NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
सोशल मीडिया
भारत
अंतरराष्ट्रीय
एशिया के बाकी
महेंद्र सिंह धोनी के दस्ताने पर विवाद
धोनी के दस्ताने पर भारतीय सेना के इन्डियन पैरा स्पेशल फाॅर्स की खास लोगो 'बलिदान बैज' लगा हुआ था, जिससे आईसीसी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह आईसीसी नियमों के खिलाफ है।
रजनीश कुमार सिंह
07 Jun 2019
Dhoni
फोटो साभार: Free Press Journal

महेंद्र सिंह धोनी ने सॉउथ अफ्रीका के खिलाफ  भारत के 2019 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में एक ऐसी विकेट-कीपिंग दस्ताने पहने जिससे दुनियाभर में विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल उनके दस्ताने पर भारतीय सेना के इन्डियन पैरा स्पेशल फाॅर्स की खास लोगो 'बलिदान बैज' लगा हुआ था, जिससे आईसीसी ने आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह आईसीसी ड्रेस नियमों के खिलाफ है। आईसीसी का कहना है की उनके आयोजित टूर्नामेंट में कोई भी टीम या कोई भी खिलाड़ी जो कपड़े पहनते है, उसपर आप कोई भी ऐसा लोगो नहीं लगा सकते जो राजनितिक, धर्म या ऐसी किसी विषय से ताल्लुक रखता हो।

इससे पहले आपको बता दे कि 2014 में भी आईसीसी ने इंग्लैंड के खिलाड़ी मोइन अली को वरिस्ट बैंड पहनने से रोक लगाया था जिस पर सेव गज़ा (save Gaza) लिखा हुआ था।

आईसीसी ने बीसीसीआई को दरख्वास की है  कि अगले मैच  में महेंद्र सिंह धोनी यह दस्ताने न पहनें। अगला मैच भारत -ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 जून को होगा।  

आपको मालूम होगा की पुलवामा हमले के बाद रांची में हो रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम ने भारतीय सेना को श्रधांजलि देते हुए मैच में आर्मी कैप पहनी थी। इस मैच के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी ने पहले ही अनुमति ले ली थी और यह मैच एक चैरिटी मैच था।  

इस दस्ताने के ऊपर सिर्फ आईसीसी ने ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद हुसैन ने भी सियासी बयानबाजी कर अपनी नाराज़गी जताई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “धोनी इंग्लैंड में क्रिकेट खेलने के लिए गए हैं महाभारत के लिए नहीं। यह कैसा मूखर्तापूर्ण विवाद भारतीय मीडिया में चल रहा है। भारतीय मीडिया का एक वर्ग तो इसे लेकर ऐसा दीवाना हो रहा है जैसे वह युद्ध के लिए इसे सीरिया, अफगानिस्तान और रवांडा भेज रहे हों।”

लेकिन वहीं धोनी के इस दस्ताने पहनने पर बीसीसआई समेत कई खिलाडियों उनके समर्थन में उतर आये हैं। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता यह कोई धार्मिक या राजनीतिक प्रचार है, ये तो बस देश  और सेना के लिए सम्मान का प्रतिक है, इसलिए उन्होंने लगाया हुआ है। मुझे नहीं लगता आईसीसी को इस्पे आपत्ति करनी चाहिए।” 

वहीं प्रशासकों की समिति के चीफ विनोद राय ने यह पुष्टि कर दी है कि बीसीसीआई ने आईसीसी को चिट्ठी लिखकर धोनी को  'बलिदान बैज' वाले कीपिंग ग्लव्स पहनने की मांगी है। 

क्या है यह बलिदान बैज?

यह बैज इन्डियन पैरा स्पेशल फाॅर्स की खास प्रतिक चिन्ह है जिसे अंग्रेजी में ‘इन्सिग्निया (Insignia)’ और हिंदी में ‘बलिदान बैज’ कहा जाता है। इस बैज की खासियत यह है की इसे हर कोई नहीं लगा सकता, लेकिन सवाल ये उठता है की धोनी के दस्ताने में कैसे आया ? इस बैज को अक्सर पैरा कमांडो लगाते है। 

दरअसल बात 2011 की है जब महेंद्र सिंह धोनी को थल सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गयी थी। और उसके बाद 2015 में उन्होंने पैरा फोर्सेज के साथ स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद ही वे पैरा रेजिमेंट में शामिल हो गए और उन्हें यह बैज पहनने की अनुमति मिल गयी।

dhoni
mahendra singh dhoni
insignia
balidan badge
Indian army
indian cricketer
world cup 2019
Team India icc world cup 2019
ICC World Cup

Related Stories

वक्त का पहिया घूमा और खुद ऑनलाइन ट्रोलिंग के निशाने पर आए कप्तान कोहली

वर्ल्ड कप हंगामा, विज्ञान पर सद्गुरु और पत्रकारिता की मौत : भारत एक मौज, सीजन -3,एपिसोड - 4

वायुसेना के विमान का सुराग नहीं; चिंता नहीं, चर्चा नहीं! चुनाव ख़त्म तो देशभक्ति खत्म?


बाकी खबरें

  • Sudan
    पवन कुलकर्णी
    कड़ी कार्रवाई के बावजूद सूडान में सैन्य तख़्तापलट का विरोध जारी
    18 Jan 2022
    सुरक्षा बलों की ओर से बढ़ती हिंसा के बावजूद अमेरिका और उसके क्षेत्रीय और पश्चिमी सहयोगियों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र भी बातचीत का आह्वान करते रहे हैं। हालांकि, सड़कों पर "कोई बातचीत नहीं, कोई समझौता…
  • CSTO
    एम. के. भद्रकुमार
    कज़ाख़िस्तान में पूरा हुआ CSTO का मिशन 
    18 Jan 2022
    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बुधवार को क्रेमलिन में रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ कज़ाख़िस्तान मिशन के बारे में कलेक्टिव सिक्योरिटी ट्रीट ऑर्गनाइजेशन की “वर्किंग मीटिंग” के बाद दी गई चेतावनी…
  • election rally
    रवि शंकर दुबे
    क्या सिर्फ़ विपक्षियों के लिए हैं कोरोना गाइडलाइन? बीजेपी के जुलूस चुनाव आयोग की नज़रो से दूर क्यों?
    18 Jan 2022
    कोरोना गाइडलाइंस के परवाह न करते हुए हर राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रचार में जुटे हैं, ऐसे में विपक्षी पार्टियों पर कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन बीजेपी के चुनावी जुलूसों पर अब भी कोई बड़ी…
  • Rohit vemula
    फ़र्रह शकेब
    स्मृति शेष: रोहित वेमूला की “संस्थागत हत्या” के 6 वर्ष बाद क्या कुछ बदला है
    18 Jan 2022
    दलित उत्पीड़न की घटनायें हमारे सामान्य जीवन में इतनी सामान्य हो गयी हैं कि हम और हमारी सामूहिक चेतना इसकी आदी हो चुकी है। लेकिन इन्हीं के दरमियान बीच-बीच में बज़ाहिर कुछ सामान्य सी घटनाओं के प्रतिरोध…
  • bank
    प्रभात पटनायक
    पूंजीवाद के अंतर्गत वित्तीय बाज़ारों के लिए बैंक का निजीकरण हितकर नहीं
    18 Jan 2022
    बैंकों का सरकारी स्वामित्व न केवल संस्थागत ऋण की व्यापक पहुंच प्रदान करता है बल्कि पूंजीवाद की वित्तीय प्रणाली की स्थिरता के लिए भी आवश्यक है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License