NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
महाराष्ट्र : वर्धा सैन्य डिपो में विस्फोट, 6 की मौत
यह विस्फोट पुलगांव सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में सुबह करीब 7.15 बजे उस समय हुआ, जब पुराने गोला बारूद को नष्ट करने के लिए उतारा जा रहा था।
आईएएनएस
20 Nov 2018
 Wardha
वर्धा : घायलों का इलाज करते डॉक्टर। फोटो : आईएएनएस

महाराष्ट्र के वर्धा में मंगलवार को सेना के आयुध डिपो में हुए विस्फोट में छह लोगों के मरने की खबर है। 

पहले मृतकों का आंकड़ा तीन था जो बढ़कर छह हो गया है। 10 लोग घायल हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर है।

यह विस्फोट पुलगांव सेंट्रल एम्युनिशन डिपो (सीएडी) में सुबह करीब 7.15 बजे उस समय हुआ, जब पुराने गोला बारूद को नष्ट करने के लिए उतारा जा रहा था। 

एक अधिकृत ठेकेदार की मदद से आयुध कारखाना खमरिया, जबलपुर द्वारा पुराने गोला बारूद को नष्ट करने का काम किया जा रहा था।

एक रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ तब कर्मी गड्ढे खोद रहे थे और विस्फोटकों के ऊपर रेत की बोरियां रख रहे थे।

मृतकों में खमरिया आयुध कारखाने का एक कर्मचारी, ठेकेदार द्वारा लाए गए श्रमिक और दो अन्य शामिल थे। 

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि पीड़ित दूर जाकर गिरे और उनके शव बुरी तरह जल गए हैं।

मामले की जांच के लिए पुलिस, सेना और प्रशासन के शीर्ष अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। 

मृतकों और घायलों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

Wardha
Central Ammunition Depot
CAD
Maharashtra

Related Stories

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महाराष्ट्र : एएसआई ने औरंगज़ेब के मक़बरे को पांच दिन के लिए बंद किया

महाराष्ट्र में गन्ने की बम्पर फसल, बावजूद किसान ने कुप्रबंधन के चलते खुदकुशी की

2023 विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र तेज़ हुए सांप्रदायिक हमले, लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली सरकार ने किए हाथ खड़े

खबरों के आगे-पीछे: अंदरुनी कलह तो भाजपा में भी कम नहीं

अब राज ठाकरे के जरिये ‘लाउडस्पीकर’ की राजनीति

महाराष्ट्र सरकार का एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को लेकर नया प्रस्ताव : असमंजस में ज़मीनी कार्यकर्ता

कोविड-19 टीकाकरण : एक साल बाद भी भ्रांतियां और भय क्यों?

महाराष्ट्र सरकार पर ख़तरे के बादल? क्यों बाग़ी मूड में नज़र आ रहे हैं कांग्रेस के 25 विधायक

हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,033 नए मामले, 43 मरीज़ों की मौत
    07 Apr 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 24 लाख 98 हज़ार 789 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • सबरंग इंडिया
    भीमा कोरेगांव: बॉम्बे HC ने की गौतम नवलखा पर सुनवाई, जेल अधिकारियों को फटकारा
    07 Apr 2022
    पिछले छह महीनों में कई स्थगनों के बाद, उच्च न्यायालय ने आखिरकार मानवाधिकार रक्षक और वरिष्ठ पत्रकार गौतम नवलखा की याचिका पर सुनवाई की
  • nepotism
    न्यूज़क्लिक टीम
    परिवारवाद पर हमला बोलकर खुद फंस गए पीएम मोदी!
    06 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर दिए गए भाषण की। वह प्रधानमंत्री द्वारा परिवारवाद पर…
  • PRESS
    मुकुंद झा
    देश में पत्रकारों पर बढ़ते हमले के खिलाफ एकजुट हुए पत्रकार, "बुराड़ी से बलिया तक हो रहे है हमले"
    06 Apr 2022
    पत्रकार संगठनों ने बुराड़ी मैदान में ‘हिंदू महापंचायत’ के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों की ‘तत्काल’ गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में…
  • uddhav
    न्यूज़क्लिक टीम
    बहुमत के बावजूद उद्धव सरकार को क्यों गिराना चाहती है भाजपा
    06 Apr 2022
    क्या उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की कोशिश हो रही है? किन कारणों से भाजपा महाराष्ट्र सरकार को गिराना चाहती है? बहुमत में होने के बावजूद क्या भाजपा और केंद्र के झटकों से शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License