NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मिज़ोरम में रिकार्ड 73 फीसदी मतदान
म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से सटा पहाड़ी राज्य मिज़ोरम आठ पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस का अंतिम गढ़ है।
आईएएनएस
28 Nov 2018
mizoram polls

पूर्वोत्तर राज्य मिज़ोरम की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज वोट शांतिपूर्वक रिकार्ड 73 फीसदी वोटिंग हुई। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने मीडिया को बताया, "शाम चार बजे तक 7,68,181 मतदाताओं में से 73 प्रतिशत से कुछ ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया।" 

मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और 4 बजे खत्म हुआ। सभी जिलों में लोग मतदान के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। 

कुंद्रा ने कहा, "अनुकूल स्थिति और अनुकूल मौसम से लोगों को उनके मताधिकार का प्रयोग सहजता से करने में मदद मिली है।" उन्होंने कहा कि कुछ ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों) के अलावा वीवीपीएटी (वोटर्स वेरिफाइबल पेपर ऑडिट ट्रेल) डिवाइस खराब होने को छोड़कर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुछ मतदाता जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है, वे भी अपने परिवार की सहायता से मतदान करने आए। 

म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से सटा पहाड़ी राज्य मिज़ोरम आठ पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस का अंतिम गढ़ है।  

मौजूदा मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यत्र ललथनहावला लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए उम्मीद कर रहे हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री जोरामथंगा की अगुवाई वाले मुख्य विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) से कड़ी चुनौती मिल रही है। 

कांग्रेस और एमएनएफ दोनों ने 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है और इसने 39 उम्मीदवार उतारे हैं।  

भाजपा और कांग्रेस के अलावा कई क्षेत्रीय एवं स्थानीय पार्टियों ने भी 40 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को उतारा है। इनमें मिजो नेशनल फ्रंट (एनएनएफ) के अलावा पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन फॉर आइडेंटिटी एंड स्टेटस ऑफ मिजोरम (पीआरआईएसएम), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं। 

यहां कुल 209 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया। इन उम्मीदवारों में से 15 महिलाएं हैं। 

निर्वाचन आयोग ने कन्हमुन में 15 विशेष मतदान केंद्र बनाए थे, जिससे रीआंग जनजाति के शरणार्थी मतदान कर सकें, जिन्होंने पिछले 21 सालों से त्रिपुरा में शरण ले रखी है। यह गांव मिजोरम-त्रिपुरा की सीमा पर स्थित है।

मिजोरम निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बांग्लादेश और म्यांमार के साथ लगी मिजोरम की सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा बनाए रखने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और असम राइफल्स के जवानों को तैनात किया गया। 
मतगणना 11 दिसंबर को होगी।

Mizoram elections 2018
mizoram polls
Congress
Mizo National Front
BJP
North East

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • punjab
    भाषा सिंह
    पंजाब चुनावः परदे के पीछे के खेल पर चर्चा
    19 Feb 2022
    पंजाब में जिस तरह से चुनावी लड़ाई फंसी है वह अपने-आप में कई ज़ाहिर और गुप्त समझौतों की आशंका को बलवती कर रही है। पंजाब विधानसभा चुनावों में इतने दांव चले जाएंगे, इसका अंदाजा—कॉरपोरेट मीडिया घरानों…
  • Biden and Boris
    जॉन पिलगर
    युद्ध के प्रचारक क्यों बनते रहे हैं पश्चिमी लोकतांत्रिक देश?
    19 Feb 2022
    हाल के हफ्तों और महीनों में युद्ध उन्माद का ज्वार जिस तरह से उठा है वह इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है
  • youth
    असद रिज़वी
    भाजपा से क्यों नाराज़ हैं छात्र-नौजवान? क्या चाहते हैं उत्तर प्रदेश के युवा
    19 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के नौजवान संगठनों का कहना है कि भाजपा ने उनसे नौकरियों के वादे पर वोट लिया और सरकार बनने के बाद, उनको रोज़गार का सवाल करने पर लाठियों से मारा गया। 
  • Bahubali in UP politics
    विजय विनीत
    यूपी चुनाव: सियासी दलों के लिए क्यों ज़रूरी हो गए हैं बाहुबली और माफ़िया?
    19 Feb 2022
    चुनाव में माफ़िया और बाहुबलियों की अहमियत इसलिए ज्यादा होती है कि वो वोट देने और वोट न देने,  दोनों चीज़ों के लिए पैसा बंटवाते हैं। इनका सीधा सा फंडा होता है कि आप घर पर ही उनसे पैसे ले लीजिए और…
  • Lingering Colonial Legacies
    क्लेयर रॉथ
    साम्राज्यवादी विरासत अब भी मौजूद: त्वचा के अध्ययन का श्वेतवादी चरित्र बरकरार
    19 Feb 2022
    त्वचा रोग विज्ञान की किताबों में नस्लीय प्रतिनिधित्व की ऐतिहासिक कमी ना केवल श्वेत बहुल देशों में है, बल्कि यह पूरी दुनिया में मौजूद है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License