़ी फिनिशिंग का काम करने वाले 4 लोगों की मौत

हरियाणा का डाडम पहाड़ी हादसाः"मुनाफे की हवस में गई मज़दूरों की जान"

मुज़फ़्फ़रपुर: हादसा या हत्याकांड!, मज़दूरों ने कहा- 6 महीने से ख़राब था बॉयलर, जबरन कराया जा रहा था काम

अहमदनगर के सरकारी अस्पताल में आग लगने से कोविड के 10 मरीज़ों की मौत

भीलवाड़ा में अवैध खदान का मलबा ढहने से सात मज़दूरों की मौत

बसों में जानवरों की तरह ठुस कर जोखिम भरा लंबा सफ़र करने को मजबूर बिहार के मज़दूर?

दर्दनाक: औद्योगिक हादसों में एक ही दिन में कम से कम 11 मज़दूरों ने गंवाई जान, कई घायल

पुणे रासायनिक संयंत्र अग्निकांड : कंपनी के मालिक के ख़िलाफ़ ग़ैर-इरादतन हत्या का मुक़दमा दर्ज

नासिक के अस्पताल में आंखों में आंसू लिए जवाब मांग रहे हैं परिजन, मामले में प्राथमिकी दर्ज


बाकी खबरें

  • भाषा
    मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला
    10 May 2022
    मोहाली पुलिस ने एक बयान में कहा, ''शाम 7.45 बजे सेक्टर 77, एसएएस नगर में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय परिसर में एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल…
  • पीपल्स डिस्पैच
    अनिश्चितता के इस दौर में रौशनी दिखाता श्रमिकों का संघर्ष  
    10 May 2022
    पोटेरे अल पोपोलो के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं ने 6 से 8 मई तक इटली के रोम में आयोजित वर्ल्ड फ़ेडरेशन ऑफ़ ट्रेड यूनियन्स की 18वीं कांग्रेस को संबोधित किया।
  • शाओनी दास
    ग़ैरक़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) क़ानून और न्याय की एक लंबी लड़ाई
    10 May 2022
    ग़ैरक़ानूनी गतिविधियां (रोकथाम) क़ानून, 1967 [यूएपीए] को 14 सितंबर, 2020 को हुए दिल्ली दंगों में कथित साज़िशकर्ताओं के ख़िलाफ़ इस्तेमाल गया है।
  • अजय कुमार
    क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?
    10 May 2022
    मौजूदा वक़्त की हालत यह है कि वित्तीय बाजार की पूरी दुनिया पर डॉलर का दबदबा है। लंदन, न्यूयॉर्क से वित्तीय बाजार नियंत्रित हो रहा है लेकिन दुनिया के उत्पादन श्रृंखला पर अमेरिका का दबदबा नहीं है।
  • राज वाल्मीकि
    मेरे लेखन का उद्देश्य मूलरूप से दलित और स्त्री विमर्श है: सुशीला टाकभौरे
    10 May 2022
    सुशीला टाकभौरे ने कविता, कहानी, उपन्यास, नाटक आदि कई विधाओं में लेखन किया है। कई कहानियां, कविता और उपन्यास, आत्मकथा विभिन्न राज्यों के पाठ्यक्रम में लगी हुई हैं। आपको कई पुरस्कारों से सम्मानित किया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License