NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मणिपुरः 'मीतेई पुईया' के जलने के बाद समाज में भेदभाव गहराया
मणिपुर में हिंदुत्व के प्रसार के बाद, खासकर सोशल मीडिया में जातिवाद तथा अश्पृश्यता की चर्चा तेज़ हो गई है।
मधु चंद्र
14 Dec 2018
मणिपुर

18 वीं शताब्दी की शुरुआत में मणिपुर आए हिंदू मिशनरी शांतिदास गोसाई ने मीतेई को हिंदू धर्म परिवर्तित कर उनके पवित्र ग्रंथ पुईया को जला दिया। मीतेई पुईया के जल जाने से मणिपुर की संस्कृति, भाषा, धर्म और सामाजिक सद्भाव पर हमला हुआ। मणिपुर में हिंदू धर्म के आगमन के बाद समाज में 'पवित्र' और 'अपवित्र' की अवधारणा ने उत्तर-पूर्वी राज्य में लोगों के जीवन को बहुत ज़्यादा प्रभावित किया है।

मीतेई समाज में जाति के अस्तित्व को राज्य के लोगों ने हमेशा अस्वीकार किया है क्योंकि मणिपुर के लोगों को भारत के तथाकथित 'अस्पृश्यता' के साथ वर्गीकरण करना पसंद नहीं है। लेकिन मणिपुर में पैदाइश से लेकर मौत तक ज़िंदगी के हर पड़ाव में जातिवाद के लक्षण और प्रथा दिखाई देते हैं।

हाल में मणिपुरी में "अमांग और अशेंग" शब्द जिसका मतलब "शुद्ध तथा अशुद्ध" होता है वह सोशल मीडिया में बहस का विषय बन गया। मणिपुर के लोगों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले शब्द 'जातिवाद' और 'अस्पृश्यता' भी "अमांग और अशेंग" हैं।

पैदाइशी 'शुद्ध तथा अशुद्ध' ख़ून की अवधारणा वैदिक ग्रंथों में जातिवाद के वर्णन के लगभग करीब है।

लेकिन भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाली केंद्र सरकार द्वारा मणिपुर विश्वविद्यालय में हिंदुत्व स्थापित करने के प्रयास के बाद 'शुद्ध तथा अशुद्ध' (अमांग-अशेंग) का इस्तेमाल मणिपुर के लोगों के बीच सोशल मीडिया पर चर्चा का मुख्य विषय बन गया। इसे कंगला के पवित्र परिसर में रासलीला मंडप के निर्माण की अफवाहों से और ज्यादा फैलाया गया। इसने उन लोगों को परेशान कर दिया जो सनामहिज्म (मीतेई समाज का स्वदेशी धर्म) के लिए कंगला को संरक्षित करना चाहते थें।

क्या मणिपुर में हिंदू धर्म के आगमन से पहले अमांग-अशेंग मौजूद था?

पिछले 20 वर्षों से मैं मणिपुर में लोगों के जीवन पर जातिवाद और इसके प्रभाव को संबोधित करता रहा हूं। हर बार मैं जाति को एक समस्या के रूप में व्याख्या करता हूं तो मुझ पर जातिवाद को मणिपुर में लाने का आरोप लगाया जाता है। हालांकि मेरी कोशिश मणिपुरी समाज के एक वर्ग के बीच जाति की प्रथा को समझने में लोगों को मदद करना रही है।

ब्राह्मण अन्य समुदायों द्वारा बनाया खाना नहीं खाते हैं, ब्राह्मणों और मीटेई समाज और अन्य समुदायों के बीच विवाह नहीं होता है, गैर ब्राह्मणों के लिए मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध जैसी समस्याएं मणिपुर के वास्तविक मुद्दे हैं। फिर भी इन्हें जाति के मुद्दों के रूप में नहीं देखा जाता है।

मणिपुर में हिंदू धर्म आने से पहले राज्य में मीटेई के साथ-साथ अन्य समुदायों में पवित्र स्थानों, पवित्र दिनों और पवित्र घटनाओं की अवधारणा थी। मीटेई की आस्था की पवित्रता अस्पृश्यता या जाति व्यवस्था से बिल्कुल अलग है। हालांकि हिंदू धर्म को अपनाने के बाद जातिवाद या अस्पृश्यता की प्रथा के साथ उनकी आस्था घुलमिल हो गई।

अमांग-अशेंग जातिवाद और अस्पृश्यता की भ्रमित तथा मिश्रित अवधारणा के लिए उपयुक्त शब्द है।

किसी 'अछूत' द्वारा छू दिए जाने पर ब्राह्मण की अवधारणा दूषित हो रही है, तथाकथित अछूतों द्वारा बनाए गए भोजन को ब्राह्मणों द्वारा न खाने की प्रथा मणिपुर में कभी भी नहीं रही है। लेकिन अब यह राज्य में जीवन का हिस्सा बन गया है।

पहाड़ियों पर रहने वाले लोगों और घाटी के लोगों के बीच विवाह को मणिपुर के इतिहास में देखा जा सकता है। घाटी तथा पहाड़ियों के राजा की दोनों क्षेत्रों की पत्नियां होती थीं। 'अस्पृश्यता' की कोई अवधारणा नहीं थी, जैसे कि मीतेई आदिवासी महिलाओं से शादी करके अपवित्र हो रहे थें। अब हिंदी में शुद्धिकरण और मणिपुरी में शेंगडोपका ऐसे शब्द हैं जो किसी आदिवासी महिला से शादी करने के बाद आयोजित 'शुद्धि' समारोह के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। यह प्रथा हिंदू धर्म अपनाने से पहले मीतेई समाज में कभी अस्तित्व में नहीं थी।

मणिपुर में 'अस्पृश्यता' अब ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है। किसी आदिवासी महिला से शादी करने वाले मीतेई को दो प्रकारों में से किसी एक में शुद्धि समारोह से गुज़रना पड़ता है। इनमें से एक आदिवासी महिला को पानी के साथ मिला हुआ गाय का गोबर या गौमूत्र पीना होता है, जो कि  पुरानी प्रथा है। शुद्धि का दूसरा स्वरूप ब्राह्मणों के चरणों को धोने के बाद इकट्ठा किए गए "पवित्र पानी" को पीने के लिए आदिवासी महिलाओं से कहना है। इसे पवित्र चरण यानी कि ब्राह्मणों के पवित्र पैर के नाम से जाना जाता है।

जब तक शुद्धिकरण समारोह नहीं हो जाता है तब तक मीतेई पुरुष तथा आदिवासी महिला अशुद्ध रहती हैं और पुरुष के माता-पिता, महिला को रसोई में प्रवेश करने की अनुमति नहीं देते हैं। यदि मनुष्य के माता-पिता की मौत हो जाती है तो शादी करने वाले पुरुष और आदिवासी महिला दोनों को धार्मिक संस्कार करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

हिन्दू धर्म के आगमन से पहले ये सामाजिक पाबंदी मणिपुर के समाज में कभी अस्तित्व में नहीं थी। अमांग-अशेंग मीटेई समाज के बीच और भी जड़ पकड़ ली है और यह ब्राह्मणों तथा मीतेई समाज के बीच सिर्फ विवाह तक ही सीमित नहीं है। यह सामान्य मीतेई और अनुसूचित जाति समुदायों के साथ-साथ पहाड़ी पर रहने वाले लोगों तक भी फैल गया है।

(लेखक मधु चंद्र हैदराबाद स्थित एससी / एसटी संगठनों के अखिल भारतीय संघ के राष्ट्रीय सचिव हैं। ये विचार उनके निजी हैं।)

 

Caste
untouchability
Meitei Puya
Meiteis
hinduism
manipur
Hindutva
Pure-Impure
Amang-Asheng

Related Stories

डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

ओटीटी से जगी थी आशा, लेकिन यह छोटे फिल्मकारों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: गिरीश कसारावल्ली

पूर्वोत्तर के 40% से अधिक छात्रों को महामारी के दौरान पढ़ाई के लिए गैजेट उपलब्ध नहीं रहा

ज्ञानवापी कांड एडीएम जबलपुर की याद क्यों दिलाता है

मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'

क्या ज्ञानवापी के बाद ख़त्म हो जाएगा मंदिर-मस्जिद का विवाद?

बीमार लालू फिर निशाने पर क्यों, दो दलित प्रोफेसरों पर हिन्दुत्व का कोप

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’


बाकी खबरें

  • poonam
    सरोजिनी बिष्ट
    यूपी पुलिस की पिटाई की शिकार ‘आशा’ पूनम पांडे की कहानी
    16 Nov 2021
    आख़िर पूनम ने ऐसा क्या अपराध कर दिया था कि पुलिस ने न केवल उन्हें इतनी बेहरमी से पीटा, बल्कि उनपर मुकदमा भी दर्ज कर दिया।
  • UP
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी : जनता बदलाव का मन बना चुकी, बनावटी भीड़ और मेगा-इवेंट अब उसे बदल नहीं पाएंगे
    16 Nov 2021
    उत्तर-प्रदेश में चुनाव की हलचल तेज होती जा रही है। पिछले 15 दिन के अंदर यूपी में मोदी-शाह के आधे दर्जन कार्यक्रम हो चुके हैं। आज 16 नवम्बर को प्रधानमंत्री पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने…
  • Ramraj government's indifference towards farmers
    ओंकार सिंह
    लड़ाई अंधेरे से, लेकिन उजाला से वास्ता नहीं: रामराज वाली सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता
    16 Nov 2021
    इस रामराज में अंधियारे और उजाले के मायने बहुत साफ हैं। उजाला मतलब हुक्मरानों और रईसों के हिस्से की चीज। अंधेरा मतलब महंगे तेल, राशन-सब्जी और ईंधन के लिए बिलबिलाते आम किसान-मजदूर के हिस्से की चीज।   
  • दित्सा भट्टाचार्य
    एबीवीपी सदस्यों के कथित हमले के ख़िलाफ़ जेएनयू छात्रों ने निकाली विरोध रैली
    16 Nov 2021
    जेएनयूएसयू सदस्यों का कहना है कि एक संगठन द्वारा रीडिंग सत्र आयोजित करने के लिए बुक किए गए यूनियन रूम पर एबीवीपी के सदस्यों ने क़ब्ज़ा कर लिया था। एबीवीपी सदस्यों पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कार्यक्रम…
  • Amid rising tide of labor actions, Starbucks workers set to vote on unionizing
    मोनिका क्रूज़
    श्रमिकों के तीव्र होते संघर्ष के बीच स्टारबक्स के कर्मचारी यूनियन बनाने को लेकर मतदान करेंगे
    16 Nov 2021
    न्यूयॉर्क में स्टारबक्स के कामगार इस कंपनी के कॉर्पोरेट-स्वामित्व वाले स्टोर में संभावित रूप से  बनने वाले पहले यूनियन के लिए वोट करेंगे। कामगारों ने न्यूयॉर्क के ऊपर के तीन और स्टोरों में यूनियन का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License