NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मिर्ज़ापुर : पत्रकारों का प्रशासन से सवाल, क्या सच को उजागर करना गुनाह है?
मिडडे मील से जुड़ी खबर करने वाले पत्रकार पवन जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मिर्जापुर में मंगलवार को पत्रकार संघ ने प्रदर्शन किया। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Sep 2019
mirzapur

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में पत्रकार और प्रशासन आमने-सामने हैं। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में मिडडे मील के तौर पर नमक-रोटी परोसने का वीडियो वायरल होने के बाद जिस तरह पत्रकार पवन जायसवाल और अन्य पर प्रशासन ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है, उसके विरोध में मंगलवार यानी 3 सितंबर को पत्रकार संघ ने जिला मंडलायुक्त के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों का कहना है कि हमारा जिला प्रशासन से एक ही सवाल है कि क्या सच को उजागर करना गुनाह है? अगर इस तरह पत्रकारों की आवाज दबाई गई, तो हम पत्रकारिता कैसे करेंगे?

न्यूज़क्लिक से बातचीत में पत्रकार अमृत ने बताया कि वे लोग पवन जायसवाल पर मुकदमे के संबंध में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने के लिए पहले से समय मांग कर आए थे, लेकिन कार्यालय पर कमिश्नर साहब मौजूद नहीं थे। जिसके चलते उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

एक और पत्रकार सौरभ ने बताया कि प्रशासन कैसे बच्चों को उस दिन रोटी-सब्जी देने की बात कर रहा है। जबकि उस दिन मैन्यू में ही रोटी-दाल थी। ये अपनी नाकामी छिपाने के लिए, इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। एक पत्रकार पर एक खबर करने के लिए इतनी संगीन धाराएं लगाना समझ के परे है।
Capture 2.PNG
इस संबंध में पवन जायसवाल ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा इस खबर के पीछे उनकी मंशा केवल सच को सामने लाने की थी। वे किसी प्रायोजित साजिश को अंजाम देने नहीं गए थे, केवल अपना काम कर रहे थे। अब मामला हाई-प्रोफाइल होने के बाद प्रशासन उन पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रहा है।

उधर, कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार किसी के खिलाफ द्वेषपूर्ण व्यावहार नहीं करती है। यदि सरकार को बदनाम करने का कोई प्रयास करेगा तो वो उचित नहीं है। यदि कोई निर्दोष होगा तो सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी।

गौरतलब है कि सोमवार 2 सितंबर को स्थानीय पत्रकार के खिलाफ एफआईआर की खबर के तूल पकड़ते ही हर जगह मिर्जापुर प्रशासन की आलोचना होने लगी। इस संबंध में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कड़ी निंदा की, साथ ही इस कार्रवाई को पत्रकारों के खिलाफ उठाया गया क्रूर कदम बताया।

बता दें कि 22 अगस्त को मिर्जापुर स्थित एक प्राइमरी स्कूल के बच्चों को नमक के साथ रोटी खिलाने का मामला सामने आया था। जिसके तहत पुलिस ने आईपीसी की धारा 186, 193, 120B, 420 के तहत स्थानीय पत्रकार पवन जायसवाल और गांव के राजकुमार पाल पर साजिश करने, गलत साक्ष्य बनाकर वीडियो वायरल करने और छवि खराब करने को लेकर मामला दर्ज किया है।

जाहिर है पत्रकार पर मुकदमे का ये मामला गंभीर है। भले ही प्रशासन के अपने तर्क हो लेकिन आज पत्रकारों पर बढ़ते हमले और दबाव की खबरें भी किसी से छिपी नहीं हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है कि क्या सरकार और प्रशासन की खामिया उजागर करना, अपराध करना है?

इसे भी पढ़ें : मिर्ज़ापुर : क्या प्रशासन पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कर अपनी नाकामी छिपा रहा है?

mirzapur
UttarPradesh
mid day meal
Journalist Pawan Jaiswal

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

मिड डे मिल रसोईया सिर्फ़ 1650 रुपये महीने में काम करने को मजबूर! 

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

मलियाना नरसंहार के 35 साल, क्या मिल पाया पीड़ितों को इंसाफ?

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

लखनऊ विश्वविद्यालय में एबीवीपी का हंगामा: प्रोफ़ेसर और दलित चिंतक रविकांत चंदन का घेराव, धमकी

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे: कोर्ट कमिश्नर बदलने के मामले में मंगलवार को फ़ैसला

ज्ञानवापी विवाद में नया मोड़, वादी राखी सिंह वापस लेने जा रही हैं केस, जानिए क्यों?  


बाकी खबरें

  • एपी
    क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर ऑस्कर ने विल स्मिथ पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया
    09 Apr 2022
    स्मिथ की हरकत पर अकादमी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं।
  • kashmiri student
    नासीर ख़ुएहामी
    घोर ग़रीबी के चलते ज़मानत नहीं करा पाने के कारण कश्मीरी छात्र आगरा जेल में रहने के लिए मजबूर
    09 Apr 2022
    विश्वास की कमी और वित्तीय दबाव उन परिवारों के रास्ते में आड़े आ रहे हैं, जिनके बच्चों को क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों भारत की शिकस्त के बाद जेल में डाल दिया गया था, हालांकि उन्हें ज़मानत…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद : आवास के मामले में सैकड़ों मजदूर परिवारों को हाईकोर्ट से मिली राहत
    09 Apr 2022
    पिछले कुछ सालों में दिल्ली एनसीआर और उसके पास के क्षेत्रों में सरकारों ने बड़ी तेज़ी से मज़दूर बस्तियों को उजाड़ना शुरू किया। ख़ासकर कोरोना काल में सरकार ने बड़े ही चुपचाप तरीके से अपने इस अभियान को चलाया…
  • गुरसिमरन बख्शी
    मांस खाने का राजनीतिकरण करना क्या संवैधानिक रूप से सही है?
    09 Apr 2022
    मांस पर प्रतिबंध लगाना, किसी भी किस्म के व्यापार करने के मामले में मौलिक अधिकार का उल्लंघन कहलाता है और किसी वैधानिक क़ानून के समर्थन के अभाव में, यह संवैधानिक जनादेश के मामले में कम प्रभावी हो जाता…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    09 Apr 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 1 हजार 196 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License