NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
महिला सशक्तिकरण से जुड़े सवाल उठे संसद में
संसद में 8 फरवरी को महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई ज़रूरी सवाल उठाये गयेI
पी.जी. अम्बेडकर
10 Feb 2018
women in parliament

संसद में 8 फरवरी को महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई ज़रूरी सवाल उठाये गयेI

पंचायतों में महिलाएँ

पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला ने बताया कि वर्तमान में देश में 1,06,154 महिला पंचायत अध्यक्ष हैंI उन्होंने पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कमीशनड “एलेक्टेड वीमेन रिप्रेसेंटेटिवज़ (EWR) इन पंचायती राज इन्स्तिट्यूशन्ज़ (PRIs)” नाम के एक अध्ययन के हवाले से बताया कि आरक्षण नीति की वजह से महिलाओं को मुख्यधारा की राजनीति में आने, इसमें हिस्सेदार बनने के अवसर मिले हैंI बीस राज्यों में पंचायतों में  50% महिला आरक्षण हैI  

मैला उठाने वाली महिलाएँ

देश में मैला उठाने वाला काम करने वाली महिलाओं की संख्या से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री ने बताया कि जनवरी 2018 के अंत तक 11,044 महिलाओं की शिनाख्त की गयी है जो मैला उठाने का काम करती हैंI

मैला उठाने वाली 9,798 महिलाओं को एक बारगी मदद के तौर पर 40,000 रुपए दिए गयेI यह पूरी रक़म कुल मिलाकर 39.19 करोड़ रुपए थीI सरकार इतना पैसा लायी कहाँ से यह जानना भी रोचक होगा क्योंकि पिछले बजट में सरकार ने इनके पुनर्वास के लिए सिर्फ 5 करोड़ रूपए ही दिए थेI 

मंत्री ने बताया कि मैला उठाने वाली 1,246 महिलाओं को पुनर्वास का लाभ नहीं दिया जा सका क्योंकि या तो उनके बैंक अकाउंट की जानकारी मुहैया नहीं करवायी गयी थी या पूरी जानकारी नहीं थीI अगर इन महिलाओं ने सही जानकारी दी होती तो सरकार ने कुल 4,984 करोड़ रुपए की मदद मुहैया करवायी होती जबकि सरकारी आबंटन सिर्फ 20 करोड़ थीI

आंगनवाड़ी कर्मचारियों से जुड़े सवाल

एक सवाल उठा कि क्या आंगनवाडी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन से कम मानदेय दिया जा रहा हैI

सरकार ने जवाब में कहा कि आंगनवाडी में काम करने वाली महिलाएँ कर्मचारी नहीं बल्कि ‘कार्यकर्त्ता’ हैंI सरकार ने बताया कि आंगनवाडी वर्करों को प्रतिमाह 3,000 रुपए और आंगनवाडी सहायिकाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपए दिए जाते हैंI

केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी ने यह भी बताया कि जो वर्कर “मिनी-आंगनवाडी केन्द्रों” में काम कर रहीं हैं उन्हें 4 जुलाई 2013 से ही 2,250 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा हैI

आंगनवाडी वर्करों के लिए मैट्रिक पास होना आवश्यक हैI इसलिए यह सभी प्रधानमंत्री के उस बयान को भलीभांति समझतीं है जिसमें उन्होनें पकौड़े बेचने को एक रोज़गार कहा थाI चूंकि पकौड़े बेचना स्व-रोज़गार के अंतर्गत आता है तो किसी व्यक्ति को न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं, यह सवाल ही नहीं पैदा होताI

महिला सशक्तिकरण
manual scavenger
आंगनवाडी

Related Stories

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

सीवर कर्मचारियों के जीवन में सुधार के लिए ज़रूरी है ठेकेदारी प्रथा का ख़ात्मा

सीवर में उतरे सफाईकर्मी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत, मामला दर्ज

"सरकार इंसाफ करें, नहीं तो हमें भी गटर में मार दे"

संसदीय समिति ने हाथों से मैला ढोने वालों के लिये बेहतर रोज़गार के अवसर पर ज़ोर दिया

स्वच्छ होता भारत बनाम मैला ढोता भारत

जनपक्ष : कोरोना वायरस की चिंता वे करें जिनके यहां आदमी की कोई कीमत हो!

हाईकोर्ट के फ़ैसले का मज़ाक़! न्यूनतम वेतन की जगह महज़ 1800 रुपये महीना!

मध्य प्रदेश में जहरीली गैस से तीन मजदूरों की मौत

हरियाणा में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान चार की मौत


बाकी खबरें

  • शारिब अहमद खान
    ईरानी नागरिक एक बार फिर सड़कों पर, आम ज़रूरत की वस्तुओं के दामों में अचानक 300% की वृद्धि
    28 May 2022
    ईरान एक बार फिर से आंदोलन की राह पर है, इस बार वजह सरकार द्वारा आम ज़रूरत की चीजों पर मिलने वाली सब्सिडी का खात्मा है। सब्सिडी खत्म होने के कारण रातों-रात कई वस्तुओं के दामों मे 300% से भी अधिक की…
  • डॉ. राजू पाण्डेय
    विचार: सांप्रदायिकता से संघर्ष को स्थगित रखना घातक
    28 May 2022
    हिंसा का अंत नहीं होता। घात-प्रतिघात, आक्रमण-प्रत्याक्रमण, अत्याचार-प्रतिशोध - यह सारे शब्द युग्म हिंसा को अंतहीन बना देते हैं। यह नाभिकीय विखंडन की चेन रिएक्शन की तरह होती है। सर्वनाश ही इसका अंत है।
  • सत्यम् तिवारी
    अजमेर : ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ की दरगाह के मायने और उन्हें बदनाम करने की साज़िश
    27 May 2022
    दरगाह अजमेर शरीफ़ के नीचे मंदिर होने के दावे पर सलमान चिश्ती कहते हैं, "यह कोई भूल से उठाया क़दम नहीं है बल्कि एक साज़िश है जिससे कोई मसला बने और देश को नुकसान हो। दरगाह अजमेर शरीफ़ 'लिविंग हिस्ट्री' है…
  • अजय सिंह
    यासीन मलिक को उम्रक़ैद : कश्मीरियों का अलगाव और बढ़ेगा
    27 May 2022
    यासीन मलिक ऐसे कश्मीरी नेता हैं, जिनसे भारत के दो भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह मिलते रहे हैं और कश्मीर के मसले पर विचार-विमर्श करते रहे हैं। सवाल है, अगर यासीन मलिक इतने ही…
  • रवि शंकर दुबे
    प. बंगाल : अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे विश्वविद्यालयों के कुलपति
    27 May 2022
    प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए राज्यपाल की शक्तियों को कम किया है। उन्होंने ऐलान किया कि अब विश्वविद्यालयों में राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री संभालेगा कुलपति पद का कार्यभार।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License