NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
समाज
भारत
राजनीति
मनोज मुंतशिर ने फिर उगला मुसलमानों के ख़िलाफ़ ज़हर, ट्विटर पर पोस्ट किया 'भाषण'
मनोज मुंतशिर ने अपने ट्विटर प्रोफ़ाइल कविता जैसा लगता हुआ ज़हरीला भाषण पोस्ट किया है जिसमें मुसलमानों से मुख़ातिब होकर वे कह रहे हैं, 'क़ब्रों से खींच कर हम लाएँगे सच तुम्हारे...'
सत्यम् तिवारी
25 May 2022
manoj muntashir anti muslim video

बाबरी, ज्ञानवापी, शाही ईदगाह और न जाने देश की कितनी मस्जिदें हैं जिनकी लिस्ट भारत के हिन्दुत्ववादी संगठनों के पास मौजूद हैं जिनके बारे में इनका दावा है कि उन्हें मुसलमान शासकों ख़ासकर मुग़लों ने मंदिरों को तोड़ कर बनवाया था। ज्ञानवापी मस्जिद का बैकग्राउंड लगा कर बॉलीवुड के गीतकार और हिन्दुत्ववादी संगठनों के सांस्कृतिक विंग के अध्यक्ष जैसे लगने वाले मनोज मुंतशिर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह कह रहे हैं 'मस्जिद है या शिवाला, पत्थर गवाही देंगे।'

पूछेगी जब अदालत पत्थर गवाही देंगे !#Gyanvapi #पत्थर_गवाही_देंगे #manojmuntashir pic.twitter.com/GAMrN9sm0Z

— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) May 24, 2022

मुग़ल शासकों का सहारा ले कर मनोज ने आज के भारतीय मुसलमानों से संबोधित होकर कहा है और उनसे पूछा है कि बताइये 'बाबर ने राम को वनवास में क्यों भेजा, काशी को क्यों उजाड़ा?' वगैरह वगैरह…

यह पहली बार नहीं है जब मनोज ने ऐसी मुस्लिम विरोधी बातें मुग़ल शासकों का सहारा लेकर की हैं। सनद रहे कि कुछ ही महीनों पहले मनोज मुंतशिर ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसका नाम था 'आप किसके वंशज हैं' इस वीडियो में मनोज ने मुग़लों को डकैत बताया था, उन पर तमाम आरोप लगाए थे और यह तक कह दिया था कि आज के मुसलमान हिन्दू ही थे और वो राम के वंशज हैं।

मनोज की उस वीडियो की तीखी आलोचना की गई थी। गीतकार हुसैन हैदरी, फ़िल्ममेकर अनुराग कश्यप, अभिनेत्री रिचा चड्ढ समेत कई लोगों ने इसे हेट स्पीच बताया था।

मुसलमानों को बताया मेहमान

मनोज ने मुग़लों के नाम पर आज के मुसलमान से कहा है कि 'मेहमान तुमको माना, और तुमने हमको काफ़िर?' मनोज यह तक कह गए हैं कि सनातन अब जाग चुका है और मुसलमानों की क़ब्रों से खींच कर सच बाहर लाये जाएंगे। वह यह भी कहते हैं कि 'आएंगे कटघरे में औरंगज़ेब सारे' मनोज की इस वीडियो का बीजेपी नेताओं ने समर्थन किया है। बीजेपी हिमाचल की सदस्य ने इसे सराहा है।

 

मनोज मुंतशिर जैसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी कलम का सहारा लेकर ऐसी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं, जिनसे सिर्फ नफ़रत की बू आती है। मनोज ने वक़्तन फ़ वक़्तन सनातन, संस्कृति, हिन्दू धर्म, हिन्दुत्व की बात की है और मुग़ल शासकों से लेकर आज के हिंदुस्तानी मुसलमान तक को गालियां दी है।

manoj muntashir
manoj muntashir anti muslim video
Violence against Muslims
gyanwapi mosque
BJP
Hindutva

Related Stories

कर्नाटक पाठ्यपुस्तक संशोधन और कुवेम्पु के अपमान के विरोध में लेखकों का इस्तीफ़ा

बिहार पीयूसीएल: ‘मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराने के लिए हिंदुत्व की ताकतें ज़िम्मेदार’

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद

बात बोलेगी: मुंह को लगा नफ़रत का ख़ून

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

जहांगीरपुरी हिंसा में अभी तक एकतरफ़ा कार्रवाई: 14 लोग गिरफ़्तार

इस आग को किसी भी तरह बुझाना ही होगा - क्योंकि, यह सब की बात है दो चार दस की बात नहीं

जनतंत्र पर हिन्दुत्व का बुल्डोजर और अंबेडकर की भविष्यवाणी

मुस्लिम जेनोसाइड का ख़तरा और रामनवमी

उर्दू पत्रकारिता : 200 सालों का सफ़र और चुनौतियां


बाकी खबरें

  • Kashmir press club
    राज कुमार
    जम्मू-कश्मीर में मीडिया का गला घोंट रही सरकार : प्रेस काउंसिल
    15 Mar 2022
    ग़ौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने सितंबर 2021 में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया को एक पत्र लिखा था और मांग की थी कि काउंसिल एक फ़ैक्ट फ़ाइंडिंग टीम भेजकर जम्मू-कश्मीर में…
  • Jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सरकार ने आदिवासी समूहों की मानी मांग, केंद्र के ‘ड्रोन सर्वे’ कार्यक्रम पर लगाईं रोक
    15 Mar 2022
    ‘ड्रोन सर्वे’ और ‘ज़मीन की डिजिटल मैपिंग’ कार्यक्रम के खिलाफ आवाज़ उठा रहे सभी आदिवासी संगठनों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
  • अजय कुमार
    रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंध का भारत के आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
    15 Mar 2022
    आर्थिक जानकारों का कहना है कि सरकार चाहे तो कच्चे तेल की वजह से बढ़े हुए ख़र्च का भार ख़ुद सहन कर सकती है।
  • रौनक छाबड़ा
    ईपीएफओ ब्याज दर 4-दशक के सबसे निचले स्तर पर, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आम हड़ताल से पहले खोला मोर्चा 
    15 Mar 2022
    ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने शनिवार को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अपनी मौजूदा ब्याज दर को 8.5% से घटाकर 8.1% करने की सिफारिश की है। 
  • सतीश भारतीय
    हरियाणा के बजट पर लोगों की प्रतिक्रिया 
    15 Mar 2022
    सरकार बजट को आंकड़ों की लफ़्फ़ाज़ी के साथ पेश तो कर देती है। मगर अधिकतर पढ़े लिखे और आम लोग बजट के बारे में ढंग से जानते नहीं है। क्योंकि उन्हें लगता है कि बजट का उन्हें सीधे तौर पर कोई वाजिब लाभ नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License