NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान
अमेरिका
मज़हबी कट्टरपंथ: फासीवाद की तरफ बढ़ते कदम
फारूकतारिक
22 Dec 2014

धार्मिक कट्टरपंथियों द्वारा यह किसी भी स्कूल पर किए गए हमलों में सबसे विभत्स था। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल में किए गए हमले में कुल 146 लोगो की जान गई जिसमे 10 से 17 उम्र के बीच के 136 बच्चे शामिल थे। हमलावरों ने बच्चो को कलमा पढने के लिए कहा और फिर उसके बाद अंधाधुंध गोलियां चलाई। यह मुसलमान बच्चो पर मुसलमान कट्टरपंथियों द्वारा किया गया हमला था।

तहरीक ए तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए बन्दुक और बम से लैस उन 7 आतंकियों की तस्वीर जारी की जिन्हें इस “ऑपरेशन” के लिए चुना गया था। यह प्रक्रिया सेना के उस तस्वीर के बाद आई जिसमे उन्होंने मरे हुए सातों आतंकियों को दिखाया था। पर तब तक वे काफी नुकसान पहुंचा चुके थे।

कट्टरपंथियों ने दावा किया कि उन्होंने छोटे बच्चों की जान नहीं ली। उनका कहना था कि दुश्मन के बच्चे  अगर 12 साल से कम उम्र के हैं तो उन्हें मारना इस्लाम में गुनाह है। पर स्कूल में पंजीकृत कुल बच्चों के 11 फ़ीसदी हिस्से को 15 मिनट के अन्दर ख़त्म कर दिया गया।

स्कूल की प्रिंसिपल को इस तरह गोली मारी गई की उनके मृत शरीर को पहचानना मुश्किल हो गया था।उनकी गलती सिर्फ यह थी कि उन्होंने बच्चो को स्कूल से बाहर भगाने का प्रयास किया। बच्चो को लाइन में खड़ा करने के बाद उनपर गोलियां चलाई गई। जिन्होंने भागने की कोशिश की, उन्हें पकड़ कर मारा गया।

                                                                                                                             

इस दर्दनाक वारदात का पूरे पाकिस्तान के बच्चे पर ऐसा असर पड़ा कि मेरा 14 वर्षीय बेटा अपनी माँ से पूछ रहा था कि अगर वे मेरे स्कूल में भी आगए तो मै क्या करूँगा। लाइन लगा कर खड़ा रहूँ या भागने की कोशिश करूँ?

इस दिन ने पाकिस्तान और पुरे विश्व को हिला कर रख दिया । मासूम बच्चो को मारने की खबरें दुनियाभर के समाचार चैनलों में मुख्य समाचार के रूप में दिखाई जा रही थी। जनमानस सदमे में और गुस्सा से भड़क रहा था।

अगले ही दिन 17 दिसम्बर को पूरे पाकिस्तान में बंद और हड़ताल का माहौल था। एक ऐसी हड़ताल जिसे किसी राजनैतिक पार्टी द्वारा नहीं घोषित किया गया और जिसके पीछे यह मकसद नहीं था कि वे पूरे पाकिस्तान को बंद कर अपना उल्लू सीधा कर सकें। यह देश के सबसे बड़े आंदोलनों मे से एक था जब पूरे पाकिस्तान की दुकाने, परिवहन व्यवस्था और सभी संस्थान एक साथ बंद थे।  यह उस समय की याद दिलाता है जब 2007 में बेनज़ीर भुट्टो की हत्या की गई और पूरा देश शोक और गुस्से से भरा हुआ था।

तथाकथित मुख्य प्रतिद्वंदी भारत के हर स्कूल में २ मिनट का मौन रखा गया। साथ ही संसद ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया।

ठीक उसी दिन पाकिस्तान के सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने पेशावर में बैठक की जहाँ उन्होंने कट्टरवादियों से “एकसाथ” लड़ने के लिए बिना मानसिकता में बदलाव और बिना योजना के बात की। आखिर वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?

इस मीटिंग में इमरान खान भी थे जिनकी पार्टी खैबर पुख्तोंखावा में सरकार में भी है। पेशावर इसी इलाके में पड़ता है। वे सरकार को उखाड़ फेकने के लिए लगातार अलग जगहों पर धरना दे रहे थे बिना अपने राज्य में लोगो की सुरक्षा का ख्याल किए हुए।

इमरान खान की “अच्छे और बुरे” तालिबान की थ्योरी का मतलब था की इन जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षित स्वर्ग बनाकर बैठे हुए कट्टरपंथियों पर कोई कार्यवाही न की जाए। वे “अच्छे तालिबान” से बातचीत के सबसे बड़े समर्थक हैं और उनका मानना है की इससे चरमपंथियों को बांटा जा सकता है। कोई अच्छा या बुरा तालिबान नहीं है। वे सब फासीवाद सोच की ही उपज हैं।

सत्तारूढ़ मुस्लिम लीग का इन धार्मिक कट्टरपंथियों से पुराना रिश्ता रहा है और इस रिश्ते का फायदा उठाकर वे 2013 में चुनाव जीतने में सफल हुए। इन कट्टरपंथियों ने पीएमएलएन और पीटीआई के उम्मीदवारों पर लगातार हमले किए जिसके कारण वे चुनाव प्रचार नहीं कर पाए।

उसी मीटिंग में जमात इस्लामी के नेता भी थे जिनके पूर्व अध्यक्ष ने मरे हुए तालिबानियों को शहीद की उपाधि दी थी। उस मीटिंग में इन कट्टरपंथी ताकतों के एक धड़े की राजनैतिक पार्टी जमीअत उलेमाई इस्लाम भी थी। साथ ही ऐसी अन्य राजनैतिक पार्टियाँ भी थी जो लगातार जिहादी विचारधारा की समर्थक रही हैं और इन चरमपंथी दलों के साथ सबंधित भी।

मीटिंग के अन्त में सभी ने फैसला लिया की एक हफ्ते के अन्दर प्रदेश के लिए नई सुरक्षा नीति इज़ाद की जाएगी जैसे की एक सप्ताह में कोई जादू की छड़ी इन पार्टियों के हाँथ में होगी।

पाकिस्तान की सरकार धार्मिक कट्टरपंथियों के इस बढ़त को रोकने में नकामयाब रही है। राज्य के मन में इनके लिए एक नरम रुख हमेशा रहा है। बहुत लम्बे समय से राज्य इन्हें सुरक्षा दल के प्रतिनिधि के रूप में देखती रही है। इस सुरक्षा बल का एक ही एजेंडा रहा है और वो है भारत का विरोध करना। देश में इस इस्लामीकरण की शुरुआत सेना के तानाशाह जिया उल हक ने अमरीकी साम्राज्यवाद के मदद से की थी।

साम्राज्यवादी ताकतों की मदद से राज्य और सेना ने जिहादियों की मदद करने के अलावा करोड़ो रूपए भी जमा किए हैं ताकि वे इसका इस्तेमाल संकुचित इस्लामिक सोच को बढने और अपना उल्लू सीधा करने में लगा सकें।

1980 से पिछले तीन दशकों को मदरसों के दशकों के नाम से जाना जाता है। आज लगभग 20,000 से अधिक मदरसे आत्मघाती दस्तों को तैयार करने का काम करते हैं। सऊदी अरब और वापस लौटे लाखों अप्रवासीय मुसलमानों की मदद से ये मदरसे स्कूल व्यवस्था के विकल्प बन गए हैं। पाकिस्तान और बाहर जितनी भी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, सभी का राजनैतिक और संगठनात्मक ढांचा इन्ही मदरसों में तैयार किया जाता है।

9/11 के बाद, राज्य का कट्टरपंथियों के साथ रिश्तों में  दूरियां तो आई हैं पर यह टूटा नहीं है। प्रतिबंधित आतंकी संगठनो ने अपना नाम बदल के इन गतिविधियों को जारी रखा है। वे मीटिंग,पब्लिक रैली करते हैं,  फंड इकठ्ठा करने के साथ ही अपने दस्तावेज़ भी प्रकशित करते हैं। सरकार इस पर कुछ कदम नहीं उठाती।

पाकिस्तान दिन प्रति दिन इस्लामिक विचारधारा की वजह से संकुचित और दक्षिणपंथी होता जा रहा है।धर्म के विरोधियों के लिए बने कानून का इस्तमाल व्यक्तिगत और वैचारिक मतभेद को साधने के लिए किया जा रहा है। धार्मिक अल्पसंख्यक, औरते और बच्चे सबसे आसान लक्ष्य हैं। ये मासूम दक्षिणपंथी सोच के बढ़ोतरी का जुर्माना भर रहे हैं।

धार्मिक कट्टरपंथ ने न केवल प्रगतिशील ताकतों के सामने सवाल खड़ा किया बल्कि आधुनिक समाज के बुनियादी ढांचे को भी हिलाने का काम किया है।  स्वास्थ्य और शिक्षा इन कट्टरपंथियों के सबसे आसान लक्ष्य हैं।

पोलियो के कार्यकर्ता जिसमे मुख्यतः औरते शामिल हैं, इन कट्टरपंथियों का निशाना बन रही। इनका मानना है कि पोलियो के उन्मूलन के लिए काम कर रही टीम के ही कारण ओसामा बिन लादेन का पता चला जिसके कारण उसकी ‘हत्या’ की गई। इसका नतीजा ये निकला है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन सभी पाकिस्तानी नागरिकों की विदेश यात्रा पर रोक लगाने की बात कही है जिनके पास पोलियो वैकसीनेशन का प्रमाणपत्र नहीं है।

पंजाब और खैबर पुख्तोंखावा के प्राइमरी स्कूलों में धर्म के नाम पर पाठ्यक्रम को ऐसा बनाया गया है कि उसमे अवैज्ञानिक और जिहादियों को समर्थित करती बातें आ सके। अत्यधिक स्कूलों में जंग को छेड़ने वाली विचारधारा को पढाया जा रहा है।

धार्मिक कट्टरपंथ फासीवाद का नया चेहरा है। ये फासीवाद की तरफ बढ़ता हुआ कदम है। इनमे फासीवाद के सभी गुण मौजूद हैं। इन्होने पढ़े लिखे मध्यम वर्ग में एक जगह बना ली है। वे मजदूर संगठन और सामजिक आन्दोलन के भी खिलाफ हैं। वे औरतों को आदमी से कमजोर समझते हैं और उन्हें घर की चार दीवारों में कैद करना चाहते हैं। अल्पसंख्यकों पे हमला करना तो इनके पेशा बन गया है।

ये अन्तराष्ट्रीय भी हैं। वे पूरे विश्व को इस्लामिक राष्ट बनाना चाहते हैं। वे प्रजातंत्र के खिलाफ हैं और खिलाफत की सरकार चाहते हैं। वे इस्लामिक स्टेट और तालिबान के रूप में विश्व के सबसे क्रूर आतंकी चेहरे हैं। उनकी सोच में कुछ भी प्रगतिशील नहीं है। वे साम्राज्यवाद के खिलाफ नहीं पर अमरीका और पश्चिमी देशों के विरोधी हैं। उन्होंने आत्मघाती हमलों, बम ब्लास्ट, सामूहिक हत्या के नाम पर बड़े ही विभत्स आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया है।

इनका जवाब देना होगा। अमरीका ने जो “आतंक के खिलाफ” लड़ाई जारी की थी, वह विफल साबित हुई है। अमरीका के कब्जे, “प्रजातंत्र की बहाली” के नाम पर किए गए हमलों के बावजूद ये कट्टरपंथी लगातार बढ़ते ही जा रहे।

ये 9/11 के बाद अफगानिस्तान के कब्जे के बावजूद और मज़बूत हुए हैं।

एक नए तरीके की जरुरत है। सरकार को इनसे अपने सारे संबंध तोड़ने होंगे। यह सोच कि, “वे अपने भाई, अपने लोग, अपनी सुरक्षा व्यवस्था का एक हिस्सा हैं, वे हिन्दुओं के खिलाफ लड़ाई का जरिया हैं, उनमे कुछ सही है और कुछ गलत हैं, इन सभी बातों को किनारे रखना होगा। कपटसंधि साजिश इन दक्षिण पंथियों का सबसे आसान बहाना रहा है। वे सच्चाई से दूर भाग रहे हैं।

इस कट्टरपंथी सोच को खत्म करने का कोई छोटा रास्ता नहीं है। कोई सैन्य कार्यवाही भी उपाय नहीं है।यह राजनैतिक लड़ाई है जिसे शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में बदलाव लाकर लड़ना होगा। इसकी शुरुआत मदरसों के राष्ट्रीकरण से करनी होगी। मुफ्त शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन व्यवस्था को लागु करना इस दक्षिणपंथी सोच से लड़ने का पहला कदम होगा।

ये कट्टर दक्षिणपंथी सोच को बढ़ावा दे रहे हैं। मेहनतकश वर्ग की मदद से खड़ा किया गया एक ऐसा राजनैतिक विकल्प जिसमे मजदूर यूनियन  का भी समावेश हो, इस सोच से लड़ने का एकमात्र तरीका है।

(फारूक तारिक पाकिस्तान की आवामी वर्कर्स पार्टी के महासचिव हैं)

(अनुवाद- प्रांजल)

डिस्क्लेमर:- उपर्युक्त लेख मे व्यक्त किए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत हैं, और आवश्यक तौर पर न्यूज़क्लिक के विचारो को नहीं दर्शाते ।

 

पेशावर हमला
तालिबान
इमरान खान
खैबर पुख्तोंखावा
मुस्लिम लीग
तहरीके इन्साफ
फ़ासीवाद
अमरीका
साम्राज्यवाद
नवाज़ शरीफ

Related Stories

अमेरिकी सरकार हर रोज़ 121 बम गिराती हैः रिपोर्ट

वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में फिलिस्तीन पर हुई गंभीर बहस

उत्तर कोरिया केवल अपनी ज्ञात परमाणु परीक्षण स्थल को खारिज करना शुरू करेगा

गौरी लंकेश की हत्या , डर का माहौल पैदा करने की कोशिश है

झूठ की फैक्ट्रियां ज़्यादातर मोदी भक्त ही चलाते हैं: डॉ वासु के हवाले से गौरी लंकेश का आखिरी संपादकीय

गौरी लंकेश का क़त्ल , प्रतिरोध का गाला घोटने की कोशिश है

संदर्भ पेरिस हमला – खून और लूट पर टिका है फ्रांसीसी तिलिस्म

मोदी का अमरीका दौरा और डिजिटल उपनिवेशवाद को न्यौता

मोदी का अमरीका दौरा: एक दिखावा

अमरीका की नयी पर्यावरण योजना एक दृष्टि भ्रम के सिवा कुछ नहीं है


बाकी खबरें

  • women in politics
    तृप्ता नारंग
    पंजाब की सियासत में महिलाएं आहिस्ता-आहिस्ता अपनी जगह बना रही हैं 
    31 Jan 2022
    जानकारों का मानना है कि अगर राजनीतिक दल महिला उम्मीदवारों को टिकट भी देते हैं, तो वे अपने परिवारों और समुदायों के समर्थन की कमी के कारण पीछे हट जाती हैं।
  • Indian Economy
    प्रभात पटनायक
    बजट की पूर्व-संध्या पर अर्थव्यवस्था की हालत
    31 Jan 2022
    इस समय ज़रूरत है, सरकार के ख़र्चे में बढ़ोतरी की। यह बढ़ोतरी मेहनतकश जनता के हाथों में सरकार की ओर से हस्तांतरण के रूप में होनी चाहिए और सार्वजनिक शिक्षा व सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए हस्तांतरणों से…
  • Collective Security
    जॉन पी. रुएहल
    यह वक्त रूसी सैन्य गठबंधन को गंभीरता से लेने का क्यों है?
    31 Jan 2022
    कज़ाकिस्तान में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (CSTO) का हस्तक्षेप क्षेत्रीय और दुनिया भर में बहुराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बदलाव का प्रतीक है।
  • strike
    रौनक छाबड़ा
    समझिए: क्या है नई श्रम संहिता, जिसे लाने का विचार कर रही है सरकार, क्यों हो रहा है विरोध
    31 Jan 2022
    श्रम संहिताओं पर हालिया विमर्श यह साफ़ करता है कि केंद्र सरकार अपनी मूल स्थिति से पलायन कर चुकी है। लेकिन इस पलायन का मज़दूर संघों के लिए क्या मतलब है, आइए जानने की कोशिश करते हैं। हालांकि उन्होंने…
  • mexico
    तान्या वाधवा
    पत्रकारों की हो रही हत्याओंं को लेकर मेक्सिको में आक्रोश
    31 Jan 2022
    तीन पत्रकारों की हत्या के बाद भड़की हिंसा और अपराधियों को सज़ा देने की मांग करते हुए मेक्सिको के 65 शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License