NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
साहित्य-संस्कृति
भारत
राजनीति
मन की असली बात : फ़ौजी भाइयों के साथ
“वीर जवानों, मेरे से पहले आज तक किसी ने भी आप को वह स्थान नहीं दिया जो मैं आप लोगों को देता हूँ। जब भी कोई मेरे या मेरी सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलता है, तो मेरे समर्थक उसका मुंह बंद करने के लिए आप जवान लोगों की शहादत का उपयोग करते हैं।”
डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
24 Mar 2019
सांकेतिक तस्वीर
Image Courtesy : NDTV.com

(डिसक्लेमर : इस संबोधन / आलेख का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ से कोई संबंध नहीं हैं। अगर आपको ऐसा लगे तो इसे महज़ संयोग मात्र समझें : लेखक)

मेरे प्यारे जवान भाइयों, मैं आज आपसे अपने मन की असली बात करना चाहता हूं। मेरे प्यारे जवान भाइयों, मैं बचपन से ही फौज में भर्ती हो कर, भारत माता की सेवा करना चाहता था। अगर मैं चाय न बेचता तो आज फौज में भर्ती हो कर, आप लोगों के बीच रहकर भारत माता की सेवा कर रहा होता।

वीर जवानों, मेरे से पहले आज तक किसी ने भी आप को वह स्थान नहीं दिया जो मैं आप लोगों को देता हूँ। क्या आज से पहले कभी किसी ने भी अपने विरोधियों का मुंह बंद करने के लिए आप जवानों का ‘सदुपयोग’ किया है। जब भी कोई मेरे या मेरी सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलता है, तो मेरे समर्थक उसका मुंह बंद करने के लिए आप जवान लोगों की शहादत का उपयोग करते हैं "वहां जवान लोग शहादत दे रहे हैं, सियाचिन में ड्यूटी कर रहे हैं और तुम मोदी के खिलाफ बोल रहे हो। शर्म करो, शर्म।" क्या ऐसा किसी और ने किया है।

tirchi najar after change new_6.png

कांग्रेस के आज के नामजादों की एक दादी होती थी। आपको याद होगा, आप जवानों ने उन दिनों देश के लिए इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। पाकिस्तान से बांग्लादेश को अलग किया। नब्बे हजार सैनिकों से आत्म समर्पण कराया। पर उस औरत ने आपका अहसान नहीं माना। चुनावों में आपकी इस जीत का नाम तक नहीं लिया। आपकी जीत को नहीं भुनाया। और दूसरी तरफ मैं हूँ। आपने मेरे शासन में दो सर्जिकल स्ट्राइक की। और मैंने उन्हें कितना बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया। जवान भाइयों, आप खुद देख सकते हैं कांग्रेस कितनी अहसान फरामोश पार्टी है और मैं आप जवानों का कितना अहसान मानता हूँ। हर क्षण हर पल सर्जिकल स्ट्राइक को याद करता रहता हूँ। चुनावी रैलियों में तो और ज्यादा याद करुंगा और उसका पूरा लाभ हासिल कर के रहूंगा।

मेरे प्यारे जवान भाइयों, कांग्रेस हमेशा ही आपका मोरेल खत्म करने पर लगी रहती है। सिर्फ छह सौ करोड़ का जहाज खरीद रही थी आप लोगों के लिए। इतने सस्ते जहाज से हमारे जवानों का मोरेल डाउन होता या नहीं। इसलिए मैंने वही जहाज सोलह सौ करोड़ रुपए में खरीदा जिससे जवानों का मोरेल ऊंचा बना रहे। दुश्मन भी समझ नहीं पायेगा कि इतने मंहगे जहाज में क्या क्या लगा है और क्या नहीं लगा है। वह भी गच्चा खा जायेगा। देखी मेरी अक्लमंदी। पाकिस्तान और चीन ही नहीं, अमेरिका भी यह सोच परेशान हो रहा होगा कि ये इस मोदी ने छह सौ का जहाज सोलह सौ में क्यों खरीदा। इसमें क्या क्या लगवाया। पर सच्ची बात तो यह है कि  जहाज वही है जो छह सौ करोड़ का था। देखा, अपनी बुद्धिमानी से दुश्मन को कैसे गच्चा दे दिया और खुद भी कमा लिया।

कांग्रेस को हमारे जवानों की वीरता पर विश्वास कभी  रहा ही नहीं है। 126 जहाज खरीदना चाहती थी। कहती थी, जंगी विमानों के सात सक्वैड्रन की कमी है। पर मैं अपने जवानों की वीरता का कायल हूँ। मैं जानता हूँ वीर जवानों, कि आप 36 राफेल से भी वीरता पूर्वक लड़ सकते हैं। आप आपनी वीरता से सात सक्वैड्रन की जगह दो सक्वैड्रन से ही दुश्मन के छक्के छुड़ा सकते हैं। और तो और रफ़ाल हवाई जहाज के बिना भी छुडा़ सकते हैं। यह बात सिर्फ मैं ही अच्छी तरह जानता हूँ। इन कांग्रेसियों को आपकी वीरता पर विश्वास ही नहीं है। बार बार अधिक मंहगे और कम राफेल विमानों की बात कर ये देशद्रोही कांग्रेसी आपका मोरेल को डाउन करने में लगी है।

प्यारे वीर जवानों, आपका मैं तहेदिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने ठीक समय पर पुलवामा में अपनी कुर्बानी दे मुझे ठीक चुनाव से पहले जीवन दान दे दिया। मैंने भी सर्जिकल स्ट्राइक करा आपके द्वारा दिये गए मौके को पूरी तरह भुना लिया। अब मुझे आप पर पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी, चुनाव पूरा होने तक, यदि माहौल मेरे खिलाफ गया तो, वीर जवानों, आप अपनी जान दे कर भी, मेरी सहायता करेंगे। 

फौजी भाइयों विश्वास रखिये, आप मेरे काम आइये, मैं भी आपके काम आऊंगा। आपको एमएलए, एमपी, मंत्री बनाऊंगा। पहले भी बनाया है, आगे भी बनाऊंगा। फौजी जनरल को भी बनाया है, पुलिस अफसर को भी बनाया है।

नेता जी कहिन : मेरे प्यारे फौजी भाइयों, 

खून आपका बहता है, बाछें मेरी खिलती हैं। 

लाश आपकी गिरती है, लड्डू मेरे मन में फूटते हैं। 

युद्ध आप लड़ते हो, विजयी मैं होता हूँ।

इसे भी पढ़ें : "मन की असली बात"

(लेखक पेश से चिकित्सक हैं।)

tirchi nazar
Satire
Political satire
Narendra modi
mann ki baat
netaji kahin
BJP-RSS
General elections2019

Related Stories

कविता का प्रतिरोध: ...ग़ौर से देखिये हिंदुत्व फ़ासीवादी बुलडोज़र

तिरछी नज़र: सरकार-जी, बम केवल साइकिल में ही नहीं लगता

विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता

तिरछी नज़र: बजट इस साल का; बात पच्चीस साल की

…सब कुछ ठीक-ठाक है

तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...

बना रहे रस: वे बनारस से उसकी आत्मा छीनना चाहते हैं

तिरछी नज़र: ओमीक्रॉन आला रे...

तिरछी नज़र: ...चुनाव आला रे

चुनावी चक्रम: लाइट-कैमरा-एक्शन और पूजा शुरू


बाकी खबरें

  •  Eye Hospital incident
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मुज़फ़्फ़रपुर आई हॉस्पिटल कांडः कार्रवाई न होने पर निकाला गया आक्रोश मार्च, आंदोलन का ऐलान
    24 Dec 2021
    बिहार सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने मुज़फ़्फ़रपुर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला और अस्पताल प्रबंध समेत जिम्मेदार लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कहा कि अगर दोषियों के…
  • rally
    भाषा
    कोविड-19 की तीसरी लहर के मद्देनजर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए सरकार : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
    24 Dec 2021
    अदालत ने कहा, दूसरी लहर में हमने देखा कि लाखों की संख्या में लोग संक्रमित हुए और लोगों की मृत्यु हुई। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के कारण बड़ी संख्या में लोग संक्रमित…
  • covid
    भाषा
    सिंगापुर के विशेषज्ञों को 2022 में ‘ओमीक्रोन’ के सबसे अधिक मामले सामने आने की आशंका
    24 Dec 2021
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 वैश्विक महामारी को अगले साल खत्म करने के लिए विश्व से एक साथ आने का आह्वान किया है।
  • omicron
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
    24 Dec 2021
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
  • kisan
    अमेय तिरोदकर
    महाराष्ट्र: किसानों की एक और जीत, किसान विरोधी बिल वापस लेने को एमवीए सरकार मजबूर
    24 Dec 2021
    मोदी सरकार के तीनों कृषि क़ानूनों को निरस्त करने के लिए मजबूर होने के बाद अब महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ने वर्तमान में जारी विधानसभा सत्र के दौरान विधायी कामकाज के लिए सूचीबद्ध प्रस्तवित विधेयकों…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License