NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महाराष्ट्र चुनाव: बाढ़ पीड़ितों को दिए जाएंगे डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र
कोल्हापुर और सांगली जिला प्रशासन ने करीब 5.5 लाख लोगों को डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र देने का फैसला किया है।
भाषा
23 Sep 2019
dublicate voter id card
फोटो साभार:नवभारत

पुणे: महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोल्हापुर और सांगली जिला प्रशासन ने करीब 5.5 लाख लोगों को डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र देने का फैसला किया है। पिछले महीने बाढ़ के दौरान इन लोगों के दस्तावेज या तो क्षतिग्रस्त हो गए थे या खो गए थे।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि कोल्हापुर के 340 से अधिक गांव भारी बारिश के कारण पूरी तरह से अथवा आंशिक रूप से प्रभावित हुए थे। इनमें से शिरोल, हातकणंगले और करवीर तहसील के 27 गांव आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुए।

कोल्हापुर के जिलाधिकारी दौलत देसाई ने कहा, ‘विधानसभा चुनाव नजदीक ही हैं इसलिए हमने फैसला किया है कि इन 27 गांवों के मतदाताओं को डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे।’

उन्होंने बताया कि 1.5 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र छापे गए हैं जिन्हें इन गांवों में बांटा जाएगा। सांगली जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक शिराला, वाल्वा, पलौस और मिराज तहसीलों के दो लाख से अधिक लोगों को डुप्लीकेट मतदाता फोटो पहचान पत्र बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि चार लाख से ज्यादा मतदाता फोटो पहचान पत्र मंगवाए गए हैं।

राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव होगा। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

maharastra election
Duplicate voter ID cards for flood victims
Assembly elections

Related Stories

सद्भाव बनाम ध्रुवीकरण : नेहरू और मोदी के चुनाव अभियान का फ़र्क़

तो क्या सिर्फ़ चुनावों तक ही थी ‘फ्री राशन’ की योजना? 

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

तिरछी नज़र: चुनाव सेवक का अश्वमेध यज्ञ

ज़्यादातर राज्यों में एक कार्यकाल के बाद गिरता है बीजेपी का वोट शेयर

कार्टून क्लिक: वोट की चिंता ख़त्म होते ही बढ़ सकती है आपकी चिंता!

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: क्या समाजवादी के पक्ष में है जनता ?

अयोध्या: राजनीति के कारण उपेक्षा का शिकार धर्मनिरपेक्ष ऐतिहासिक इमारतें

यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बार-बार  क्यों कर रहे हैं 'डबल इंजन की सरकार' के वाक्यांश का इस्तेमाल?


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    करनाल पुलिस हिंसा, डेंगू की चपेट में बनारस और अन्य ख़बरें
    30 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी करनाल पुलिस हिंसा, डेंगु की चपेट में बनारस और अन्य ख़बरों पर।
  • देश का ताना-बाना बिगाड़ती ख़तरनाक हिंदुत्व राजनीति की हिंसक घटनाएं
    असद रिज़वी
    देश का ताना-बाना बिगाड़ती ख़तरनाक हिंदुत्व राजनीति की हिंसक घटनाएं
    30 Aug 2021
    मुस्लिम समाज के जिन लोगों को निशान बनाया गया है उनमें ज़्यादातर पीड़ित वंचित वर्ग से आते हैं, जो ठेला लगाकर या चूड़ियाँ आदि बेचकर अपनी दो वक़्त की रोटी का इंतज़ाम करते हैं। ऐसे मामलों की ख़बरें मथुरा…
  • छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी
    अंकित शुक्ला
    छत्तीसगढ़ की वीडियो की सच्चाई और पितृसत्ता की अश्लील हंसी
    30 Aug 2021
    छत्तीसगढ़ के बदौला बाजार की दो वीडियो वायरल हो रही हैं। एक में कुछ पुरुष एक महिला और उसकी सहेली को बड़ी बेरहमी से मार रहें हैं। लोग इस मुद्दे को लखनऊ के कैब ड्राइवर व प्रियदर्शिनी वाले मुद्दे से जोड़…
  • पेगासस प्रोजेक्ट: अंतर्राष्ट्रीय खुलासे 
    अभिषेक आनंद
    पेगासस प्रोजेक्ट: अंतर्राष्ट्रीय खुलासे 
    30 Aug 2021
    बहरीन सरकार के द्वारा 9 कार्यकर्ताओं और 2 असंतुष्ट अज़र्बेजानी पत्रकारों के फ़ोन में  पेगासस संक्रमण के पक्के सुबूत मिले हैं; इसके अलावा अज़र्बेजान सरकार द्वारा कथित तौर पर 245 नंबरों को लक्षित किया गया…
  • इंदौर: चूड़ी विक्रेता के साथ हुई हिंसा सांप्रदायिक तनाव का परिणाम?
    न्यूज़क्लिक टीम
    इंदौर: चूड़ी विक्रेता के साथ हुई हिंसा सांप्रदायिक तनाव का परिणाम?
    30 Aug 2021
    रविवार, 22 अगस्त को तस्लीम अली के साथ इंदौर में मारपीट की गई। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के कारण घटी। पेश है इंदौर से काशिफ की ग्राउंड रिपोर्ट
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License